ई मित्र राजस्थान: रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, ऑनलाइन पंजीकरण, emitra.rajasthan.gov.in

राजस्थान सरकार के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध करवाने हेतु ई मित्र पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को विभिन्न तरह की सेवाएं घर बैठे उपलब्ध करवाई जाएगी। पानी, बिजली ,मोबाइल के बिल से लेकर जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, परीक्षाओं की फ़ीस मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना एवं रेवन्यू कोर्ट मैनेजमेंट, रोजगार, परीक्षा फ़ीस जमा करवाने संबंधी विभिन्न तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। E-Mitra Rajasthan (ई मित्र राजस्थान) पोर्टल के अंतर्गत नागरिकों को आसानी से एक ही पोर्टल के अंतर्गत विभिन्न सेवाएं लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से ई मित्र राजस्थान: रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, ऑनलाइन पंजीकरण से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है।

यह भी जानें :- राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना

ई मित्र राजस्थान: रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, ऑनलाइन पंजीकरण, emitra.rajasthan.gov.in
emitra.rajasthan.gov.in

ई मित्र राजस्थान

E-Mitra Rajasthan (ई मित्र राजस्थान) सरकार के द्वारा संचालित सभी सरकारी विभागों का एकीकृत सेवा केंद्र है जिसमें कई तरह की सरकारी विभागों की सेवाएं ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। यह पोर्टल राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के 33 जिलों में ऑनलाइन कार्य करने के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य वासियों को राज्य स्तरीय सरकारी विभागों से संबंधी विभिन्न तरह की सेवाओं का लाभ लेने का मौका मिलेगा। साथ ही जो नागरिक स्वयं का कियोस्क खोलना चाहते है वह ई मित्र के अंतर्गत कियोस्क खोलकर लोगो को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर सकते है। शिक्षित बेरोजगार नागरिक ई मित्र केंद्र खोलकर अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सकते है।

emitra.rajasthan.gov.in

पोर्टल का नामई मित्र राजस्थान
पोर्टल विकसित किया गयाराजस्थान सरकार के द्वारा
लाभसभी सरकारी विभागों की सेवाएं ऑनलाइन पोर्टल में उपलब्ध
उद्देश्यई मित्र पोर्टल की मदद से अनेक प्रकार की सेवाओं
को नागरिकों को आसानीपूर्वक प्रदान करना
लाभार्थीराजस्थान राज्य
सेवाएं उपलब्ध हैऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटemitra.rajasthan.gov.in

E-Mitra Rajasthan के उद्देश्य

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई-मित्र राजस्थान पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है राज्य के नागरिकों को बिना किसी समस्या के विभिन्न तरह की एकीकृत सेवाओं का लाभ प्रदान करना। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं की स्थिति में या फिर अपने नज़दीक ई मित्र केंद्र में जाकर सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। ई मित्र पोर्टल राजस्थान में सभी सरकारी विभागों की सेवाओं को नागरिकों तक कुशल, पारदर्शी सुविधाजनक एवं मैत्रीपूर्ण तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

सरकारी विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह या तो खुद पोर्टल में उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते है या फिर अपने नज़दीकी ई मित्र केंद्र में जाकर सेवाओं का लाभ ले सकते है।

इसे भी पढ़े :राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2024 लाभ; Jan Soochna Portal Rajasthan

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई मित्र पोर्टल राजस्थान में उपलब्ध विभागों की सेवाएं

राजस्थान सरकार के द्वारा सेवाओं को आसानीपूर्वक आमजन नागरिकों तक पहुंचाने के लिए इसमें कई तरह के विभागों की सेवाएं शामिल की गयी है। आप नीचे दी गयी जानकारी के आधार पर चेक कर सकते है की पोर्टल में कौन कौन सी सेवाएं मौजूद है।

  • कृषि विभाग– से संबंधी खेतो तालाबों ,पाइपलाइन खेत में अनुदान सब्सिडी आदि प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है।
  • DISCOM– नए बिजली बिल हेतु कनेक्शन लेने के लिए आवेदन फॉर्म एवं बिजली बिलों के भुगतान संबंधी सेवाएं उपलब्ध है।
  • वाणिजियक कर विभाग – आरटीआई से संबंधी सेवाएं उपलब्ध।
  • निर्वाचन विभाग – मतदाता सूची में नाम जोड़ने से लेकर अन्य सभी प्रकार की सेवाएं।
  • वित्त विभाग – EGRAS में चालान के पंजीकरण और प्रवेश की सेवाएं
  • वन विभाग – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए पर्यटक स्थलों की ऑनलाइन बुकिंग एवं अन्य सेवाएं
  • गृह विभाग– आलाव से सम्बन्धी आवेदन फॉर्म जमा करना
  • उद्योग विभाग– EM1 और EM2 फॉर्म की ऑनलाइन फ़्लिंग
  • जयपुर विकास प्राधिकरण– कई योजनाओं हेतु फीस भुगतान करना
  • श्रम विभाग – श्रमिक श्रेणी से जुड़ी कई प्रकार की योजनाओं के लिए आवेदन
  • चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय– खाद्य व्यापार ऑपरेटर से संबंधी सेवाएं
  • मनरेगा सेवाएँ– जॉब कार्ड से जुड़ी सेवाएं
  • नगर निगम– विभिन्न तरह के देय शुल्क का भुगतान
  • पंचायती राज– आवासीय भूमि पट्टा से संबंधी सेवाएं जारी
  • पेंशन विभाग– मेडिकल बिल प्रतिपूर्ति
  • PHED– पानी कनेक्शन लेने हेतु आवेदन एवं यूटिलिटी बिल जमा करने संबंधी सेवाएं
  • पुलिस विभाग– चरित्र प्रमाण पत्र ,किरायेदार सत्यापन जैसी सेवाएं मौजूद है
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड– बकाया एवं मासिक क़िस्त का संग्रह
  • राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड– ई फॉर्म भरने की सुविधा
  • राजस्व विभाग– जाति प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,जन्म प्रमाण पत्र ,मूल निवास प्रमाण पत्रों से संबंधी सेवाएं उपलब्ध
  • RSRTC– लक्जरी बसों के टिकट बुकिंग करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध
  • आरटीआई सेवाएँ
  • एसएमएस अस्पताल, जयपुर-ई मित्र पोर्टल में SMS हॉस्पिटल से जुड़ी सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।
  • परिवहन विभाग– से जुड़ी ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य तरह की सेवाएं
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग-डुप्लीकेट राशन कार्ड से संबंधी सेवाएं एवं राशन कूपन उपलब्ध
  • जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JMRC)-स्मार्ट कार्ड बिक्री सेवाएं मौजूद
  • स्थानीय स्व सरकार-आरटीआई सेवाओं के लिए शुल्क जमा करना
  • खान और भूविज्ञान-राजस्व विभाग से संबंधी सेवाएं
  • राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल)
  • पंजीकरण और टिकट-स्टाम्प ड्यूटी शुल्क
  • शहरी सुधार ट्रस्ट, कोटा-बैंक से ऋण हेतु शुल्क भुगतान एवं NOC
  • विभिन्न भामाशाह सेवाएं– ई मित्र पोर्टल में भामाशाह से संबंधी सेवाएं भी मौजूद है।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग– से संबंधी पेंशन सेवाएं एवं योजना हेतु आवेदन उपलब्ध है।

ई मित्र पोर्टल राजस्थान की विशेषताएं

  • E-Mitra Rajsthan पोर्टल सरकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों तक सुगमता से उपलब्ध करवाने के लिए सेवाओं को सुविधाजनक बनाता है।
  • ई मित्र राजस्थान पोर्टल में सभी सेवाएं उपलब्ध होने से सरकारी दफ्तरों में लोगो का आना जाना कम हो जायेगा।
  • यह पोर्टल साल में 365 दिन काम करता है।
  • ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत सेवाएं मिलने से लोगो के समय के बचत होगी।
  • ई मित्र में मौजूद सेवाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को पोर्टल में अपना पंजीकरण करना आवश्यक है।
  • आय के साधन हेतु बेरोजगार शिक्षित नागरिक ई मित्र केंद्र की स्थापना करके सेवाओं को नागरिकों तक प्रदान करके अच्छी आमदनी हासिल कर सकते है

राजस्थान ई मित्र केंद्र खोलने हेतु योग्यता

  • ई मित्र केंद्र खोलने के लिए आवेदक व्यक्ति राजस्थान राज्य का मूल निवासी नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति की आयु ई मित्र केंद्र खोलने के लिए 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा दोनों का ज्ञान होना चाहिए।
  • ई मित्र केंद्र खोलने के लिए उम्मीदवार के पास एक स्थिर जगह होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही ई मित्र हेतु कम्प्यूटर के साथ-साथ अन्य प्रकार के उपकरण होने चाहिए।

ई -मित्र खोलने के लिए जरुरी उपकरण

  • प्रिंटर
  • कम्प्यूटर
  • कम्प्यूटर डेस्क टेबल
  • बाइंडिंग मशीन
  • एक इंटरनेट कनेक्शन
  • लेमिनेशन मशीन
  • बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्केनर

Rajasthan e-Mitra रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेज

ई-मित्र रजिस्ट्रेशन हेतु उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्न प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए।

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • 10 वीं की मार्कशीट
  • 100 रूपये के 2 स्टाम्प पेपर
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • भामाशाह कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास

ई मित्र राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

  • ई मित्र राजस्थान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए emitra.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में LOGIN विकल्प में क्लिक करें। ई मित्र राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
  • अब नए टैब में SSO की आधिकारिक वेबसाइट ओपन होगी ,यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प में क्लिक करना है। E-Mitra Rajasthan
  • अब आपको अपनी सुविधा के आधार पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
    ई मित्र राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने हेतु दी गयी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • पोर्टल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफल होने के बाद आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते है।

Rajasthan e मित्र पोर्टल में लॉगिन कैसे करें ?

पोर्टल में रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद ही नागरिक ई मित्र पोर्टल में लॉगिन कर सकते है। लॉगिन करने की प्रक्रिया नीचे दी गयी है।

  • ई मित्र पोर्टल राजस्थान में लॉगिन करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में login के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद नए टैब में SSO पोर्टल में लॉगिन विवरण दर्ज करें। और इसके बाद लॉगिन के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से ई मित्र लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

E-Mitra Rajasthan Mobile App Download

  • ई मित्र मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए ई मित्र पोर्टल राजस्थान पोर्टल में जाएँ।
  • पोर्टल में जाने के बाद होम पेज में download app के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Download AppAndroid eMitra App Download, Iphone eMitra App Download, Windows eMitra App Download इन दिए गए तीन विकल्पों के आधार पर आप अपनी सुविधा के अनुसार दिए गए किसी एक विकल्प में क्लिक कर सकते है।
  • लिंक में क्लिक करने के बाद नए पेज में आपको यह ऍप खुलकर आएगी। ई-मित्र मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड
  • अब इसे डाउनलोड करने के लिए इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।

E-Mitra Rajasthan portal FAQ

E-Mitra पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

emitra.rajasthan.gov.in ई मित्र पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट है।

ई मित्र पोर्टल से राज्य के नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त हुए है

राजस्थान राज्य के सभी नागरिकों को ई-मित्र पोर्टल की सहायता से विभिन्न विभागों की सेवाएं को प्राप्त करने का मौका मिला है। यह पोर्टल विभिन्न तरह की सेवाओं को सुविधाजनक रूप में आमजन नागरिकों तक उपलब्ध करवाता है।

नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए ई मित्र पोर्टल में कितनी सेवाएं मौजूद है ?

ई पोर्टल के अंतर्गत सुविधाजनक तरीके से सेवाएं उपलब्ध करने हेतु इसमें कई विभागों की 840 सेवाएं ऑनलाइन रूप में उपलब्ध की गयी है।

क्या शिक्षित बेरोजगार नागरिक ई मित्र केंद्र खोलकर राज्य के नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर सकते है ?

जी हाँ रोजगार की स्थिति में शिक्षित बेरोजगार नागरिक ई मित्र खोलकर राज्य के नागरिकों को सेवाएं प्रदान करके आय का साधन जुटा सकते है।

ई मित्र केंद्र खोलने के लिए आवेदक व्यक्ति की आयु कितनी होनी चाहिए ?

18 वर्ष की आयु से ऊपर के नागरिक ई मित्र केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment