दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ

देश के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है की देश के हर क्षेत्र में विकास हो। समाज के हर वर्ग का विकास भी सुनिश्चित करना आवश्यक होता है। इसी लिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चलाती रहती है, जिससे सबका विकास सामान रूप से हो सके। आज हम इस लेख के माध्यम से आप को  दिल्ली श्रमिक मित्र योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना से जुडी सभी आवश्यक जानकारी आप को इस लेख में मिल जाएगी। जैसे की दिल्ली श्रमिक मित्र योजना एप्लीकेशन फॉर्म, योजना में पात्रता और आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकरी आप को यहाँ मिल जाएगी। आइये जानते हैं क्या है दिल्ली श्रमिक मित्र योजना

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व लाभ
दिल्ली श्रमिक मित्र योजना

क्या है दिल्ली श्रमिक मित्र योजना 2024?

Delhi Shramik Mitra Yojana ऐसी योजना है जो की दिल्ली के श्रमिकों को ध्यान में रखकर लायी गयी है। इस योजना में सभी योग्य श्रमिकों को सरकार द्वारा इस वर्ग के लिए लायी गयी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उनके लाभ श्रमिकों तक इसका लाभ पहुँचाया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के 6 लाख से अधिक दिल्ली निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक हैं। इन सभी निर्माण श्रमिकों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बता दें की इस योजना (श्रमिक मित्र) के जरिये सरकार निर्माण श्रमिकों के घर जा कर उनके सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगी। जिस से योग्यता रखने वाले श्रमिकों को उनके लिए लायी गयी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Delhi Shramik Mitra Yojana Highlights

आर्टिकल का नामदिल्ली श्रमिक मित्र योजना
आरम्भ की गयीदिल्ली सरकार द्वारा
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशदिल्ली
लाभार्थीश्रमिक वर्ग
उद्देश्यसभी योग्य श्रमिकों तक उनके लिए चल रही योजनाओं के लाभ पहुंचाना
योजना का प्रकारकेंद्र शाषित प्रदेश की योजना।

उद्देश्य

Shramik Mitra Yojana का उद्देश्य दिल्ली में निर्माण श्रमिकों को बेहतर सुविधा देना है. इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ योग्य श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा। आज भी ऐसे कई श्रमिक हैं जिन्हे अभी तक सरकार द्वारा उनके लिए लायी गयी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और इस कारण उन्हें बहुत सी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। इसीलिए अब से श्रमिक मित्र योजना के माध्यम से सभी योग्य निर्माण श्रमिक वर्ग के श्रमिकों को उनके लिए शुरू की गयी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। ताकि सभी तक सुविधाएं और लाभ पहुंचाया जा सके।

Delhi Shramik Mitra Yojana

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • shramik mitra yojana में निर्माण श्रमिकों को लाभ दिया जाएगा।
  • उन्हें सरकार द्वारा लायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में सूचित किया जाएगा। ताकि वो लाभ प्राप्त कर सकें।
  • श्रमिकों में जागरूकता लाने के लिए 700 से 800 श्रमिक मित्रों को तैयार किया जाएगा जो की जिला , विधान सभा और वार्ड कोर्डिनेटर के तौर पर कार्य करेंगे।
  • इस बात को भी सुनिश्चित किया जाएगा प्रत्येक वार्ड में कम से कम 3 या 4 श्रम मित्र हो जो निर्माण श्रमिकों की सहायता भी कर सकें।
  • इन श्रमिक मित्रों का कार्य वार्ड लेवल पर होगा। उन्हें कंस्ट्रक्शन बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओं के बारे में जानकरी देना, उन योजनाओं के लिए आवेदन करना और श्रमिकों को लाभ मिलने तक उनकी सहायता करना है।

योजना में पात्रता और दस्तावेज

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पात्रता :

श्रमिक मित्र योजना में लाभ पाने के लिए लाभार्थी को कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  1. इस स्कीम में दिल्ली के स्थायी निवासी ही पात्रता रखेंगे।
  2. दिल्ली के श्रमिक वर्ग के लोगों को ही इस स्कीम में लाभान्वित किया जाएगा।
  3. मुख्यमंत्री दिल्ली श्रमिक मित्र योजना में सिर्फ उन्ही श्रमिकों को ही लाभ मिलेगा जो कम से कम 18 वर्ष के होंगे।

दस्तावेज :

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस योजना में आवेदन करने के लिए आप को कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। आप की सुविधा के लिए हम लेख में सभी दस्तावेजों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं। आप आवेदन पूर्व इन्हे तौयार कर सकते हैं।

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. रेजिडेंस सर्टिफिकेट (निवास प्रमाण पत्र)
  3. राशनकार्ड
  4. इनकम सर्टिफिकेट
  5. ऐज सर्टिफिकेट
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. मोबाइल नंबर

श्रमिक मित्र योजना में आवेदन ऐसे करें

आप की जानकारी के लिए बता दें की अभी इस योजना में आवेदन करने की कोई आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गयी है और न ही इसकी कोई प्रक्रिया तय की गयी है। जैसे इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होती है हम इस लेख के माध्यम से आप तक ये जानकारी पहुंचा देंगे।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

Delhi Shramik Mitra Yojana क्या है ?

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना दिल्ली के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा लायी गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए लायी गयी है। श्रमिक मित्र के जरिये विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता लायी जाएगी।

दिल्ली श्रमिक मित्र योजना से किसे लाभ होगा ?

इस का सीधा लाभ दिल्ली के सभी निर्माण श्रमिकों को होगा जिन्हे उनके लिए लायी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नहीं है।

Shramik Mitra Yojana में किस उम्र तक के श्रमिकों को लाभ मिलेगा ?

इस योजना में लाभ लेने के लिए श्रमिक की उम्र 18 वर्ष होनी आवश्यक है।

श्रमिक मित्र योजना में कैसे श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा ?

इसके लिए कुल 700 से 800 लोगों को इसके लिए नियुक्त किया गया है। जो घर -घर जाकर सभी श्रमिकों को जानकारी देंगे।

इस लेख में हमने आप को दिल्ली श्रमिक मित्र योजना (Delhi Shramik Mitra Yojana) से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आप को उपयोगी लगी होगी। यदि आप को इस बारे में अधिक जानकारी चाहिये तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment