Delhi Doorstep Delivery Scheme 2024 Online Registration दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना

दिल्ली राज्य सरकार द्वारा Delhi Doorstep Delivery Scheme द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ उनके ही घरों में उपलब्ध कराया जायेगा। दिल्ली सरकार दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के माध्यम से आवेदक व्यक्ति को विभिन्न विभागों से सम्बन्धी लगभग 100 से भी अधिक सेवाओं को प्रदान करने जा रही है। आवेदक व्यक्ति अब इन विभिन्न सेवाओं जैसे जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Delhi Doorstep Delivery Scheme Online Registration दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना
Delhi Doorstep Delivery Scheme

दिल्ली राज्य सरकार द्वारा शुरुआती दौर में दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत 100 से भी अधिक सेवाओं को नागरिकों को प्रदान किया जायेगा। भविष्य में इस योजना के माध्यम से सेवाओं की संख्या को बढ़ा दिया जायेगा। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। आज के आर्टिकल में हम आपको दिल्ली सरकार की इस से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे। Delhi Doorstep Delivery Scheme Online Registration से सम्बंधित जानकारी के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना क्या है ?

आजकल हर कार्य और आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने के लिए हमे अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। और इन सेवाओं का लाभ लेने में भी कई बार लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। लेकिन अब दिल्ली के नागरिकों को महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त होगा। अब राज्य के नागरिकों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के मध्यम से राज्य के नागरिक 100 से भी अधिक आवश्यक सेवाओं का लाभ घर बैठे आसानी से ले सकेंगे। इन सभी सेवाओं के लिए आपको सबसे पहले स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। इस योजना को दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल द्वारा 10 सितम्बर 2018 को दिल्ली के नागरिकों के लिए शुरू किया गया था।

Highlights of Delhi Doorstep Delivery Scheme

योजना का नामडोर स्टेप डिलीवरी योजना (Delhi Doorstep Delivery Scheme )
सम्बंधित राज्यदिल्ली सरकार
योजना लॉन्च की गयीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा
योजना की शुरुआत10 सितंबर 2018 को
योजना का उद्देश्य100 से अधिक महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए डोर स्टेप डिलीवरी
योजना के लाभार्थीदिल्ली राज्य के सभी नागरिक
डोर स्टेप डिलीवरी योजना हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री नंबर1076
ऑफिसियल वेबसाइटdelhi.gov.in

Delhi Doorstep Delivery Yojana

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत में करीबन 25 लाख लोगों ने विभिन्न सेवाओं के लिए अपने आवेदन भेजे थे। इस योजना को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था जिसे बाद अब यह योजना फिर से शुरू कर दी गयी है। Delhi Doorstep Delivery Scheme को 8 विभागों में 40 सेवाओं के साथ शुरू किया गया था। वर्तमान में इस योजना के माध्यम से 14 विभागों की 100 से भी अधिक सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है।

इस योजना (Delhi Doorstep Delivery Yojana ) के तहत साल 2024 में सेवाओं की संख्या में इज़ाफा किया गया है वर्तमान में इस योजना में कुल 300 सेवाओं को जोड़ा गया है। इस योजना के तहत क्षेत्र सेवाओं के लिए नयी एजेंसियों को शामिल किया गया है। इस योजना में VFS ग्लोबल एजेंसी का स्थान जनशक्ति एजेंसियां ​​CSC ई-गवर्नेंस और Core Doc2 लेंगीं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दिल्ली डोरस्टेप डिलीवरी योजना के प्रथम और द्वितीय चरण के सेवाओं की सूची

प्रथम चरण में कुल 40 सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिया गया था। जिसमें से 13 सरकारी सेवाएं इस प्रकार से हैं –

  1. ओबीसी सर्टिफिकेट / एससी सर्टिफिकेट / एसटी सर्टिफिकेट
  2. अधिवास / निवास प्रमाण पत्र
  3. विलंबित जन्म आदेश
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. विलंबित मृत्यु आदेश
  6. आरओआर . जारी करना
  7. भूमि की स्थिति पर रिपोर्ट
  8. लाल डोरा प्रमाण पत्र
  9. सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट
  10. जीवित सदस्य प्रमाण पत्र
  11. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकन
  12. विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  13. विकलांग लोगों के लिए स्थायी पहचान पत्र

परिवहन विभाग सेवाएं

परिवहन विभाग की 11 सेवाएं इस प्रकार से हैं –

  1. डुप्लीकेट आरसी
  2. लर्नर लाइसेंस
  3. वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण
  4. हाइपोथेकेशन समाप्ति
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में पते का परिवर्तन
  6. ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण
  7. स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल)
  8. अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना (एनओसी)
  9. दृष्टिबंधक जोड़
  10. आरसी में पता बदलना
  11. डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस (अस्थायी प्रति)

दिल्ली जल बोर्ड सेवाएं

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा प्रथम चरण में 5 सेवाओं का लाभ दिया गया जो इस प्रकार से है –

  1. नया पानी कनेक्शन
  2. पानी की आपूर्ति का विच्छेदन
  3. घर आदि के पुनर्निर्माण के बाद फिर से खोलना
  4. पानी की आपूर्ति का विच्छेदन
  5. उत्परिवर्तन

समाज कल्याण विभाग में सेवाएं

  1. विकलांग पेंशन योजना
  2. वृद्धावस्था पेंशन योजना
  3. दिल्ली परिवार लाभ योजना
  4. दिल्ली परिवार कल्याण

राशन विभाग की सेवाएं

  1. विभिन्न कार्डों में सदस्य विवरण का अद्यतनीकरण
  2. प्राथमिकता वाले घरेलू कार्ड जारी करना

श्रम विभाग में सेवाएं

  1. निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण – भवन निर्माण श्रमिक अधिनियम
  2. पंजीयन का नवीनीकरण – भवन निर्माण कर्मकार अधिनियम

महिला एवं बाल विभाग की सेवाएं

  1. गरीब विधवा को बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता
  2. विधवा पेंशन योजना

कानून और न्याय विभाग

  1. भारतीय ईसाईयों के विवाह के लिए लाइसेंस

डोर स्टेप डिलीवरी योजना के दूसरे चरण के 30 सेवाओं की सूची

विभाग (कुल 9 विभाग) सेवाएं (कुल 30 सेवाएं)
श्रम विभाग(कुल 7 सेवाएं )
1.यात्री लिफ्ट के संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान करना
2.ठेका श्रम ठेकेदार के लिए लाइसेंस का अनुदान
3.बीओसीडब्ल्यू (आरई एंड सीएस) अधिनियम, 1996 के भवन निर्माण श्रमिकों को नियुक्त करने वाले प्रतिष्ठान के पंजीकरण का अनुदान
4.लिफ्ट का आवधिक निरीक्षण
5.अनुबंध श्रम (विनियमन और उन्मूलन अधिनियम, 1970) की धारा 7 के तहत प्रधान नियोक्ता का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान करना
6.योग्यता प्रमाण पत्र जारी करना कक्षा 1 (विद्युत पर्यवेक्षक)
7. विद्युत ठेकेदार लाइसेंस का अनुदान
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग(कुल 7 सेवाएं )
1.राशन कार्ड में सदस्यों का जोड़
2.राशन कार्ड में सदस्यों का विलोपन
3.आवासीय पते में परिवर्तन
4.आवासीय पते में परिवर्तन
5.लाभार्थी के मोबाइल नंबर का अद्यतन
6.डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी करना
7.परिवार के मुखिया में परिवर्तन
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग (कुल 5 सेवाएं)
1.कॉलेज / व्यावसायिक संस्थान के ओबीसी छात्र के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
2.ओबीसी छात्र के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस-ओबीसी)
3.ओबीसी छात्र (पीएमएस-ओबीसी) के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति
4.अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक योजना
5.अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक योजना
डीटीटीडीसी 1.टूर पैकेज की बुकिंग
परिवहन विभाग 1.मोटर वाहन कर
2. ड्राइविंग लाइसेंस में वाहन के नए वर्ग को जोड़ना
पर्यटन विभाग1. बिस्तर और नाश्ता प्रतिष्ठानों का पंजीकरण
औषधि नियंत्रण 1. केमिस्ट को लाइसेंस प्रदान करना
2. होम्योपैथिक दवा की बिक्री के लिए लाइसेंस का अनुदान
3. शेड्यूल एक्स दवा की बिक्री के लिए लाइसेंस प्रदान करना
दिल्ली परिवहन निगम 1. दिल्ली-एनसीआर बस पास जारी करना
2. एसी और नॉन एसी बसों के लिए सामान्य ऑल रूट बस पास जारी करना
उच्च शिक्षा1. दिल्ली उच्च शिक्षा सहायता ट्रस्ट की उच्च शिक्षा और कौशल विकास गारंटी योजना
2. दिल्ली शिक्षा सहायता ट्रस्ट की योग्यता-सह-साधन आय से जुड़ी वित्तीय सहायता योजना

Delhi Doorstep Delivery Scheme 2024 Online Registration

आप दिल्ली सरकार की डोरस्टेप डिलीवरी सेवाओं के लिए आवेदन नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर कर सकेंगे –

  • दिल्ली सरकार की Doorstep Delivery Scheme के अंतर्गत दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ आप हेल्पलाइन नंबर 1076 की सहायता से ले सकेंगे।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति या इन सेवाओं का लाभ लेने वाले व्यक्ति को हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करना होगा और घर पर मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा।
  • अब मोबाइल सहायक सरकारी प्रतिनिधि एक निश्चित समय पर आवेदनकर्ता के घर जायेंगे।
  • आप सेवाओं के लाभ लेने के लिए मोबाइल सहायक से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक के बीच में मिल सकते हैं।
  • आपके समय के अनुसार फैसिलिटेटर (मोबाइल सहायक) आपके घर पर एक टैबलेट लेकर पहुंचेगा और जरुरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करेगा।
  • सभी प्रोसेस के बाद फैसिलिटेटर द्वारा आपसे 50 रुपए का शुल्क लिया जायेगा।
  • शुल्क प्रोसेस हो जाने के बाद अब आपके पते पर आवेदन पत्र को पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जायेगा।

Delhi Doorstep Delivery Scheme से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-

Delhi Doorstep Delivery Scheme को किस वर्ष शुरू किया गया था ?

भारत की राजधानी दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की जनता के लिए विभिन्न सेवाओं का लाभ देने के लिए Delhi Doorstep Delivery Scheme 2022 को 10 सितम्बर 2018 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा शुरू किया गया था।

डोर स्टेप डिलीवरी दिल्ली की योजना में कितनी सेवन का लाभ नागरिकों को दिया जायेगा ?

दिल्ली सरकार की Doorstep Delivery Scheme के माध्यम से प्रथम चरण में नागरिकों को 8 विभागों की 40 सेवाओं का लाभ दिया गया जिसके बाद इस योजना में सेवाओं की संख्या बढ़ा दी गयी। वर्तमान में दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत 100 से भी अधिक सेवाओं का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है।

दिल्ली डोर स्टेप डिलीवरी योजना का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर (Toll free number) क्या है ?

दिल्ली के नागरिक Doorstep Delivery Scheme के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं का लाभ टोल फ्री नंबर (Toll free number) 1076 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं।

दूसरे चरण में Delhi Doorstep Delivery Scheme के अंतर्गत कितनी सेवाओं को जोड़ा गया है ?

Delhi Doorstep Delivery Scheme के दूसरे चरण में 30 सेवाओं को जोड़ा गया है। इस योजना को कुल 3 चरणों में बांटा गया है।

Leave a Comment