गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड एक ऐसा विश्व स्तरीय रिकॉर्ड है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो, यदि उस व्यक्ति के पास कोई अनोखी प्रतिभा है जिससे वह पूरी दुनिया में इतिहास रच सकता है। तो वह अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हर वर्ष प्रकाशित होने वाली एक रिकॉर्ड बुक है, जिसमें विश्व कीर्तिमानों का संग्रह होता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड शुरुआत वर्ष 1955 में सर ह्युग बिवर ने की थी।
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 1 भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ?](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/06/Indias-Guinness-World-Records-in-hindi-1024x683.jpg)
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record india) में बहुत सारे अनोखे रिकार्ड्स मौजूद हैं। इसी तरह से दुनिया में कई ऐसी इमारतें है जो हमारी सोच भी कई ज्यादा ऊँची है। क्या आप जानते हो दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारत कौन-कौन सी है? उन्हें आप यहाँ देश सकते हैं :-
Table of Contents
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ?
शुरुआत में इसका नाम ‘गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ था जो वर्ष 2000 तक चला इसके बाद बदलकर इसका नाम ‘गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ रखा गया। इसी प्रकार से दुनिया में सात अजूबे भी है। जिसमें ताजमहल का नाम भी शामिल है क्या आप जानते हो ये सात अजूबे कौन से है और इनका इतिहास क्या है।
भारत में भी ऐसे कई अजीबोगरीब और मशहूर रिकार्ड्स बने हैं जिन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। विश्व स्तर पर भारत हमेशा से ही नाम बनाने में आगे रहा है।
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हर वर्ष एक से अधिक रिकॉर्ड शामिल होता है, जिससे विश्व भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ती है। आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको भारत के सभी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं।
1. विश्व का सबसे महंगा सूट (World’s Most Expensive Suit)
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 2 भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Worlds-most-expensive-suit-in-Guinness-Records-of-India.jpg)
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक में शामिल होने के लिए एक सूट बनवाया था जिसकी मूल लागत 10 लाख रूपये थी।
इस सूट को नीलामी के लिए रखा गया, जिसमें इसे गुजरात के एक हीरा कारोबारी हितेश लालजीभाई पटेल ने 4 करोड़ 50 लाख में खरीद लिया और यह अब तक दुनिया का सबसे महंगा सूट के नाम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल है।
2. विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 3 भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Highest-Turban-in-Guinness-Records-of-India.jpg)
विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी या लम्बी पगड़ी का रिकॉर्ड पंजाब के अवतार सिंह मोनी के नाम पर है। यह पगड़ी पूरी दुनिया में सबसे ऊँची व सबसे भारी मानी जाती है। इस पगड़ी का वजन 45 किलोग्राम है और इसकी लम्बाई 645 मीटर है। पगड़ी को पहनने में लगभग 5 से 6 घंटे लग जाते हैं।
3. दुनिया की सबसे छोटी महिला
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 4 भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Worlds-shortest-woman-in-Indias-Guinness-World-Records-727x1024.jpg)
दुनिया की सबसे छोटी महिला का रिकॉर्ड नागपुर की रहने वाली 23 वर्षीय ज्योति आम्गे के नाम है। इनकी ऊंचाई केवल 2 फ़ीट 6 इंच अर्थात 62.8 सेंटीमीटर है।
पूर्व में यह रिकॉर्ड इनके नाम ‘टाइनीएस्ट टीनेजर’ के रूप में भी रह चुका है। यह अमेरिका के एक हॉरर स्टोरी शो में भी काम कर चुकी हैं।
4.दुनिया की सबसे लंबी मूंछें
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 5 भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Worlds-longest-mustache.jpg)
दुनिया की सबसे लंबी मूंछें का रिकॉर्ड जयपुर के निवासी 58 वर्षीय राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूछों की लम्बाई 14 फ़ीट है।
इन्होने 32 वर्षों से अपनी मूछों को बढ़ाया जिसमें उन्हें बहुत मुश्किलें हुई लेकिन अंत में उनके ढृढ़ निश्चय ने यह खिताब अपने नाम कर लिया।
5. विश्व की सबसे बड़ी चपाती
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 6 विश्व की सबसे बड़ी चपाती (World's Biggest Bhapati)](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Worlds-largest-chapati.jpg)
विश्व की सबसे बढ़ी चपाती (रोटी) बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के पास है। यह रिकॉर्ड गुजरात के जामनगर में स्थित श्री जलाराम मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पास है। इस रोटी का वजन 145 किलोग्राम है।
6. नाक से सबसे अधिक तेज़ टाइप करने का रिकॉर्ड
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 7 Nose typing in India’s Guinness World Records](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Nose-typing-in-Indias-Guinness-World-Records-1024x576.jpg)
हैदराबाद के खुर्शीद हुसैन नाम के व्यक्ति के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही आजतक किसी ने बनाया हो, इनके नाम नाक से सबसे तेज टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। इन्होने 47 सेकंड में 103 करैक्टर को अपनी नाक से टाइप किया है।
7. विश्व का सबसे खर्चीला विवाह
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 8 भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ?](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/04/Worlds-Most-Expensive-Wedding.png)
दुनिया में अभी तक भारत ने सबसे खर्चीले विवाह का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल के नाम है।
इनका विवाह वर्ष 2004 में अमित भाटिया से हुआ था। जिसमें कुल खर्चा 60 मिलियन डॉलर यानी लगभग 500 करोड़ का हुआ था।
8. विश्व की सबसे छोटी गाय
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 9 World's Smallest Cow](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/04/Worlds-Smallest-Cow.png)
विश्व की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड भारत में स्थित केरल राज्य के नाम है। यहाँ पर एक गाय है जिसका नाम मानिक्यम है और इसकी कुल ऊंचाई 61.5 सेंटीमीटर है।
9. विश्व का सबसे लंबा एकल नृत्य मैराथन
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 10 Worlds Longest Single Dance Marathon](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Worlds-Longest-Single-Dance-Marathon.jpg)
सबसे अधिक समय तक अकेले नृत्य करने का विश्व रिकॉर्ड केरल की मोहिनीअट्टम डांसर कलामंडलम हेमलता के नाम है। इन्होने एक संगीत नाट्य अकादमी में लगातार 123 घंटे, 15 मिनट तक बिना रुके नृत्य किया। यह बेहद की कठिन है, लेकिन उनके दृढ निश्चय और मेहनत ने यह कर दिखाया।
10. योग करने के लिए सबसे ज्यादा भीड़
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 11 Largest crowd gathered to do yoga in Guinness Records](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Largest-crowd-gathered-to-do-yoga-in-Guinness-Records.jpg)
भारत के प्रधानमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 21 जून 2015 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन एक सार्वजनिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया था।
जिसमें दिल्ली के राजपथ पर सबसे ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया जिनकी संख्या 35,985 थी। इस प्रकार सबसे अधिक लोगों के इक्कठा होकर योग करने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया।
11. विश्व का सबसे बड़ा लड्डू
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 12 World's Biggest Laddoo](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/04/Worlds-Biggest-Laddoos.png)
विश्व का सबसे बड़ा लड्डू का रिकॉर्ड भी इंडिया के पास है। यह रिकॉर्ड आंध्रप्रदेश के पीवीवीएस मल्लिकार्जुन राव ने बनाया। इस लड्डू का वजन 29,465 किलोग्राम है जिसे बूंदी से बनाया गया।
12. दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी
![भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | India’s Guinness World Records in hindi | गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है ? 13 Worlds Biggest Biryani record](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/11/Worlds-Biggest-Biryani-record.jpg)
विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी का रिकॉर्ड भी भारत के नाम है वर्ष 2008 में दिल्ली के कोहिनूर फूड्स ने दुनिया की सबसे बड़ी बिरयानी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
जिसकी वजन 1200 किलोग्राम और इसे बनाने में 60 शेफ मौजूद थे। इसे सब्जियों और चावल से मिलकर बनाया गया और इसे बनाने में लगभग 60 घंटे से अधिक समय लगा।
भारत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्बंधित FAQ’s
विश्व की सबसे ऊंची पगड़ी का रिकॉर्डपंजाब के अवतार सिंह मोनी के नाम पर है। इसकी लम्बाई 645 मीटर है और वजन 45 किलोग्राम है।
दुनिया की सबसे लंबी मूंछें का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड जयपुर के राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूछों की लम्बाई 14 फ़ीट है।
सबसे छोटी महिला 23 वर्षीय ज्योति आम्गे है। इनकी कुल लम्बाई 62.8 सेंटीमीटर है।
विश्व का सबसे महंगा सूट का रिकॉर्ड मोदी जी के नाम है इनका यह सूट गुजरात के एक हीरा कारोबारी ने 4 करोड़ रूपये में ख़रीदा।