गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23: Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll

गुजरात वोटर लिस्ट:- देश या राज्य में चुनी जाने वाली सरकार जनता के वोट पर निर्भर होती है, मंत्रियों को जनता के प्रतिनिधि के तौर पर चुना जाता हैं और इन्हें जनता के विकास लिए अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में विभिन्न काम करने की जिम्मेदरी दी जाती है। जिस प्रकार से मंत्रियों का कर्तव्य होता है अपने नागरिकों के विकास के लिए कार्य करना, ठीक उसी प्रकार जनता का भी यह अधिकार है कि वह अपने मनपसंद प्रतिनिधि को चुने ताकि वह लोकतंत्र में रहकर समाज के लिए बेहतर कार्य कर सके।

Gujarat Voter List Pdf Download
Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll

गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23

गुजरात सरकार ने अपने राज्य के सभी नागरिकों की वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को ऑनलाइन उपलब्ध कर दी है। अब सभी मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक है और उन्होंने अपना वोटर आई-डी कार्ड बनाया है। वे सभी अपना नाम इस लिस्ट में ढूँढ सकते हैं और देख सकते हैं कि उनका नाम आया है या नहीं और उनको किस बूथ पर वोट देने जाना है। मतदान करना देश में रह रहे प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होता है और हम सभी को वोट देना चाहिए। जिससे सही नेता चुनकर आए और समाज में चल रही परेशानियों जैसे- महंगाई, गरीबी, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को सुधारने का कार्य करे। जिससे देश निरंतर आगे बढ़े और विकसित देशों की सूची में आए।

Gujarat voter list Electoral Roll 2022-23 highlights

आर्टिकल गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23
लाभार्थी गुजरात राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर 1950
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

Gujarat Voter List 2022-23 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य के सभी नागरिक अब अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं औअर आसानी से अपने पोलिंग बूथ की जानकारी ले सकते हैं।
  • अगर आप अपने या अपने किसी परिवार के सदस्य का नाम मतदाता सूची में देखना चाहते हैं तो आपको किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
  • सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा देने से जनता का समय भी बचेगा।
  • ऑनलाइन सुविधा मुहैया करने से पारदर्शिता भी देखने को मिलेगी।

गुजरात वोटर आईडी बनवाने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • सबसे पहले आवेदन की उम्र 18 वर्ष या पर 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23 में अपना नाम कैसे देखे

अगर आप गुजरात वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है –

  • अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर, गुजरात राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने इनकी ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज ओपन होगा, “Search Your Name in The Voter’s List” लिंक पर क्लिक करना है।
Gujarat Voter List Pdf Download
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको एक फॉर्म जैसा देखने को मिलेगा।
  • आपने यहाँ पर अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, उम्र, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि को सेलेक्ट करके सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23:  Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll
  • अब आपके सामने आपकी वोटर डिटेल्स खुलकर आ जाएगी जिसे अब चेक कर सकते हैं।

Gujarat voter list Electoral Roll 2022 PDF डाउनलोड कैसे करें:

  • गुजरात वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको CEO Gujarat की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा जिसमें आपको IMPORTANT LINKS में Electoral Rolls – 2022 पर क्लिक करना है।
गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23:  Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll
  • आपके सामने अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने जिले और विधानसभा का नाम एंटर करके कैप्चा कोड भर देना है।
  • अब यहाँ पर आपको Polling Station की लिस्ट दिखाई देगी जिसमें आपको Show के बटन पर क्लिक करना है।
गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23:  Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll
  • Show पर क्लिक करते ही आपके सामने pdf ओपन हो जाएगी जिसमें सभी वोटरों की लिस्ट, पोलिंग स्टेशन की फोटो, वहां तक पहुँचने का रास्ता आदि सभ जानकारियां स्पष्ट दिखाई देंगे।
गुजरात वोटर लिस्ट 2022-23:  Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll
  • अब आप इसे डाउनलोड करके रखा सकते हैं।

मतदान केंद्रों की सूची देखें

  • मतदान केंद्रों की सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको Chief Electoral Officer, Gujarat की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने IMPORTANT LINKS के सेक्शन में List Of Polling Stations का लिंक दिखाई देगा, आपको अब उसपे क्लिक करना है।
Gujarat Voter List Pdf Download, Search Your Name in The Voter’s List, Electoral Roll
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको अपने जिले का नाम और अपनी विधानसभा को सलेक्ट करके Generate Report पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अब आपके द्वारा चुने हुए जिले के मतदान केंद्रों की सूची खुल जाएगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देखें

मतदान कार्यक्रम पहला चरण (89 सीट)दूसरा चरण (93 सीट)
चुनाव सम्बंधित अधिसूचना जारी होने की तिथि 5 नवंबर, 202210 नवंबर, 2022
नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 202217 नवंबर, 2022
नामांकन पत्र जाँचने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 202218 नवंबर, 2022
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 202221 नवंबर, 2022
मतदान की तिथि 1 दिसंबर, 20225 दिसंबर, 2022
मतगणना की तिथि 8 दिसंबर, 20228 दिसंबर, 2022
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से संपन्न होने की तिथि 10 दिसंबर, 202210 दिसंबर, 2022

Gujarat सरकार की योजनाएं :-

गुजरात चुनाव से सम्बंधित प्रश्न

गुजरात विधानसभा चुनाव कब हैं ?

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा :-
पहला चरण – 1 दिसंबर, 2022
दूसरा चरण – 5 दिसंबर, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव की नामांकन भरने की अंतिम तिथि कब है ?

गुजरात विधानसभा चुनाव की नामांकन भरने की अंतिम तिथि निम्न चरणों में है :-
पहला चरण – 14 नवंबर, 2022
दूसरा चरण – 18 नवंबर, 2022

गुजरात वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

गुजरात वोटर लिस्ट में नाम देखने के लिए आपको गुजरात राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना पड़ेगा आगे की प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में बताई है।

गुजरात में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं ?

गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं।

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं ?

भूपेन्द्रभाई पटेल गुजरात राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री है। भूपेंद्र पटेल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं।

Leave a Comment

Join Telegram