भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से जानिए

दुनिया में भारत देश क्षेत्रफल की दृस्टि से सातवें स्थान पर है। वहीँ भारत जनसँख्या के आधार पर पूरे संसार में दूसरे स्थान पर है। यहाँ की आबादी चीन की आबादी को आने वाले कुछ वर्षों में मात देने वाली है। आप यह तो जानते ही होंगे की दुनिया में क्षेत्रफल की दृस्टि से रूस देश सबसे बड़ा देश है।

और जनसँख्या के आधार पर चीन सबसे बड़ा देश है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है (bharat ka sabse bada jila kaun sa hai) इसके बारे में जानकारी देंगे।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है? क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से जानिए

आज इस लेख में आप भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है? और साथ ही आपको भारत का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े जिले के बारे में जानकारी दी जाएगी। आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है।

आर्टिकल के साथ बने रहें यहाँ आपको भारत के सबसे बड़े जिले के साथ -साथ भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में भी जानकारी दी जाएगी उम्मीद है आप आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ेंगे।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

भारत 32,87,263 वर्ग किमी में फैला हुआ एशिया महाद्वीप का देश है। वर्तमान में यहाँ पर कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। हर राज्य को जिलों में बांटा गया है। भारत का सबसे बड़ा राज्य और सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?आज आप आर्टिकल में यह जानेंगे।

आपको हर राज्य के सबसे बड़े जिले और सबसे छोटे जिले के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही आप भारत में किस राज्य में कितने जिले हैं इसके बारे में भी जानेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत का सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल, जनसँख्या)

गुजरात राज्य का कच्छ जिला भारत का सबसे बड़ा जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किलोमीटर है। इससे पहले लद्दाख को को भारत का सबसे बड़ा जिला मन जाता था किन्तु अब लदाख एक केंद्रशासित राज्य बना चुका है।

लद्दाख को कारगिल और लेह दो जिलों में बांटा गया है। उसी तरह भारत में जनसँख्या के हिसाब से देखा जाये तो सबसे बड़ा जिला महाराष्ट्र राज्य का ठाणे है जहाँ की कुल जनसँख्या /आबादी भारत के अन्य जिलों से अधिक है। ठाणे जिले की आबादी 1.11 करोड़ है।

भारत के 10 बड़े जिले (क्षेत्रफल अनुसार)

भारत में सबसे बड़े Area Wise District की List नीचे दी गयी है –

  • 1.कच्छ जिला (गुजरात)-
    • कच्छ जो की गुजरात राज्य में पड़ता है 45,674 वर्ग कि॰मी॰ के साथ यह जिला भारत का क्षेत्रफल की दृस्टि से सबसे बड़ा जिला है।
  • 2 .लेह जिला (जम्मू तथा कश्मीर)
    • जम्मू-कश्मीर जैसे सुन्दर राज्य का लेह जिला भारत 10 सबसे बड़े जिलों की सूची में दूसरे नंबर पर आता है। लेह जिले का क्षेत्रफल 45110 वर्ग किलोमीटर है।
  • 3.जैसलमेर जिला (राजस्थान )
    • भारत के टॉप 10 जिलों की सूची में राजस्थान राज्य का जैसलमेर जिला क्षेत्रफल की दृस्टि से तीसरे स्थान पर आता है। जैसलमेर जिले का क्षेत्रफल 39313 वर्ग किलोमीटर है।
  • 4. बीकानेर जिला (राजस्थान)
    • भारत में राजस्थान राज्य का बीकानेर जिला क्षेत्रफल के आधार पर चौथे स्थान पर आता है। बीकानेर (राजस्थान) का क्षेत्रफल 28466 है।
  • 5. बाड़मेर जिला (राजस्थान)
    • राजस्थान राज्य का बाड़मेर जिला बीकानेर के बाद टॉप 10 जिले की सूची में पांचवे स्थान पर आता है। इस जिले का क्षेत्रफल 28393 है।
  • 6. जोधपुर जिला (राजस्थान )
    • 22901 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह राजस्थान राज्य का जिला भारत के टॉप 10 जिला सूची में छठे स्थान पर आता है।
  • 7. अनंतपुर जिला (आंध्र प्रदेश)
    • आंध्र प्रदेश राज्य के अनंतपुर जिला भारत के टॉप 10 जिलों की सूची में सातवें स्थान पर आता है। अनंतपुर 19130 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ सातवें स्थान पर है।
  • 8.महबूबनगर जिला (आंध्र प्रदेश)
    • आंध्र प्रदेश राज्य के ही महबूबनगर भारत के टॉप 10 जिलों की सूची में आठवें स्थान पर है। इस जिले का क्षेत्रफल 18432 वर्ग किलोमीटर है।
  • 9. नागौर जिला (राजस्थान)
    • राजस्थान राज्य का नागौर जिला 17686 वर्ग किलोमीटर के साथ भारत का नौवां सबसे बड़ा जिला है।
  • 10. कुर्नूल जिला (आंध्र प्रदेश)
    • कुर्नूल जिला जो की आंध्र प्रदेश में पड़ता है यह 17658। वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत का 10 वां जिला है।

भारत के 10 बड़े जिले (जनसंख्या के आधार पर)

  1. ठाणे, महाराष्ट्र – (1.11 करोड़ जनसँख्या )
  2. उत्तर चौदह परगना, पश्चिम बंगाल – (1.00 करोड़ जनसँख्या )
  3. बंगलौर, कर्नाटक – (96.22 लाख जनसँख्या )
  4. पुणे, महाराष्ट्र – (94.29 लाख जनसँख्या )
  5. मुंबई उपनगरीय, महाराष्ट्र – (93.57 लाख जनसँख्या )
  6. दक्षिण चौवा परगना, पश्चिम बंगाल – (81.62 लाखजनसँख्या )
  7. बर्धमान, पश्चिम बंगाल – (77.18 लाख जनसँख्या )  
  8. अहमदाबाद, गुजरात – (72.14 लाख जनसँख्या )
  9. मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल – (71.04 लाख जनसँख्या )
  10. जयपुर, राजस्थान – (66.26 लाख जनसँख्या )

भारत का 10 सबसे छोटे जिले (क्षेत्रफल के हिसाब से)

  1. माहे जिला (पुडुचेरी )– 9 (क्षेत्रफल, Km2)
  2. यनाम जिला (पुडुचेरी) – 17 (क्षेत्रफल, Km2)
  3. मध्य दिल्ली, (दिल्ली )– 25 (क्षेत्रफल, Km2)
  4. लक्षद्वीप (लक्षद्वीप )– 32 (क्षेत्रफल, Km2)
  5. नई दिल्ली, दिल्ली – 35 (क्षेत्रफल, Km2)
  6. दीव, दमन तथा दीउ – 40 (क्षेत्रफल, Km2)
  7. उत्तर दिल्ली, दिल्ली – 59 (क्षेत्रफल, Km2)
  8. उत्तर पूर्व, दिल्ली दिल्ली – 56 (क्षेत्रफल, Km2)
  9. पूर्वी दिल्ली, दिल्ली – 49 (क्षेत्रफल, Km2)
  10. दमन, दमन तथा दीव – 72 (क्षेत्रफल, Km2)

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है से सम्बंधित कुछ प्रश्नोत्तर –

भारत का सबसे छोटा जिला कौनसा है ?

भारत का सबसे छोटा जिला दींग वैली, अरुणाचल प्रदेश 8.00 हजार जनसँख्या।

भारत के सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौनसा है ?

उत्तर -प्रदेश भारत के सबसे अधिक जिले 75 जिले वाला राज्य है।

भारत में सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?

भारत का कच्छ जिला गुजरात सबसे बड़ा जिला है।

भारत का जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला कौनसा है ?

महाराष्ट्र का ठाणे जिला भारत का जनसँख्या के आधार पर सबसे बड़ा जिला है।

भारत का सबसे छोटा जिला जनसँख्या के आधार पर कौनसा है ?

रुणाचल प्रदेश का दिबनग घाटी जिला भारत का जनसँख्या के आधार पर सबसे छोटा जिला है।

Leave a Comment