उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको को यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश पोर्टल लांच किया गया है। राज्य का कोई भी इच्छुक नागरिक यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण IGRSUP पोर्टल पर करा सकते है। इस लेख के माध्यम से हम आपको IGRSUP यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण सम्बंधित समस्त जानकारियों से अवगत कराएंगे जैसे- IGRSUP क्या है ? यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण 2023 की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है ? यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज कौन से है ?
यह भी देखें :- यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया

इससे संबंधित अनेक जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। UP Property And Marriage Registration 2023 से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख से अंत तक जुड़े रहिये।
IGRSUP क्या है ?
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगो के लिए सम्पत्ति और विवाह पंजीकरण करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। अब कोई भी इच्छुक नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना UP Property And Marriage Registration 2023 कर सकते है। सम्पत्ति पंजीकरण और विवाह पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएँगे। IGRSUP पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है।
यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण 2023
आर्टिकल | IGRSUP- यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण |
वर्ष | 2023 |
विभाग | स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के लोग |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | click here |
यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण के लिए दस्तावेज
यहाँ हम आपको UP Property And Marriage Registration 2023 संबंधित उन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के विषय में बताने जा रहें है जिनकी आवश्यकता यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण करने में होती है। यदि आप भी इन दस्तावेजों के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दी गयी जानकारी पढ़ें –
- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- गवाहों के पहचान पत्र
- जमीन के कागजात
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी
- मैरिज रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज
- आधारकार्ड
- वर और वधु के जन्म प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- वर और वधु पासपोर्ट साइज़ फोटो
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- दो गवाह
- ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी
IGRSUP- उत्तर प्रदेश पंजीकृत बोर्ड की लिस्ट
- वाराणसी
- कानपुर
- झांसी
- मिरजापुर
- गौतम बुद्ध नगर
- मुरादाबाद
- बरेली
- अजमगढ़
- फिजापुर
- प्रयागराज
- लखनऊ
- सहारनपुर
- मेरठ
- गोरखपुर
- देवकी छत मॉडल
- कालोनी
- चित्रकूट
- आगरा
उत्तर प्रदेश सम्पत्ति पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें ?
राज्य के वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो अपनी सम्पत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है उन्हें हम ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया बताने जा रहें है। हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना UP Sampatti Panjikaran 2023/UP Property Registration 2023 कर सकते है। उत्तर प्रदेश ऑनलाइन सम्पत्ति पंजीकरण करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है –
- UP Sampatti Panjikaran 2023 के लिए उम्मीदवार सबसे पहले स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज आ जाता है। इसी पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के सेक्शन में जाना होगा। जिसमे आपको संपत्ति पंजीकरण के नीचे आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाता है जिसमें आपको नवीन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते है।
- नवीन आवेदन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाता है।
- इस फॉर्म का प्रारूप आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते है।
- इस फॉर्म में आपको जनपद,तहसील और उपनिबंधक का चयन करना होगा और उसके बाद आपको मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा एक बार पुनः पासवर्ड दर्ज करें।
- उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके प्रवेश करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
सम्पत्ति खोजने की प्रक्रिया
- सम्पत्ति खोजने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है।
- होम पेज पर नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के अनुभाग में जाकर सम्पत्ति खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है जिसमें आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे।
- इन विकल्पों में से आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन करना होगा।
- जैसे की आप किसी विकल्प पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुल जाता है।
- उसके बाद आपको इस फॉर्म जो भी जानकारी पूछी गयी है वह जानकारी दर्ज करनी होंगी।
- और उसके बाद आपको नीचे दिए गए विवरण देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- आपकी स्क्रीन पर पूरा विवरण आ जायेगा जिसमें आप सारी जानकारी देख सकते है।
IGRS UP सम्पति विवरण देखने की प्रक्रिया
- सम्पति विवरण देखने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
- होम पेज पर ही आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के अनुभाग में जाना होगा।
- यहाँ आपको सम्पति विवरण का विकल्प मिलेगा, उअस पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने दो ऑप्शन आ जाएंगे जैसे –
- Urban Properties
- Rural Properties
- यदि आप शहरी क्षेत्र की सम्पत्ति का विवरण देखना चाहते है तो आपको Urban Properties और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र की सम्पत्ति का विवरण देखना चाहते है तो आपको Rural Properties पर क्लिक करना है।
- माना आपने Rural Properties के विकल्प पर क्लिक किया है। क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको डिस्ट्रिक्ट, तहसील/SRO ऑफिस, गांव/मौहल्ला और खसरा नंबर/प्लाट नंबर आदि सेलेक्ट करने है।
- और अंत में आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर सम्पत्ति का पूरा विवरण आ जाएगा और इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
यूपी मैरिज रजिस्ट्रेशन/विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें ?
वे इच्छुक उम्मीदवार जो अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करना चाहते है, वे स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। यूपी मैरिज रजिस्ट्रेशन/विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें ? इसकी पूरी प्रोसेस हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बता रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप सफलतापूर्वक UP Marriage Registration 2023 कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –
- उत्तर प्रदेश मैरिज रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है। इसी पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के डैशबोर्ड में विवाह पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यदि आप पहले से पंजीकृत है तो लॉगिन डिटेल्स भरकर लॉगिन करें। अगर आप नए आवेदनकर्ता है तो आपको नया आवेदन प्रपत्र भरें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाता है जिसका प्रारूप आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी सारी डिटेल्स भरनी होंगी जैसे पति का विवरण, पत्नी का विवरण,माता-पिता/संरक्षक का विवरण, निवास का पता, विवाह स्थल/पंजीकरण कार्यालय का पता,आदि।
- उसके बाद आपको सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको कुछ दस्तावेज जैसे -आवेदनकर्ता का फोटोग्राफ, आधार कार्ड और आयु प्रमाण पत्र अपलोड करें और सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद पहचान का साक्ष्य और पहचान पत्र संख्या, निवास का साक्ष्य और आयु का साक्ष्य आधी दस्तावेज अपलोड करके सुरक्षित करें के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको फॉर्म में नीचे दिए गए पूर्ण संशोधित करें के बटन पर क्लिक करना है जिस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक एसएमएस आएगा जिसमे आपको सूचित किया जाएगा कि आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है और आपको आवेदन संख्या और पासवर्ड भी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा आप इसे लिखकर या इसका इसका स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख सकते है।
- उसके बाद आपको बीचे दिए गए भुगतान करें के बटन पर क्लिक कर देना है। आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन भुगतान का फॉर्म खुल कर आ जाता है। जिसमे आपको वर्ष, आवेदन संख्या, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पंजीकरण शुल्क और कुल योग भरकर ऑनलाइन पैमेंट के बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आपकी भुगतान प्रक्रिया पूरी हो जाती है। और आपकी यूपी विवाह पंजीकरण प्रक्रिया भी पूरी हो जाती है।
विवाह पंजीकरण सत्यापन कैसे करें ?
- मैरिज रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाता है।
- होम पेज पर ही आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के डैशबोर्ड में विवाह पंजीकरण सत्यापन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर सत्यापन फॉर्म खुल जाता है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- फॉर्म में आपको कुछ सूचनाएं दर्ज करनी है जैसे- प्रमाणपत्र क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, विवाह दिनांक, आदि।
- उसके बाद आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
उत्तर प्रदेश स्टाम्प दरें
विलेख का प्रकार | स्टाम्प शुल्क प्रभार |
विक्रय विलेख | 7% |
लीज डीड | 200 रुपये |
उपहार विलेख | 60 रुपये से 125 रुपये |
इच्छा | 200 रुपये |
अटॉर्नी की विशेष अधिकार | 100 रुपये |
सामान्य वकालतनामा General Power of Attorney | 10 रुपये से 100 रुपये |
नोटरी अधिनियम | 10 रुपये |
वाहन | 60 रुपये से 125 रुपये |
शपत पात्र | 10 रुपये |
समझौता | 10 रुपये |
गहरा संबंध (bond ) | 200 रुपये |
तलाक | 50 रुपये |
दत्तक ग्रहण ( adoption) | 100 रुपये |
IGRSUP पंजीकरण से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश UP Property And Marriage Registration 2023 की आधिकारिक वेबसाइट है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप अपना पंजीकरण कर सकते है।
यदि आप अपना विवाह पंजीकरण करना चाहते कुछ महत्वपूर्ण आवश्यकता होगी जैसे – आधारकार्ड
वर और वधु के जन्म प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
वर और वधु पासपोर्ट साइज़ फोटो
शपथ पत्र
मोबाइल नंबर
दो गवाह
ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी,आदि
सम्पत्ति पंजीकरण करने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स चाहिए होंगे जैसे -आधार कार्ड
आयु प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
गवाहों के पहचान पत्र
जमीन के कागजात
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कॉपी,आदि
सम्पत्ति विवरण खोजने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के डैशबोर्ड में जाकर सम्पत्ति खोजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे बहुत से विकल्प दिए होंगे आपको अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चयन करना है। उसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी भरनी है और उसके बाद विवरण देखें के बटन पर क्लिक कर दें। उसके बाद आपके सामने आपकी सम्पत्ति का पूरा विवरण आ जाएगा।
विवाह पंजीकरण सत्यापन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। वेबसाइट के होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाएं के डैशबोर्ड में विवाह पंजीकरण सत्यापन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जाता है। इस फॉर्म में आपको सारी जानकारी दर्ज करनी है और उसके बाद देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
आप यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण से जुडी समस्या या शिकायत निवारण के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ और वेबसाइट के होम पेज पर मेन्यू में उपलब्ध संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करें उसके बाद आपके सामने अगले पेज में संपर्क करने के लिए दूरभाष नंबर और फैक्स नंबर आ जाएंगे। जिनके माध्यम से आप आसानी से सम्पर्क करके अपनी समस्या और शिकायत के विषय में सूचित कर सकते है।
IGRSUP हेल्पलाइन नंबर
हमने इस लेख के माध्यम से आपको IGRSUP Gov In, यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण करने से सम्बंधित समस्त सूचनाएं प्रदान की है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रॉपर्टी एंड मैरिज रजिस्ट्रेशन करने में सहायता मिलेगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। IGRSUP Gov In, यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण से जुडी समस्या का समाधान के लिए और शिकायत दर्ज करने के लिए इस 0532–2623667 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।