हाथ के उंगलियों के नाम | Fingers Name In Hindi and English

Fingers Name In Hindi and English- हम सभी जानते हैं की हमारे हाथ में 5 उँगलियाँ होती हैं। उँगलियाँ हमारे शरीर का मुख्य अंग है इसके बिना किसी कार्य को नहीं किया जा सकता। की – बोर्ड पर उँगलियों को चलाना हो या किसी चीज को पकड़ना हो बिना उँगलियों के ऐसे ही कई कार्यों को कर पाना मुश्किल है। मानव शरीर के अन्य अंगों की भांति हाथ के उंगलियों का भी काफी महत्त्व है।

Fingers Name In Hindi and English
Fingers Name In Hindi and English

क्या आप जानते हैं हमारी सभी उंगलियों का अपना भी एक नाम होता है जिसे हिंदी और अंग्रेजी में अलग अलग नामों से जाना जाता है। यदि आप नहीं जानते तो कोई बात नहीं आज हम आपको Fingers Name In Hindi and English दोनों में ही बताने जा रहे हैं। हमारे हाथ के उंगलियों के नाम क्या हैं जानने के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।

Fingers Name in Hindi and English

हम सभी जानते हैं की सामान्य मानव शरीर में दोनों हाथों की उँगलियों को मिलकर कुल 10 उँगलियाँ होती हैं। कई बार अपने यह भी देखा होगा की किन्ही किन्ही व्यक्तियों के हाथ में उँगलियों की संख्या अधिक भी रहती है। नीचे आपको हाथ की उँगलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिए गए हैं –

हाथ की उँगलियों के नाम हिंदी में हाथ की उँगलियों के नाम अंग्रेजी में
(Fingers Name in English)
अंगूठाThumb Finger
तर्जनीIndex Finger
मध्यमाMiddle Finger
अनामिकाRing Finger
कनिष्ठ (सबसे छोटी ऊँगली)Little Finger

हाथ के उंगलियों के नाम

अब आप ऊपर दी गयी टेबल में उँगलियों के हिंदी और English नाम तो जान ही चुके होंगे। आपको उँगलियों के नाम जान लेने के बाद इनसे जुडी अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी विस्तार से जान लेना चाहिए। उँगलियों का महत्त्व पर जोर देकर किसी शायर ने क्या खूब लिखा है –”उँगलियों को बस कलम ही भाती है रेंगती जब कागज पर ,सरगम निकल आती है” खेर आप उँगलियों के महत्त्व को भी भली – भाँती जानते होंगे आइये अब जानते हैं इन सभी 5 उँगलियों के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में –

1. अंगूठा (Thumb Finger)

Fingers Name In Hindi and English
thumb finger

अंगूठे को अंग्रेजी में Thumb कहा जाता है। यह ऊँगली अन्य उँगलियों के मुकाबले अधिक मोटी और छोटी होती है। अंगूठा जिसे अंगुष्ठ (Thumb) भी कहा जाता है यह तर्जनी (Index Finger) से मिलकर पेन ,पेंसिल को पकड़कर लिखने का कार्य करता है। कई बार हम बंद मुट्ठी से इस अंगूठे को बाहर निकलकर किसी को चिढ़ाने के लिए भी दिखते हैं और कई बार इस अंगूठे को किसी को बेवकूफ बनाने के लिए भी प्रयोग करते हैं जैसे ”उनसे तो तुझे अंगूठा ही दिखा दिया” यानी बेवकूफ बना दिया। कई मामलों में यह किसी को ”all the best ” कहने के लिए दिखाया जाता है। तो अपने जाना की किस प्रकार अंगूठे के भी अपने कुछ विशेष संकेत होते हैं।

2. तर्जनी (Index Finger)

Fingers Name In Hindi and English
Index finger

तर्जनी उंगली अंगूठे के बाद की उंगली होती है इसे English में Index Finger कहा जाता है। यह अंगूठे के साथ मिलकर पेन,पेंसिल से लिखने में सहायता करती है। किसी चीज को पॉइंट आउट करने या किसी की तरफ इशारा करने के लिए अकसर तर्जनी (Index Finger) का उपयोग किया जाता है।

3. मध्यमा (Middle Finger)

हाथ के उंगलियों के नाम जानिए।
middle finger

यह उंगली तीसरे नंबर की होती है जो की लम्बाई में सबसे बड़ी होती है। अंगूठा (Thumb Finger) और तर्जनी (Index Finger) के बाद मध्यमा (Middle Finger) का क्रम आता है। मध्यमा उंगली को किसी इंसान को दिखाना गलत माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति किसी को मध्यमा उंगली दिखाता है तो इसका संकेत गलत होता है। विदेशों में इसे दिखाने का रिवाज काफी बढ़ चुका है।

4. अनामिका (Ring Finger)

हाथ के उंगलियों के नाम जानिए।
ring finger

अंगूठे से शुरू करते हुए चौथी उंगली अनामिका होती है जिसे English में Ring Finger के नाम से जानते हैं। यह मध्यमा (Middle Finger) के बाद और सबसे छोटी उंगली कनिष्ठ (Little Finger) से पहले आती है। अनामिका यानि Ring Finger का भारतीय और ईसाई धर्म में काफी महत्व है। भारतीयों में इस उंगली के द्वारा माथे पर तिलक लगाया जाता है। पश्चिमी देशों और अब भारतीयों में भी अनामिका में सगाई के समय रिंग /अंगूठी पहनाई जाती है। इसी कारण इस उंगली को Ring Finger नाम से जाना जाता है।

5. कनिष्ठ (Little Finger)

हाथ के उंगलियों के नाम जानिए।
Little finger

हमारे हाथ की 5 उंगली में से यह सबसे अंतिम उंगली है। हमारे हाथ की सबसे छोटी उंगली कनिष्ठ होती है। कनिष्ठ को इंग्लिश में Little Finger यानि छोटी उंगली कहा जाता है। कनिष्ठ (Little Finger) अनामिका उंगली (Ring Finger) के बाद आती है। इस उंगली को दिखाने का मतलब आमतौर पर स्कूल में बच्चों द्वारा मूत्र विसर्जन करने के लिए सांकेतिक रूप में प्रयोग में लाया जाता है।

शरीर के अन्य भाग और उनके हिंदी और अंग्रेजी में नाम (Human Body Parts Name in Hindi and English)

अब आपको जैसे की उँगलियों के नाम हिंदी और अंगेजी दोनों में ही मालूम हो गए हैं अब आपको यह भी जान लेना चाहिए की हमारे शरीर के अन्य अंगों का हिंदी और अंगेजी में क्या नाम होता है। तो आईये जानते हैं उनके बारे में –

Human Body Parts Name in Hindi (मानव शरीर के हिंदी में नाम )Human Body Parts Name in English (मानव शरीर के अंग्रेजी में नाम )
आँखे Eyes (आईज)
चेहराFace (फेस)
होंठ Lips (लिप्स)
हथेलीPalm (पाल्म)
हृदय Heart (हर्ट)
मस्तिष्कBrain (ब्रेन)
छाती Chest (चेस्ट)
एड़ी Heel (हील)
गुर्दा Kidney (किडनी)
जिगर Liver (लीवर)
जबड़ा Jaw (जॉव)
तालू Palate (प्लेट)
खोपड़ी Skull (स्कूल)
पैर के उंगली Toe (टू)
कोहनी Elbow (एल्बो)
सिर Head (हेड)
त्वचा Skin (स्किन)
नाख़ून Nail (नेल)

Vitamins in Hindi: विटामिन के रासायनिक नाम:- प्रकार, स्त्रोत, कार्य

Fingers Name in Hindi and English FAQs –

अंगूठे को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ?

अंगूठे को English में Thumb Finger कहा जाता है।

हाथ की सबसे छोटी ऊँगली कौनसी होती है ?

हमारे हाथ की सबसे छोटी उंगली कनिष्ठ होती है जिसे English में Little Finger कहा जाता है।

हथेली को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?

हथेली को इंग्लिश में Palm (पाल्म) कहा जाता है।

किस फिंगर को रिंग फिंगर के नाम से जाना जाता है ?

अनामिका को English मे Ring Finger कहा जाता है।

हमारे हाथ में कितनी उँगलियाँ होती हैं ?

हमारे एक हाथ में 5 उँगलियाँ होती है जो इस प्रकार से है -अंगूठा (Thumb Finger) ,तर्जनी (Index Finger), मध्यमा (Middle Finger), अनामिका (Ring Finger) ,कनिष्ठ (सबसे छोटी ऊँगली) Little Finger.

Index Finger को हिंदी में क्या कहा जाता है ?

Index Finger को हिंदी में तर्जनी उंगली कहा जाता है।

अंगूठे के बाद कौनसी उंगली आती है ?

Thumb Finger यानी अंगूठे के बाद तर्जनी (Index Finger) उंगली आती है।

हमारे हाथ की सबसे लम्बी उंगली का क्या नाम है ?

मानव शरीरी की सबसे बड़ी उंगली मध्यमा होती है इसे अंग्रेजी में Middle Finger के नाम से जाना जाता है।

किस finger को pinky finger नाम से भी जाना जाता है ?

सबसे छोटी उंगली को pinky finger भी कहा जाता है।

किस उंगली के द्वारा भारतीय समाज में तिलक लगाने का रिवाज है ?

भारत में रिंग फिंगर जिसे अनामिका कहा जाता है के द्वारा तिलक लगाया जाता है।

हाथ के अंगूठे में कितनी हड्डियां होती है ?

हाथ के अंगूठे Thumb Finger में 2 हड्डियां होती हैं।

हमारे दोनों हाथों में कुल कितनी हड्डियां होती हैं ?

हमारे हाथ में कुल 60 हड्डियां होती हैं।

Leave a Comment

Join Telegram