राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए BOR UP NIC IN Certificate Verification Online 2023 की सुविधा प्रदान करने के लिए इसकी शुरुआत की है। इस सुविधा के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही अपने सभी प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन करा सकते हैं। इन प्रमाण पत्रों में निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि का वेरिफिकेशन हो जाता है। इसके लिए आपको बस इस सुविधा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से अपना प्रमाण पत्र को वेरीफाई कराना होगा। जैसा की हम जानते हैं की सभी प्रमाण पत्रों में उनका एक नंबर होता है जिसकी मदद से हम प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा सकते हैं। BOR UP NIC IN Certificate Verification Online 2023 के माध्यम से केवल उत्तर प्रदेश के नागरिक ही अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- यूपी भूलेख ऑनलाइन
अगर आप किसी परीक्षा या किसी जॉब के लिए अप्लाई करते हैं और उसमें आपको कुछ प्रमाण पत्र या डाक्यूमेंट्स लगाने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आपको सभी प्रमाणित किये हुए प्रमाण पत्र लगाने होते हैं। अगर ये ऑनलाइन वेरिफिकेशन के दौरान फेल हो जाते हैं तो आपका आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए आवश्यक है की आप पहले ही इन सभी डाक्यूमेंट्स या प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन माध्यम से ही वेरीफाई करा लें। ये ऑफलाइन प्रक्रिया से ज्यादा जल्दी और आसानी से हो जाता है। आज हम इस आर्टिकल में इसी बारे में विस्तार से बात करेंगे। कृपया अधिक जानने के लिए आगे पढ़ते रहे।
Table of Contents
BOR UP NIC IN Certificate Verification Online 2023
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बीओआर यूपी एनआईसी इन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन ऑनलाइन 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है जिनके बारे में आप नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध सूचनाओं को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | BOR UP NIC IN Certificate Verification Online |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
विभाग | राजस्व विभाग , उत्तर प्रदेश |
उद्देश्य | ऑनलाइन प्रमाण पत्र वेरीफाई (सत्यापित ) करना |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
सत्यापन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.up.gov.in |
राजस्व परिषद यूपी
जैसा की हम जानते हैं कि आजकल लगभग सभी जानकारी या इनफार्मेशन अब डिजिटल मोड में सुरखित किये जा रहे हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी डिजिटलाइजेशन के दौर में विभिन्न विभागों की जानकरी भी अब ऑनलाइन ही कर दी है। इसके साथ ही अब प्रदेश के नागरिकों को BOR Certificate Verification के माध्यम से अपने सभी जरुरी प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन माध्यम द्वारा ही सत्यापित करने की सुविधा भी प्रदान कर दी है। इस से कम से कम समय में और कहीं से भी अपने प्रमाण पत्रों को सत्यापित किया जा सकेगा।
इस सुविधा के शुरू होने से पहले सभी लोगों को अपने प्रमाण पत्र को सत्यापित कराने के लिए अपने तहसील के चक्कर काटने होते थे। जहाँ सम्बंधित अधिकारी अपने अभिलेखों के माध्यम से प्रमाण पत्रों को सत्यापित करता था। इस प्रक्रिया में काफी वक्त भी लगता है। लेकिन अब सभी जानकारी ऑनलाइन होने से सभी का काम आसान हो गया है। इस सुविधा का उद्देश्य भी नागरिकों के लिए कम समय में ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान करना है।
प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन से संबंधी सभी नागरिकों के लिए पोर्टल के माध्यम से एक विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान की गयी है जिसमें वह बिना किसी समस्या के आसानी से घर बैठे अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर सकते है। वो भी बिलकुल मुफ्त पहले नागरिकों प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे ,जिससे न ही तो कार्य समय से हो पता और उन्हें इसके लिए कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ता। आमजन नागरिकों तक बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु यह उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद पोर्टल को विकसित किया गया है।
BOR वेरिफिकेशन से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- प्रमाण पत्रों को सत्यापित करने के लिए अब ऑनलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। ये सुविधा उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद् के अंतर्गत आती है।
- BOR UP NIC IN Certificate Verification Online 2023 ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन की सुविधा उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए ही है।
- ये सुविधा निशुल्क है ।
- उत्तर प्रदेश में जारी किये गए प्रमाण पत्र मुख्यतः दो वेबसाइट द्वारा जारी किये जाते हैं। पहला यूपी ऑनलाइन और दूसरा ई – डिस्ट्रिक्ट द्वारा। आप इन दोनों वेबसाइट से भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
- जब भी प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित कराने के लिए आप वेबसाइट पर जाएं तो कृपया ये जरूर जांच लें की आपका सर्टिफिकेट किस वेबसाइट से जारी हुआ है। और उसी वेबसाइट पर प्रमाणपत्रों को सत्यापित करें।
- अगर आप गलत वेबसाइट पर चेक करते हैं तो आप प्रमाण पत्र को सत्यापित नहीं करा पाएंगे। क्यूंकि उसका दूसरी वेबसाइट पर रिकॉर्ड नहीं दिखाई देगा।
- BOR UP NIC IN Certificate Verification Online ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रमाण पत्र सत्यापित कराने के लिए ये आवश्यक है की सभी प्रमाण पत्र वर्ष 2015 के बाद ही बने हों।
- जो प्रमाण पत्र वर्ष 2015 से पहले बने हैं उन सभी प्रमाण पत्र का ऑनलाइन वेरिफिकेशन अब नहीं होगा। इसके लिए आवेदक को अब ऑफलाइन माध्यम से ही अपने प्रमाण पत्र सत्यापित कराने होंगे।
- ऑफलाइन सत्यापित कराने के लिए आवेदक को अपने जिले के तहसील में जाना होगा।
- वहां उन्हें सम्बंधित सक्षम अधिकारी के पास जाकर अपने प्रमाण पत्र सत्यापित कराने होंगे। वहां सम्बंधित अधिकारी अपने अभिलेखों के आधार पर ही प्रमाण पत्रों को सत्यापित करेंगे।
प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन/सत्यापन कैसे कराएं ?
अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और आपको अपने प्रमाण पत्र का सत्यापन कराना है तो आप BOR Certificate Verification के माध्यम से करा सकते हैं। जैसा की अब सभी जानकारी डिजिटल मोड में सुरक्षित हैं तो अब विभिन्न प्रकार के आवेदन भी ऑनलाइन माध्यम से ही हो जाते हैं। इसी तरह आप अपने प्रमाण पत्र जैसे की आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन भी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं। हम यहाँ प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया जानने के लिए पढ़ते रहे।
जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश में सभी सर्टिफिकेट मुख्यतः 2 वेबसाइट द्वारा जारी किये जाते हैं जिनमे से एक ई – डिस्ट्रिक्ट है और दूसरी uponline इनमे से आपको उसी वेबसाइट पर अपने प्रमाण पत्र को वेरीफाई कराना होगा जहाँ से आपका प्रमाण पत्र जारी हुआ है। अन्यथा आप प्रमाण पत्र को सत्यापित नहीं करा पाएंगे क्यूंकि दूसरी वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा आप राजस्व परिषद् के BOR UP NIC IN Certificate Verification Online से भी अपना प्रमाण पत्र वेरीफाई करवा सकते हैं।
BOR UP NIC IN Certificate Verification Kaise Karen
- सबसे पहले आपको राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक को हम यहाँ दे रहे हैं।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको प्रमाण पत्रों का सत्यापन का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- आपको अब इस पेज पर प्रमाण पत्रों का सत्यापन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आपको प्रमाण पत्र की संख्या भरकर प्रमाण पत्र जांचे के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप अपने प्रमाण पत्र सम्बन्धी जानकारी देख सकते हैं जो जानकारी तहसील में दर्ज़ हुई है। इसमें प्रमाण पत्र संख्या , उसका प्रकार , आवेदक का नाम , पिता या पति का नाम , जनपद का नाम और जिस दिन जारी किया गया था उस दिन की तिथि आदि महत्वपूर्ण जानकारी होती है।
- इस तरह से ये प्रमाण पत्र वेरीफाई हो चूका है।
नोट : कृपया internet explorer ब्राउज़र का इस्तेमाल करें। किसी भी तरह की फॉण्ट सम्बन्धी परेशानी आने पर।
ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट के माध्यम से
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश के ई – डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर जाएँ। डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुल गया है।
- आपको होम पेज पर दिए गए प्रमाण पत्र का सत्यापन का विकल्प दिखेगा। अब यहाँ इस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक बॉक्स खुलेगा जहाँ आपको एप्लीकेशन नंबर और सर्टिफिकेट आईडी भर के सर्च के चिन्ह पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने अगले पेज पर प्रमाण पत्र की डिटेल्स खुल जाएगी।
यूपी ऑनलाइन के माध्यम से सत्यापन कराएं
- आप यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से up online की वेबसाइट पर अपने प्रमाण पत्र वेरीफाई कर सकते हैं।
- अगर आप चाहे तो इ- डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर जाकर भी up online पर अपना प्रमाण पत्र वेरीफाई कर सकते हैं।
- इसके लिए होम पेज पर जाकर प्रमाण पत्र सत्यापन पर क्लिक करें।
- फिर बॉक्स खुलने पर सबसे नीचे आपको ” click here for certificate verification issued from up online ” पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर आपको रेडिरेक्ट किया जाएगा जहाँ आप को आवेदन संख्या डालनी होगी और आप आसानी से सर्टिफिकेट को वेरीफाई कर सकते हैं।
BOR Certificate Verification Online 2023 से सबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
ये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने नागरिकों के लिए शुरू की गयी सुविधा है। इस सुविधा के माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही अपने सभी प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन करा सकते हैं। इन प्रमाण पत्रों में निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र , प्रमाणपत्र , आय प्रमाण पत्र आदि का वेरिफिकेशन हो जाता है। इसके लिए उन्हें अब पहले जैसे तहसील के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
ऐसी स्थिति में वो मान्य नहीं होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो वो प्रमाण पत्र की मान्यता रद्द हो जाएगी और आप उसे किसी भी आवेदन या आवश्यक दस्तावेज़ के रूप में उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
आपको ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ एप्लीकेशन नंबर या प्रमाण पत्र संख्या की ही जरुरत होती है।
इसके लिए आपको राजस्व परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आप अपने प्रमाण पत्रों को वेरीफाई करा सकते हैं। इसके अलावा आप ई डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश के पोर्टल के माध्यम से भी अपने सर्टिफिकेट को सत्यापित कर सकते हैं। कृपया अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
इस लेख में हमने आपको BOR Certificate Verification Online 2023 से जुडी समस्त जानकारी उपलब्ध करा दी है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।