Bihar Startup Yojana 2023 – बिना ब्याज के मिलेगा 10 लाख का लोन

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत में ऐसे कई युवा हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उसके सामने आर्थिक समस्या आ जाती है। ऐसे में बिहार सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के लिए स्वयं का स्टार्टअप खोलने के लिए बिना ब्याज के 10 लाख का लोन Bihar Startup Yojana 2023 के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।

Bihar Startup Yojana - बिना ब्याज के मिलेगा 10 लाख का लोन
Bihar Startup Yojana

योजना के अंतर्गत ऐसे युवाओं को इसका लाभ प्रदान किया जायेगा जो स्वयं का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। लेकिन बिहार स्टार्टअप पॉलिसी के लिए आपको कुछ योग्यता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

आइये जानते हैं कैसे आप Bihar Startup Yojana 2023 का लाभ उठा सकेंगें और स्वयं का बिजनेस शुरू कर सकेंगें।

योजना का नामबिहार स्टार्टअप योजना
सम्बंधित विभागबिहार उद्योग विभाग
साल2023
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटstartup.bihar.gov.in

बिहार स्टार्टअप योजना ऑनलाइन आवेदन

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बिहार स्टार्टअप योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले स्वयं को पोर्टल पर रजिस्टर करें –

  • सबसे पहले आपको बिहार स्टार्टअप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट startup.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा यहाँ आपको स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    bihar startup registration online
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा यहाँ आपको कुछ जानकारियां /निर्देश आदि देखने को मिलेंगें।
  • आपको इन जानकारी /निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना है, इसके बाद ही आप Startup पोर्टल पर पंजीकृत कर पाएंगे।
    start up bihaar registration
  • सभी निर्देशों को पढ़ने के बाद सबसे नीचे की ओर आपको टिकमार्क करके “टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर पूछे गए सवालों का जबाब ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में देना है। और submit बटन पर क्लिक करना है।
  • आपको 10 प्रश्नों में से 8 प्रश्नों का सही जबाब देना अनिवार्य होगा। startup bihar registration
  • अब आप पंजीकरण की आगे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
  • अब नए पेज पर सभी जरुरी निर्देशों को पढ़कर accept and proceed के बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आप नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो आपको इस पेज में ‘no’ के विकल्प को चुन लेना है।
  • यहाँ आपको अपने स्टार्टअप को रजिस्टर करने के लिए फॉर्म को भरना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर get otp पर क्लिक करें । अपने मोबाइल पर प्राप्त otp को भरें।

लॉगिन करें

  • ओटीपी दर्ज कर लेने के बाद अब अपने अकाउंट को खोलने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब साइन इन के बटन पर क्लिक करें। bihar startup yojana login process
  • इसके बाद आपको नए पेज पर बेसिक डिटेल्स को भरना है। और जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • सभी पूछी गयी जानकारियों को भरकर अंत में submit बटन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको review form में आपके द्वारा दर्ज जानकारी को चेक कर लेना है। और proceed to next पर क्लिक करें।
  • अब declaration के पेज पर टिकबॉक्स पर क्लिक कर ‘फाइनल सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप Bihar Startup Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगें।

bihar startup policy 2023

बिहार स्टार्ट -अप योजना 2023 के लाभ

  • बिहार राज्य सरकार की स्टार्टअप योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10 लाख रुपए तक का 10 साल के लिए ब्याज मुफ्त सीड फंड प्रदान किया जायेगा।
  • यदि कोई महिला अपना स्टॉर्टअप शुरू करती है और पर पात्रता श्रेणी में आती है तो उसे 5 प्रतिशत अतिरिक्त फंडिंग दी जाएगी।
  • राज्य के SC और ST तथा दिव्यांगजनों को स्टॉर्टअप के लिए 15 प्रतिशत अतिरिक्त फंडिंग दी जाएगी।
  • एकसीलेरेशन प्रोग्राम में भाग लेने के लिए उद्यमी को 3 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
  • angel investors से निवेश प्राप्त करने की स्थिति में निवेश का 2 % Success fees दी जाएगी।
  • स्टार्टअप कम्पनी को इस योजना के तहत सेबी रजिस्टर्ड कैटेगरी -I AIFs तथा एंजेल ग्रुप से यदि कोई फंड मिलता है तो उसे अतिरिक्त फंड के रूप में बिहार स्टार्टअप फंड ट्रस्ट से मैचिंग लोन दिया जायेगा।

Bihar Startup yojana लिस्ट कैसे देखें

आवेदनकर्ता के पोर्टल पर स्टार्टअप हेतु आवेदन करने के बाद बिहार सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर एक लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में आवेदनकर्ता को उसके द्वारा दर्ज किये गए कांसेप्ट ,कार्यों के अनुसार शॉर्टलिस्ट कर दिया जाता है। इस लिस्ट को आप पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आपके बिजनेस के प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र

Bihar Startup Policy हेतु आवश्यक पात्रता

  • आवेदनकर्ता का उद्यम 10 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • बिजनेस का सालाना टर्नओवर किसी भी साल 100 करोड़ रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आपका स्टार्टअप का कार्यालय और इसका निबंधन बिहार राज्य में होना चाहिए।
  • स्टॉर्टअप कंपनी की गतिविधियों में लगने वाले टैक्स का भुगतान बिहार में होना चाहिए।
  • यदि कोई कंपनी पुरानी कंपनी के विभाजन से बनाई गयी है तो उस कंपनी को स्टार्टअप के तौर पर नहीं माना जायेगा।
  • आवेदनकर्ता का स्टार्टअप private limited company में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता एक उद्यमी (entrepreneur) होना चाहिए।

Bihar Startup Yojana 2023 FAQs :-

किन व्यक्तियों को बिहार स्टार्टअप स्कीम का लाभ मिलेगा ?

ऐसे व्यक्ति जिनके बिजनेस का सालाना टर्नओवर किसी भी साल 100 करोड़ रुपए से अधिक नहीं हुआ हो और उनकी आयु 18 या इससे अधिक हो और उसका स्टार्टअप private limited company में पंजीकृत हुआ हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता को कई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा जिसके बाद ही वह Bihar Startup Yojana 2023 का लाभ ले सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
स्टार्टअप बिहार हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

Startup Yojana bihar हेल्पलाइन नंबर 18003456214 है। इनकी ईमेल आईडी startup-bihar@gov.in है।

हम बिहार स्टार्टअप योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी सूची कहाँ देख सकते हैं ?

यदि आपने Bihar Startup Yojana 2023 के लिए आवेदन किया है तो आप इसकी सूची को startup.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं।

startup.bihar.gov.in पर co working space ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

आपको बिहार की स्टार्टअप पोर्टल पर सह कार्य स्थल (co working space) देखने के लिए पोर्टल पर जाकर विजिट करना है। यहाँ आपको होम पेज पर ही co working space का लिंक दिखाई देगा इसपर क्लिक कर अपना स्टार्टअप बिहार पंजीकरण नंबर को दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद आप इसे चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment