E Disha 2024: edisha Haryana registration and application status check ऑनलाइन कैसे करे? (edisha.gov.in)

देश की राज्य सरकार नागरिकों को हर सुविधा ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने की कोशिश कर रहे है जिसके माध्यम से उन्हें आसानी से सही सुविधा घर बैठे ही प्रदान हो सके। ऐसे एक पोर्टल नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी किया गया है जिसके नाम से ई-दिशा पोर्टल (E Disha)। इसका संचालन NIC यानि नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर द्वारा किया जाता है। यह पोर्टल नागरिकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अब सभी तरह के प्रमाणपत्र जैसे: जन्मप्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि को बनाने हेतु आवेदन कर सकेंगे। अगर आप भी पोर्टल पर प्रमाण पत्रों का आवेदन करना चाहते है और इसका लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edisha.gov.in पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें :- हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल

E Disha 2024: edisha Haryana registration and application status check ऑनलाइन कैसे करे? (edisha.gov.in)
edisha Haryana registration

आज हम आपको पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारियों जैसे: ई-दिशा लॉगिन कैसे करें, edisha Haryana registration कैसे करें, ई-दिशा एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया, E Disha क्या है, हरियाणा मैरिज पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें, हरियाणा मैरिज पोर्टल पर रजिस्टर करने की प्रकिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको हमारे द्वारा दिए गए आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

ई-दिशा 2024- edisha.gov.in

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सभी कार्यो को सरकार अब डिजिटल माध्यम द्वारा पूरा कर रही है। सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का रिकॉर्ड कंप्यूटर में रखा जाता है और कंप्यूटर द्वारा ही पूरा किया जाता है। जिससे नागरिक को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके और वह घर बैठे योजना का आवेदन कर सके। पोर्टल पर किसी भी प्रमाणपत्र का आवेदन करने के लिए नागरिक को स्वयं को लॉगिन करना आवश्यक है, जिसके तहत वह दी गयी सभी सेवा का लाभ प्राप्त कर पाएंगे परन्तु पहले उन्हें पंजीकरण करवाना भी जरुरी है। आवेदक को प्रमाणपत्र बनाने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल पर जाकर सभी प्रमाण पत्रों का आसानी से आवेदन कर सकते है। जिससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।

राज्यहरियाणा
आर्टिकलई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन
लाभ लेने वालेराज्य के नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम द्वारा प्रमाणपत्र बनाने
की सुविधा प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन मोड
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटedisha.gov.in

E Disha पोर्टल का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य यही है की पहले समय में नागरिकों को किसी भी तरह के प्रमाण पत्र जैसे: आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म आदि बनाने के कार्यालय जाना पड़ता था और एक दिन काम न बनने पर उन्हें कई दिनों तक ऑफ़िस के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उन्हें कई परेशानियों और मुसीबतों का सामना करना पड़ता था और इस उनके समय और पैसे दोनों की खपत होती थी। इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने नागरिकों के लिए ई-दिशा पोर्टल को आरम्भ किया जिसके जरिये वह आसानी अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये घर बैठे या कही से भी सभी तरह के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • आवेदक ई-दिशा पोर्टल के जरिये घर बैठे ही प्रमाणपत्र जैसे: आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र आदि हेतु आवेदन कर सकते है।
  • ऑनलाइन माध्यम के जरिये आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
  • आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
  • पोर्टल पर आवेदक अपने प्रमाणपत्र की आवेदन स्थिति भी देख सकेंगे।
  • सभी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक को स्वयं का पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
  • ई-दिशा पोर्टल पर यह सभी सुविधाएं 24 घंटे जारी रहेंगी।
e-disha पोर्टल हेतु पात्रता

हम आपको प्रमाणपत्र बनाने हेतु पात्रता के बारे में बताने जा रहे है। ई-दिशा पोर्टल की पात्रता जानने के लिए पॉइंट्स को पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • आवेदक यदि प्रमाणपत्र बनाना चाहते है तो वह हरियाणा राज्य का मूलनिवासी होना चाहिए तभी वह इसका आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनाने हेतु आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी का पता होना बहुत जरुरी है। हम आपको आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

आधार कार्डवोटर ID कार्डड्राइविंग लाइसेंस
राशन कार्डनिवास प्रमाणपत्ररजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

E Disha Login कैसे करें?

अगर आप भी प्रमाणपत्र हेतु आवेदन करना चाहते है तो हम आपको लॉगिन प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है जो की इस प्रकार से है:

  1. ई-दिशा लॉगिन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाना है।
  4. यहाँ आपको लॉगिन डिटेल्स जैसे: यूजर ID और पासवर्ड भरना है। e-disha login process
  5. जिसके बाद लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
  6. क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नए पेज पर प्रमाण पत्रों की लिस्ट खुल कर आजायेगी।
  7. आपको अपने अनुसार प्रमाणपत्र को सेलेक्ट करके पूछी गयी जानकारियों को भर देना है।
  8. और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  9. जिसके पश्चात आपके प्रमाणपत्र का सत्यापन होने के बाद आपका प्रमाणपत्र बनकर आजायेगा।

हरियाणा ई-दिशा एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

अगर अपने किसी भी प्रमाणपत्र का आवेदन किया है और आप उसकी आवेदन स्थिति देखना चाहते है तो आपको हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • आपको सबसे पहले हरियाणा राज्य ई-दिशा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहाँ आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको स्टेटस ऑफ़ एप्लीकेशन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।e-disha haryana application form status
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप ई-दिशा/सरल ID और अपना मोबाइल नंबर या सिटीजन ID और फॅमिली ID को भर दें। haryana e-disha parmaantptr ki awedan sthiti jaane
  • जानकारी भरने के पश्चात आप सर्च पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके प्रमाणपत्र का एप्लीकेशन स्टेटस आप स्क्रीन पर देख सकते है।

ई-दिशा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन (सत्यापन) कैसे करें।

यदि आप ई-दिशा सर्टिफिकेट का सत्यापन करवाना चाहते है तो हम आपको वेरिफिकेशन करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। अगर आप जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

  1. सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन करने के लिए सर्वप्रथम ई-दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको वेरिफिकेशन ऑफ़ सर्टिफिकेट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।e-disha haryana verification of certificate
  4. जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. नए पेज पर आप पूछी गयी जानकारी जैसे: सेल्क्ट एप्लीकेशन, ई-दिशा ट्रांज़ैक्शन ID, CIDR ID और फॅमिली ID को भर दें। haryana e-disha parmaanptra ka satyapan karne ki parkriya
  6. जिसके बाद आप प्रिंट सर्टिफिकेट पर क्लिक कर दें।
  7. क्लिक करने के पश्चात आपकी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा विवाह पंजीकरण कैसे करें?

  1. विवाह पंजीकरण करने के लिए आवेदक को सबसे पहले शादी ई-दिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आप अकाउंट के सेक्शन पर जाकर रजिस्टर पर क्लिक करें। haryana e-disha marriage registration
  4. क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: यूजर नेम, ईमेल ID, पासवर्ड भर दें, इसके बाद फिर से दोबारा पासवर्ड को भरके, मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  6. अब आप सेंड OTP पर क्लिक कर दें, क्लिक करने के पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त हो जायेगा।
  7. आप इसे बॉक्स में भर दें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  8. जिसके बाद आपके विवाह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा मैरिज पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  1. मैरिज पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले शादी ई-दिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  2. यहाँ आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आप अकाउंट के सेक्शन पर जाकर SIGN IN के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. नए पेज पर आपको लॉगिन डिटेल्स जैसे: यूज़र नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है। hariyana e-disha marriage portal login process
  6. अब आप साइन इन पर क्लिक कर दें।
  7. लॉगिन करने के बाद आपके सामने पोर्टल का डैशबोर्ड खुल जायेगा।
  8. आपको यहाँ रजिस्टर मैरिज के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है। haryana marriage registration apply process
  9. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  10. नए पेज पर आपको हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा।
  11. आपको फॉर्म पर पूछी गयी सभी जानकारियों जैसे: एरिया टाइप, डिस्ट्रिक्ट, डेट ऑफ़ मैरिज, स्टेट, कंट्री, एड्रेस, वर का नाम, कन्या का नाम, वर तथा कन्या के माता-पिता का नाम आदि को भरना है और इसके साथ-साथ फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  12. सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात आपको आई एग्री पर क्लिक करके सबमिट कर देना है। hariyana vivah panjikaran form
  13. जिसके बाद अगले स्टेप पर आपको पैमेंट करना है।
  14. इसके लिए आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन को सेलेक्ट करके व्यू के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। hariyana marriage registration
  15. जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा, आपको नए पेज पर प्रोसीड पेमेंट पर क्लिक करना होगा।
  16. क्लिक करते ही आपके पेमेंट प्रकिया पूरी होजायेगी जिसके बाद आपके स्क्रीन पर आपको पावती प्राप्त होजायेगी।
  17. आप पावती का प्रिंट करके भविष्य हेतु संभाल कर रख सकते है।

हरियाणा विवाह पंजीकरण फॉर्म आवेदन स्थिति कैसे जाने?

  • विवाह रजिस्ट्रेशन फॉर्म की आवेदन स्थिति देखने के लिए आवेदक शादी ई-दिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आप ट्रैक एप्लीकेशन के सेक्शन पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन ID को भरना है।
  • पंजीकरण ID भरने के पश्चात आपको गेट रिकॉर्ड पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Haryana Marriage Certifictae Registration Status आप आसानी से स्क्रीन पर देख सकेंगे।

E Disha पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

ई-दिशा पोर्टल क्या है?

ई-दिशा पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अब सभी तरह के प्रमाणपत्र जैसे: जन्मप्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, जातिप्रमाण पत्र आदि को बनाने हेतु आवेदन कर सकेंगे।

पोर्टल को शुरू करने का क्या लक्ष्य है?

आवेदक को प्रमाणपत्र बनाने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल पर जाकर सभी प्रमाण पत्रों का आसानी से आवेदन कर सकते है। जिससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी और देश में भ्रष्टाचार की समस्या भी जल्द ही खत्म हो सकेगी।

पोर्टल पर कौन-कौन से फॉर्म नागरिक प्राप्त कर सकता है?

पोर्टल पर राज्य के नागरिक जातिप्रमाण पत्र (sc/st/obc), निवास प्रमाणपत्र, इनकम सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, CIDR यानि सेंट्रल आइडेंटिटी डेटाबेस रेपोसिटरी (सिटीजन रजिस्ट्रेशन), पेंशन रजिस्ट्रेशन, मैरिज रजिस्ट्रेशन आदि हेतु फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

प्रमाणपत्र बनाने हेतु आवेदन क्या होगी?

प्रमाणपत्र बनाने के लिए आप ऑनलाइन मोड व ऑफलाइन मोड दोनों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से प्रमाणपत्र बनाते है तो आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना है और अगर आप ऑफलाइन मोड द्वारा प्रमाणपत्र बनाते है तो आपको सम्बंधित कार्यालय जाकर फॉर्म प्राप्त करना होगा।

e-disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

e-disha पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://edisha.gov.in है। नागरिक पोर्टल पर जाकर प्रमाणपत्र बनाने हेतु एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है।

ई-दिशा हरियाणा विवाह प्रमाणपत्र बनाने के लिए किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

ई-दिशा हरियाणा विवाह प्रमाणपत्र बनाने के लिए नागरिक के पास मूलनिवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाण पत्र (कन्या और वर) , विवाह का प्रमाण जैसे: विवाह का कार्ड, लड़का और लड़की की फोटो आदि डॉक्युमनेट्स होने जरुरी है तभी वह इसका आवेदन कर सकते है।

हरियाणा मैरिज रजिस्ट्रेशन पोर्टल हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी जाननी होगी या किसी प्रकार की समस्या होगी तो आप मैरिज रजिस्ट्रेशन पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1800-2000-023 पर कॉल करके अपनी समस्या का हल जान सकते है।

क्या इस पोर्टल पर अन्य राज्य के नागरिक प्रमाणपत्र बनाने हेतु आवेदन कर सकते है?

जी नहीं, ई-दिशा पोर्टल पर अन्य राज्य के नागरिक प्रमाणपत्र बनाने हेतु आवेदन नहीं कर सकते है, केवल हरियाणा राज्य के मूलनिवासी पोर्टल पर प्रमाणपत्र का आवेदन कर सकते है।

हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल में हमने हरियाणा ई-दिशा पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जाननी है तो आप हमे मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

Leave a Comment