GATE Full Form In Hindi – गेट क्या होता है, गेट का मतलब हिंदी में GATE की पूरी जानकारी

आप सभी ने कभी न कभी गेट एग्जाम के बारे में सुना ही होगा। क्या आप जानते हैं GATE क्या होता है और क्या इसका भी कोई मतलब होता है। GATE की Full Form क्या है और इसकी परीक्षा कैसे आयोजित की जाती है ?

इस परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ? तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको GATE से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने वाले हैं।

GATE Full Form In Hindi – गेट क्या होता है, गेट का मतलब हिंदी में GATE की पूरी जानकारी
GATE Full Form In Hindi

गेट क्या होता है? गेट का मतलब हिंदी में क्या है और ऐसे ही GATE से जुडी सभी जरुरी जानकारी के लिए आपको आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। तो चलिए देर किस बात की जानते हैं GATE से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से।

GATE Full Form in Hindi

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

गेट परीक्षा के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना जरुरी है की गेट का पूरा नाम क्या होता है ? आपको बता दें की GATE Full Form Graduate Aptitude Test in Engineering है जिसे हिंदी में इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षण कहा जाता है।

GATE का पूरा नाम इस प्रकार से है –

  • गेट में G का अर्थ होता है –Graduate यानी स्नातक
  • A का मतलब होता है Aptitude यानी योग्यता
  • T का मतलब होता है Test यानी परिक्षण
  • E का मतलब होता है Engineering (इंजीनियरिंग)

गेट क्या होता है?

GATE जिसे द ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग कहा जाता है यह एक computer-based exam होता है। गेट परीक्षा को राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड की तरफ से मुंबई में भारतीय विज्ञान संस्थान यानी IIS तथा 7 आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से कंडक्ट कराया जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

GATE परीक्षा भारत की अन्य बड़ी प्रतियोगिता परीक्षाओं में से एक है। गेट परीक्षा को सिंगापुर में नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी जैसे ही अन्य विदेशी संस्थानों द्वारा मान्यता दी गयी है।

गेट परीक्षा को उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार द्वारा रेगुलेट किया जाता है। गेट की परीक्षा इंजीनियरिंग की विभिन्न विषयों में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई करने के लिए होती है। गेट जैसी कठिन परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने के बहुत तरीके है। जिसको आप अपने पर लागू करके परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकते है।

GATE Exam के लिए आवश्यक पात्रता

यदि आप भी Gate का एग्जाम देने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले आवशयक [पात्रता क्या होनी चाहिए यह जान लेना आवश्यक है। आपको GATE Exam हेतु नीचे दी गयी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा

  • इंजीनियरिंग ,टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट की डिग्री (10 + 2 / Post-B.Sc या पोस्ट-डिप्लोमा के बाद 4 वर्ष) और या आप उक्त कार्यक्रमों के फाइनल ईयर में हैं।
  • Science, math या सांख्यिकी, Computer Application या समकक्ष की किसी भी शाखा में मास्टर डिग्री और जो उक्त कार्यक्रमों के फ़ाइनल ईयर में हैं।
  • Engineering or Technology में 4 साल के मास्टर डिग्री प्रोग्राम (पोस्ट- बी.एससी) के दूसरे या अंतिम वर्ष में हों।
  • Engineering or Technology में मास्टर डिग्री कार्यक्रमों या डिग्री कार्यक्रमों के चौथे या उच्चतर वर्ष में हों।

गेट परीक्षा के फायदे

  • यदि आप गेट परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो आप IISC बंगलौर और देश के 7 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से MTech, ME और phD में प्रवेश ले सकते हैं।
  • आप सार्वजनिक क्षेत्र की विभिन्न बड़ी बड़ी कंपनियों में अपना भविष्य बना सकते हैं।
  • इतना ही नहीं आपके लिए सरकारी क्षेत्र में कार्य करने के अवसर भी खुल जाते हैं।
  • GATE परीक्षा में अच्छा स्कोर करने पर छात्रों को MHRD या अन्य सरकारी एजेंसी से वित्तीय सहायता भी प्राप्त होती है।

GATE Syllabus

बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग (BM)इंजीनियरिंग गणित
सिग्नल और सिस्टम,
इलेक्ट्रिकल सर्किट,
माप और नियंत्रण प्रणाली,
एनालॉग और डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स,
सेंसर और बायोइनस्टेक्चर,
माप और नियंत्रण प्रणाली,
बायोमैकेनिक्स,
मानव शरीर रचना विज्ञान और फिजियोलॉजी,
बायोमैटिरियल्स,
मेडिकल इमेजिंग सिस्टम।
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (AR)वास्तुकला और डिजाइन,
निर्माण और प्रबंधन,
भवन निर्माण सामग्री,
पर्यावरण योजना और डिजाइन,
भवन और संरचना, आदि।
मैथमेटिक्स (MA)रैखिक बीजगणित,
बीजगणित,
जटिल विश्लेषण,
वास्तविक विश्लेषण,
कार्यात्मक विश्लेषण,
संख्यात्मक विश्लेषण, आदि।
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC)इंजीनियरिंग गणित,
नेटवर्क,
सिग्नल और सिस्टम,
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,
डिजिटल सर्किट
एनालॉग सर्किट, आदि।
केमिकल इंजीनियरिंग (CH)प्रोसेस कैलकुलेशन और थर्मोडायनामिक्स,
इंजीनियरिंग गणित,
द्रव यांत्रिकी और मैकेनिकल ऑपरेशंस,आदि।

गेट की पढ़ाई कैसे करें?

  • आप GATE एग्जाम को आसानी से पास कर सकते हैं इसके लिए आपको नियमित रूप से पढाई करनी होगी। साथ ही साथ फोकस को बनाये रखना होगा।
  • यदि आप अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अवधारणाओं और सिद्धांतों का व्यावहारिक और गहन ज्ञान अर्जित करना होगा।
  • GATE की परीक्षा में कई वैकल्पिक और संख्यात्मक प्रकार के सवाल आते हैं इसलिए इनका निरंतर प्रयास करते रहें।
  • पुराने प्रश्न पत्रों को सॉल्व करें।

GATE क्रैक करने के बाद नौकरी

GATE का एग्जाम क्रैक करने के बाद आप नीचे दी गयी कंपनियों में नौकरी पा सकते है –

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
  • सार्वजनिक उपक्रमों जैसे नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन
  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया आदि

GATE Full Form In Hindi से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

गेट का पूरा नाम क्या है ?

GATE का पूरा नाम Graduate Aptitude Test in Engineering है।

GATE का हिंदी में पूरा नाम क्या है ?

गेट को हिंदी में इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षण कहा जाता है।

इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षण यानी GATE को किसके द्वारा आयोजित कराया जाता है ?

Graduate Aptitude Test in Engineering को भारतीय विज्ञान संस्थान यानी IIS तथा 7 आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से कंडक्ट कराया जाता है।

GATE क्रैक करने के बाद हमे कहाँ नौकरी मिल सकती है ?

आप गेट परीक्षा को पास करने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सार्वजनिक उपक्रमों जैसे नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स आदि में नौकरी पा सकते हैं।

Leave a Comment