आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 | ऑनलाइन आवेदन (Atmanirbhar 3.0) पात्रता व लाभ

Atmanirbhar 3.0 जैसा की आप सभी जानते है हाल की परिस्थितियाँ क्या है। कोरोना महामारी ने देशों व विदेशों में कोहराम मचा के रख दिया। कोरोना महामारी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गवा दी और इसके साथ ही इसका सबसे बड़ा असर हमारे देश की अर्थव्यवस्था में देखने को मिला है। देश की इकॉनमी पूरी तरह से डगमगा गयी है, जिसके बाद इस आर्थिक संकट से देश को बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को शुरू किया था। आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0 की सक्सेस के बाद सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 को शुरू किया था जिसके बाद अब सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 को लॉन्च किया है।

यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन आप अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये भी कर सकते है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 | ऑनलाइन आवेदन (Atmanirbhar 3.0) पात्रता व लाभ
Atmanirbhar Abhiyan

आज हम आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुडी जानकारियों जैसे: आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 क्या है, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जारी की गयी योजनाएं, Atmanirbhar 3.0 Bharat Abhiyan 3.0 ऑनलाइन रजिस्टर करने की पक्रिया आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुडी और अधिक जानकारियों को जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

आत्मनिर्भर भारत अभियान

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सरकार ने कोरोना के कारण हुए नुकसान से बाहर निकलने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को 12 मई 2020 को शुरू किया था। अभी तक सरकार ने 2.0 को लाँच कर दिया था जिसके बाद अब आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 को लाँच किया है। सरकार ने 3.0 फेस में 12 योजनाओं को शुरू किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आ सकेगा और देश का विकास हो सकेगा। Atmanirbhar Abhiyan 3.0 के तहत नागरिकों के लिए नौकरी से लेकर व्यवसाय (रोजगार) आदि को भी कवर किया गया है।

हमारे देश की फाइनेंस मिनिस्टर श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2021 को आम बजट की घोषणा की थी जिसमे उन्होने आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुडी कुछ बातों को साझा किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा घोषणा करते वक़्त यह कहा गया कि कोरोना संक्रमण जैसी भयंकर संकट के चलते देश की इकॉनमी को एक स्तर पर बल और शक्ति प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को शुरू किया गया है।

रिज़र्व बैंक के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान को आरम्भ करने के लिए 27.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया। बता दें, यह राशि देश के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट की 13% है। फाइनेंस मिनिस्टर द्वारा यह कहा गया है कि पिछले साल आत्मनिर्भर भारत अभियान के 3 पैकेज लांच किये गए थे जो की स्वयं में 5 छोटे बजट के बराबर थे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
योजना नामआत्मनिर्भर भारत अभियान
के द्वाराप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
आरंभ तिथि12 मई 2020
राहत पैकेज राशि20 लाख करोड़ रुपये
उद्देश्यकोविड के चलते देश की इकॉनमी में सुधार करना
लाभ लेने वालेदेश के नागरिक
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटaatmanirbharbharat.mygov.in

आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 को शुरू करने का उद्देश्य

योजना का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे देश का हर एक नागरिक मुश्किल घड़ी में एक दूसरे को और अपने परिवार को संभाल सके। जैसा की आप सभी जानते है कि कोरोना महामारी के कारण देश के मज़दूर, छोटे व्यापारियों, किसानों, श्रमिकों व अन्य लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत बुरा असर हुआ लेकिन सरकार द्वारा शुरू आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के सभी बुनियादी ढांचों को मजबूत करना, देश के किसानो की आय को दुगना करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, इसके साथ ही अन्य सभी विकास हेतु बढ़ावा दिया जायेगा। योजना के तहत सभी लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी और प्राइवेट सेक्टर में भी मदद की जाएगी।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जारी की गयी योजनाएं

  • Atmanirbhar भारत अभियान 1.0 के अंतर्गत जारी योजना
    • वन नेशन वन राशन कार्ड
    • किसान क्रेडिट कार्ड योजना
    • इसीएलजीएस 1.0 (आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना) 
    • इमरजेंसी वर्किंग कैपिटल फंडिंग
    • स्पेशल लिक्विडिटी स्कीम फॉर NBFC/HFC
    • लिक्विडिटी इंजेक्शन फॉर डिस्कम्स
    • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत जारी योजना
    • एलटीसी कॅश बाउचर स्कीम
    • फेस्टिवल एडवांस
    • पार्शियल क्रेडिट गारंटी स्कीम
    • एडिशनल कैपिटल एक्सपेंडिचर
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के अंतर्गत जारी योजना
    • हाउसिंग फॉर ऑल (शहरी)बूस्ट फॉर एयरल एम्प्लॉयमेंट R एंड D ग्रांट फॉर कोविड सुरक्षा इंडियन वैक्सीन डेवलपमेंट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल इंसेंटिव एंड डोमेस्टिक डिफेंस इक्विपमेंट बूस्ट फॉर प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट घर बनाने वालो व घर खरीदने वालो के लिए इनकम टैक्स रिलीफ पीएम गरीब कल्याण योजना
    • बूस्ट फॉर आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग
    • सपोर्ट फॉर एग्रीकल्चर
    • बूस्ट फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर
    • आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

Atmanirbhar Bharat Abhiyan के लाभार्थी

आज हम आपको Atmanirbhar भारत अभियान के लाभ लेने वाले नागरिकों के बारे में बताने जा रहे है। लाभार्थी लोगों की जानकारी जानने के लिए दी गयी तालिका को पूरा पढ़े।

किसानगरीब लोगप्रवासी मजदूर
कॉटेज इंडस्ट्री में काम करने वाले नागरिकलघु उद्योगकशतगर
मिडिल क्लास इंडस्ट्रीमछुवारेपशुपालक
संगठित क्षेत्र में काम करने वालेअसंगठित क्षेत्रों में कमा करने वाले

ये है Atmanirbhar भारत अभियान राहत पैकेज

  • योजना का लाभ फैक्ट्री से जुड़े 3.8 करोड़ लोगों को दिया जायेगा।
  • 4.5 नागरिक जो भी टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े है उन्हें भी आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।
  • MSME (माइक्रो, स्माल, मध्यम एंटरप्राइज) से जुड़े हुए 11 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।
  • देश के 10 करोड़ मजदूर नागरिकों को दिया जायेगा लाभ
  • स्माल स्केल इंडस्ट्री, कॉटेज (कुटीर) इडस्ट्री, होम इंडस्ट्री जैसे उद्योगों में करोड़ो लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान राहत पैकेज में गरीब मज़दूर, कर्मचरियों के साथ-साथ होटल व इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी रोजगार दिया जायेगा।

राहत पैकेज के तहत जरुरी क्षेत्र

  1. मेक इन इंडिया मिशन
  2. निवेश हेतु प्रेरित करना
  3. रैशनल टैक्स सिस्टम
  4. नए व्यापार को मोटीवेट (प्रेरित) करना
  5. रीफार्मेशन ऑफ़ इंफ्रास्ट्रक्चर
  6. कैपेबल ह्यूमन रिसोर्स
  7. गुड फाइनेंसियल सिस्टम
  8. कृषि प्रणाली (रेफोर्मेशन ऑफ़ एग्रीकल्चर सप्लाई चैन एंड सिस्टम)

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन

यदि आप आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपना EPF यानी एम्प्लोयी प्रोविडेंट फण्ड अकाउंट खोलना होगा। इस योजना के तहत देश के संगठित क्षेत्रों में रोजगार देने के लिए प्रेरित किया जायेगा जिससे देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को EPF से जोड़ा जायेगा। आपको बता दें, EPFO में पंजीकृत नागरिक ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे। अगर आप EPFO में पंजीकृत नहीं होंगे तो आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे।

AatmaNirbhar Bharat Abhiyan 3.0 ऑनलाइन रजिस्टर करने की पक्रिया

सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट को लाँच कर दिया गया है। जिसके तहत नागरिक असानी से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वयं को रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर करने के लिए आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट aatmanirbharbharat.mygov.in पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आजायेगा। aatmnirbhar bharat abhiyan registration
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा। Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan panjikarn prakriya
  • यहाँ आपको अपना नाम, ईमेल, देश, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, जेंडर आदि भरके क्रिएट न्यू अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपके भरें गए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आपको प्राप्त OTP को बॉक्स में भर लेना है।
  • जिसके बाद आपका सत्यापन हो जायेगा। जिसके बाद आपके द्वारा दिए गए ईमेल ID पर आपका यूजर नेम और पासवर्ड आ जायेगा।
  • जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना हेतु लॉगिन प्रक्रिया

अगर आप लॉगिन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास यूजर नेम और पासवर्ड उपलब्ध होना जरुरी है। आपको रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात ही यूजर ID और पासवर्ड मिल पाएंगे। हम आपको लॉगिन प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। प्रकिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को पूरा पढ़े।

आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 | ऑनलाइन आवेदन (Atmanirbhar 3.0)
  • बसे पहले आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आप 2 तरह से लॉगिन कर सकते है : पहला तो आप यूजर ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते है, दूसरा आप OTP के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।
  • लॉगिन विद OTP करने के लिए आपको अपनी ईमेल ID भरनी होगी जिसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा उसे भरके आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट  aatmanirbharbharat.mygov.in है। आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी व आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते है।

क्या देश के श्रमिक नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे?

जी हां, देश के श्रमिक नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, इसके साथ ही जो भी नागरिक इस योजना का लाभ पा सकते है उनकी जानकारी हमने आपको अपने आर्टिकल में ऊपर बता दी है। आप आर्टिकल को पढ़ सकते है।

योजना की शुरुआत कब और किसके द्वारा की गयी?

योजना की शुरुआत 12 मई 2020 में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गयी। योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को आर्थिक मदद के साथ -साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार करना है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना 3.0 को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य क्या है?

आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना में अब तक सरकार द्वारा 3 फेस लांच कर दिए गए है। योजना के तहत 20 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें कोरोना महामारी के तहत देश के नागरिकों को आर्थिक सुविधा देने के लिए लॉच किया गया है। बता दें, सरकार द्वारा जारी आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना में फेस 1.0, फेस 2.0 और फेस 3.0 में अलग अलग योजनाओं को चलाया जा रहा है।

हमने आपको अपने आर्टिकल में आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जननी है तो आप हमे मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment