बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय | Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi

दोस्तों जैसा की आज कल सोशल मिडिया में बृजभूषण शरण सिंह की काफी चर्चा चल रही है। यह चर्चा इस बात की है कि हमारे भारत देश के कई बड़े पहलवान जो भारत देश के लिए बहुत सारे पदक जीत चुके है।

वह पिछले कुछ समय से बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप में देश की राजधानी दिल्ली में धरना दे रहे है। इस बात में कितने सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है। बृजभूषण शरण के खिलाफ FIR दर्ज भी हुई है। लेकिन अभी तक उन पर कोई कारवाही नहीं हुई है।

बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय | Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi
Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi

खिलाड़ियों की कई कोशिशों के बाद के बाद भी बृजभूषण शरण सिंह पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। तो आइये जानते है, बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय। उनसे जुडी सभी जानकारी को लेने के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बृजभूषण शरण एक भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष है। उसके साथ ही साथ वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी है। इसका जन्म ‘8 जनवरी 1957’ में गोंडा ज़िले के एक बिसनोहरपुर गांव, उत्तरप्रदेश राज्य में हुआ था।

उसकी माता का नाम प्यावरी देवी और पिता का नाम स्व.जगदम्बाप शरण सिंह है। उनकी शादी 11 जून 1981 में हुई थी और बृजभूषण शरण की पत्नी का नाम केतकी देवी है और उनके दो पुत्र और एक पुत्री भी है। उनकी पत्नी पेशे से बीजेपी से लोकसभा सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है और उनका बड़ा पुत्र गोंडा सदर में विधायक है।

BrijBhushan Sharan Singh Biography Highlights 2023

आर्टिकल का नाम बृजभूषण शरण सिंह
उम्र65
जन्मतिथि8 जनवरी 1957
जन्म स्थलगोंडा ज़िले के एक बिसनोहरपुर गांव, उत्तरप्रदेश राज्य में
व्यवसायकृषि, कुश्ती और भाजपा के सदस्य
पढ़ाईM.A, LLB, साकेत महाविद्यालय उत्तरप्रदेश
राजनीति की शुरुआत1991
माता-पिता का नाममाता प्यावरी देवी और पिता स्व. जगदम्बाप शरण सिंह

Brij Bhushan Sharan का राजनीतिक करियर

बृजभूषण शरण सिंह को पहले से राजनीतिक क्षेत्र में काफी लगन थी। उसका उद्देस्य है, अपने क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना। उन्होंने अपने जीवन में कई समाज सेवा कार्य भी किये है। उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में हुई। 1991 में उन्होंने लोकसभा का पहली बार चुनाव लड़ा था

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

और उसके बाद 5 बार 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। सन 2014 और 2019 में उन्होंने जीत हासिल कर दी।

बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए विभिन्न आरोप

BrijBhushan Sharan के पुराने अपराध के बारें में थोड़ा जान लेते है। बृजभूषण के खिलाफ कुछ सालों में कई अपराधी मामले दर्ज हुए है। ये सभी अपराध मामूली नहीं थे।

अभी तक उन पर हत्या के लेकर अंडरवर्ल्ड लिंक, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट अपराध दर्ज हो चुके है। कुछ अपराधो के तहत उन्हें जेल भी जाना पड़ा और कई मामले में उन्हें बरी भी मिल गयी। वर्तमान समय भी हमारे देश के पहलवानों ने उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए है।

पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, तानाशाही और अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है। खेल के दौरान उन्हें मानसिक प्रताड़ित किया जाता है। कुछ समय पहले भी पहलवानो ने दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दिया था।

जनवरी में खेल मंत्रालय के उन्हें विश्वास मिलने के बाद उन्होंने धरना ख़त्म करने का ऐलान किया। बाद में कोई नतीजा न मिलने पर फिर पहलवानों में उनके खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया।

इस धरने में देश के महान पहलवान जैसे – बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे कई अन्य पहलवान अपने बात को रखने के लिए जंतर-मंतर पर बैठे हुए है। पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की जाती तब तक वे लोग धरना देते रहेंगे।

जनता के लिए लिए गए कामों का विवरण

बृजभूषण शरण सिंह एक राजनीतिक कार्यकर्ता और कुश्ती के अध्यक्ष के साथ-साथ एक सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपना पूरा योगदान देते आ रहे है। उन्होंने अपने इलाके में विभिन्न समस्याओं का निवारण किया। जैसे – सड़क का निर्माण, पानी की व्यवस्था अन्य सामाजिक समस्याओं को हाल किया है।

इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण भी करवाया। ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए गांव के लोगो को जोड़ा और उन्हें उनका अधिकार दिलवाने के लिए उन्हें जागरूप भी किया। वे सदैव समाज के हित और कल्याण के बारें में सोचते है। समाज के लोगों की मदद करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की।

Brijbhushan sharan singh net worth

जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह की कुल सम्पति 100 करोड़ से भी अधिक है। अपने गांव क्षेत्र में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के 4 जिलों में वह लगभग 54 स्कूलों के मालिक है।

इसके अलावा वह 6 बार लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके है और उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ की सम्पति है। सम्पति के अलावा उनके पास फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो और फोर्ड जैसे कई महंगी गाड़ियाँ भी है।

नवाबगंज में नंदिनी नगर महाविद्यालय भी इनका ही है इसके अलावा नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बृजभूषण शरण का है, जहाँ हर साल राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। उनका पूरा परिवार कृषि कार्य, राजनीति और अन्य उद्योग व्यवसाय चलाते है। जिसकी वजह से ये आज करोड़ो के मालिक है।

बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय से जुड़े सवालों के जवाब (FAQS)

Brijbhushan sharan singh का जन्म कब और कहा हुआ था?

बृजभूषण शरण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957, को उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा ज़िले में एक बिसनोहरपुर गांव के साधारण परिवार में हुआ था।

महिला एथलीटों ने बृजभूषण शरण के खिलाफ कौन -से आरोप लगाए है?

बृजभूषण शरण के खिलाफ भारत के कई पहलवानों पर यौन उत्पीड़न, छेड़खानी और अपनी मनमानी करने के लिए बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मालिक व अन्य खिलाडी न्याय पाने के लिए धरने पर बैठे हुए है।

बृजभूषण शरण सिंह मुख्य रूप से कौन है?

Brijbhushan sharan singh भारतीय कुश्ती के महाअध्यक्ष और भाजपा पार्टी के एक नेता है। राजनीति में उनकी सबसे बड़ी जीत 1991 में हुई। जब वह 10 वी. लोकसभा के लिए चुने गए। इसके अलावा वह छह बाद लोकसभा सीट को अपने नाम कर चुके है। कुश्ती के करियर में भी उनका सफर अच्छा रहा।

Brijbhushan sharan singh की पत्नी का नाम क्या है?

बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी का नाम केतकी देवी है।

Leave a Comment