IFMS Ekosh – Ekosh UK Online Payslip / Salary Slip Download | उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप PDF डाउनलोड

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की वेतन सम्बन्धी जानकारियां अब ऑनलाइन कर दी हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने IFMS Ekosh के नाम से एक पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कर्मचारी अपने वेतन संबंधी जानकारी इस से देख सकेंगे। और आवश्यकता के अनुसार वेतनपर्ची को डाउनलोड कर पाएंगे। उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप देखने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

IFMS Ekosh - Ekosh UK Online Payslip / Salary Slip Download | उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप PDF डाउनलोड
IFMS Ekosh – Ekosh UK Online Payslip / Salary Slip Download

इसके बाद वो अपनी पे स्लिप या सैलरी स्लिप आसानी से देख सकते है। इस लेख में हम आप को आज इसी बारे में जानकारी देंगे। यदि आप भी उत्तराखंड सरकार के अंतर्गत कर्मचारी हैं तो आप के लिए ये लेख उपयोगी होगा। कृपया इस बारे में अधिक जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप 2023

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा आईएफएमएस उत्तराखंड सैलरी स्लिप (IFMS UK Salary Slip) देखने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गयी है। IFMS EKOSH PaySlip वेबपोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारी जो उत्तराखंड सरकार के अधीन विभागों में कार्यरत हैं , वो सभी अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं। इस पोर्टल की सहायता से सभी कर्मचारी अपनी मासिक व वार्षिक पे स्लिप बिना कार्यालय के चक्कर लगाए ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। IFMS EkoshIntegrated financial management system (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) पोर्टल की सहायता से न केवल कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं बल्कि इस पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।
ई-कोष ऑनलाइन पे स्लिप (e-Kosh Online Payslip) में उन्हें वेतन के अतिरिक्त भी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी। जैसे की उनके अवकाश,भत्ता ऋण आदि जानकारी भी यहाँ मिल जाएगी। IFMS पे स्लिप का निरिक्षण व सञ्चालन करने का काम उत्तराखंड ट्रेजरी निदेशालय का है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें :- उत्तराखंड सौभाग्यवती योजना

Ekosh UK Online Payslip / Salary Slip Highlights

आर्टिकल का नाम उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप
राज्य का नामउत्तराखंड
वर्तमान वर्ष2023
पोर्टल का नामIFMS Ekosh
पोर्टल का उद्देश्यराज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन पे स्लिप उपलब्ध कराना
समबन्धित विभागफाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ़ उत्तराखंड
लाभार्थीराज्य के सरकारी कर्मचारी
आधिकारिक वेबसाइटwww.ekosh.uk.gov.in

उत्तराखंड पेस्लिप का उद्देश्य

उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से देखने के लिए शुरू किये गए IFMS Ekosh पोर्टल का उद्देश्य सभी सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से संबंधित जानकारी प्रदान करवाना है। इस पोर्टल की सहायता से सभी कर्मचारी अपनी मासिक व वार्षिक आय देखने के साथ ही अन्य जानकारियां जैसे की अवकाश, ऋण, भत्ते आदि के बारे में भी एक ही जगह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी जानकारियों के लिए उन्हें अलग अलग कार्यालयों तक नहीं जाना होगा। इस से उनका समय भी बचेगा और बचत भी होगी।

सरकार द्वारा जारी किये गए इस पोर्टल से डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। जिस से जानकारियां पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और लबे समय तक उपलब्ध रहेंगी। जानकारियां पोर्टल पर होने से इन्हे एक्सेस करना आसान होगा साथ ही समय की कोई बाध्यता नहीं होगी। आप कभी भी और कहीं से भी जानकारी को एक्सेस कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Ekosh UK Online Payslip से लाभ यहाँ जानिये

  • सबसे बड़ा लाभ सरकारी कर्मचारियों के लिए हैं। पोर्टल की मदद से वो अपनी वेतनपर्ची आसानी से निकाल सकते हैं।
  • पोर्टल से पेस्लिप / सैलरी स्लिप निकालने से समय और पैसे दोनों की ही बचत होगी।
  • सैलरी स्लिप में कर्मचारी वेतन के अतिरिक्त भी संबंधित जानकारी देख सकते हैं। जैसे की – ऋण, भत्ता, अवकाश, लोन, मेडिकल क्लेम और आय से कटने वाले टैक्स आदि सभी जानकारी भी रहती है।
  • IFMS Ekosh के माध्यम से सिस्टम में भी पारदर्शिता रहेगी। साथ ही गलतियां होने की भी संभावना कम हो जाती है।
  • सभी जानकारी अब पोर्टल पर उपलब्ध होने से इन्हे लम्बे समय तक सुरक्षित रखने में सहायता होगी। साथ ही रखरखाव के लिए भी अलग से कोई परेशानी नहीं उठानी होगी।
  • पोर्टल का लाभ कभी भी कहीं से भी उठाया जा सकता है।

IFMS Ekosh UK Online Payslip / Salary Slip ऐसे देखें

उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप PDF डाउनलोड या ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया हम आगे बता रहे हैं। यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आप यहाँ दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • अपनी पे स्लिप / सैलरी स्लिप देखने के लिए आप को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल IFMS (uk.gov.in) पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक को फॉलो करके आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आप को बांयी ओर लॉगिन का सेक्शन दिखाई देगा जहां आप को अपना यूजर नेम, पासवर्ड और दिखाए गए कैप्चा कोड को भरना है।
उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी सैलरी स्लिप ऐसे निकालें
  • कृपया ध्यान दें आप की यूजर आईडी आप का ट्रेज़री कोड या एम्प्लोयी कोड है। यदि आप पहली बार लॉगिन कर रहे हैं तो आप का पासवर्ड एडमिन @123 होगा। और अगर आप पहले भी लॉगिन कर चुके हैं तो चेंज किया हुआ पासवर्ड डालेंगे।
  • पूछी गयी जानकारी भरने के बाद आप Login के विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को 4 विकल्प दिखेंगे – My Profile, My Claims, Reports एंड support
  • अब आप को अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिए Reports पर क्लिक करना है। इस के बाद ड्राप डाउन मेनू खुलेगा।
  • यहाँ आप को अपनी सुविधा अनुसार विकल्पों का चयन करना होगा। यदि आप मासिक पे स्लिप देखना चाहते हैं तो आप दिए गए विकल्पों में से पेस्लिप पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा , यहाँ आप को जिस माह की भी पेस्लिप देखनी है , आप उस का चयन करें। और Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप के सामने अगले पेज पर आप की चयनित माह की पेस्लिप खुल जाएगी। यहाँ आप अपनी वेतन पर्ची के माध्यम से सभी संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
  • आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • इस तरह से आप की उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

लॉगिन पासवर्ड ऐसे करें रिसेट

यदि आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं तो आप यहाँ दिए गए तरीके को फॉलो करके अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट IFMS (uk.gov.in) पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक को फॉलो करके आप होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ आप को लॉगिन सेक्शन में जाकर Forgot / Unlock Login Password पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को अपना Employee Code और Mobile Number डालना होगा। इसके बाद Get OTP पर क्लीक कर दें।
उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी सैलरी स्लिप ऐसे निकालें
  • अब आप को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा जिसे आप स्क्रीन पर दिख रहे निर्धारित स्थान पर टाइप कर दें।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद स्क्रीन पर टेम्पररी पासवर्ड मिलेगा। जिसकी सहायता से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप चेंज पासवर्ड के विकल्प पर जाकर फिर से अपना पासवर्ड सेट कर सकते हैं।
  • आप को अपना पुराण पासवर्ड और नया पासवर्ड बनाकर सबमिट करना होगा। जिसका इस्तेमाल आप अगली बार लॉगिन के लिए कर सकते हैं।

उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप से संबंधित प्रश्न उत्तर

आईएफएमएस उत्तराखंड पोर्टल क्या है ?

ये राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी कर्मचारी अपनी पे स्लिप / सैलरी स्लिप आसानी से देख सकते हैं।

IFMS Ekosh पर salary slip कैसे देखें ?

इसके लिए आप को IFMS Ekosh पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल पर जाकर आप यूजर नेम आईडी ,पासवर्ड और कैप्चा कोड डालेंगे। जिसके बाद लॉगिन करेंगे। और फिर आप पेस्लिप का विकल्प चुनकर अपनी वेतनपर्ची निकाल सकते हैं।

IFMS क्या होता है ?

Integrated financial management system  – एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली है।

IFMS Ekosh पोर्टल पर लॉगिन पासवर्ड भूलने पर क्या करें ?

पासवर्ड भूलने पर आप इसे आसानी से रिकवर / रिसेट कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। हमने विस्तार से पूरी प्रक्रिया बताई है।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को उत्तराखंड पेस्लिप / सैलरी स्लिप के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को इस संबंध में कुछ और जानकारी चाहिए हो या आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर अवश्य देंगे।

Leave a Comment