अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन – क्या है अपणि सरकार पोर्टल? Apuni Sarkar Portal Uttarakhand

अपणि सरकार पोर्टल एक ऑनलाइन सेवा पोर्टल है जिसकी शुरुआत 17 नवंबर 2021 में की गयी थी, नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तराखंड सरकार के द्वारा उत्तराखंड के आम नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, पोर्टल की सहायता से आप योजनाओं तथा सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं। इस पोर्टल को आई.टी.डी.ए तथा एन.आई.सी के सहयोग से तैयार किया गया है।

उत्तराखंड की जनता को उनकी आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पोर्टल को विकसित किया गया है, प्रमुख सेवाओं की जानकारी आम नागरिक ऑनलाइन देख सकेगा साथ ही साथ दस्तावेजों में ऑनलाइन सुधार भी किया जा सकेगा।

अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन – क्या है अपणि सरकार पोर्टल? Apuni Sarkar Portal Uttarakhand
Apuni Sarkar Portal Uttarakhand

इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड के सभी नागरिक अपने आवेदन को ऑनलाइन रियल टाइम ट्रैक कर सकेंगे तथा उससे सम्बंधित प्रमाणपत्र भी नागरिक डाउनलोड कर पाएंगे।

इससे नागरिकों को जरुरी सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वे इन सेवाओं को ऑनलाइन अपणि सरकार पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही चेक कर सकते हैं, इस पोर्टल में कुल 243 सेवाएं हैं जिनकी जानकारी आप ऑनलाइन ले सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

नागरिकों को इस पोर्टल से काफी मदद मिल सकेगी। जो भी नागरिक इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है वो इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कर सकता है। पंजीकरण करने के लिए आपको इस पोर्टल की आधिकारिक साइट पर लॉगिन करना होगा। भूलेख उत्तराखंड: खसरा खतौनी,भू नक्शा यहाँ देखें।

आर्टिकल अपणि सरकार पोर्टल
साल2022
लाभार्थीउत्तराखंड राज्य के नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन सुविधाएँ प्राप्त कराना
उपलब्ध सेवाएं243
आधिकारिक वेबसाइटe-Services (uk.gov.in)

अपणि सरकार पोर्टल का उद्देश्य

महामारी के चलते नागरिकों को अपने आवश्यक कार्यों को करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है नागरिकों की समस्याओं को समझते हुए इस पोर्टल के द्वारा उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड के नागरिकों को आवश्यक योजनाओं तथा सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा सकेगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिससे नागरिकों का उचित समय बच सकेगा और नागरिकों तथा सरकारी कर्मचारियों के बीच काम में पारदर्शिता आएगी तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पायेगा। इस पोर्टल में अभी तक लगभग 243 सेवाओं को जोड़ा जा चुका है जिसका लाभ आम नागरिक घर बैठे ले सकेगा। साथ ही साथ लोग डिजिटल इंटरनेट के प्रति जागरूक हो सकेंगे और इसकी आवश्यकता को भी समझ सकेंगे।

आप इस पोर्टल की सहायता से निम्नलिखित आवश्यक सेवाओं का आवेदन कर सकते हैं

  • व्यक्तिगत लॉगिन
  • इ.डी. सी लॉगिन
  • सी.एस.सी लॉगिन
  • विभाग लॉगिन

आवेदक के व्यक्तिगत लॉगिन में क्लिक करते ही आवेदक की स्क्रीन पर उपयोगकर्ता आई.डी का ऑप्शन आएगा जिसमे निम्नलिखित तरीके से आप आवेदन कर सकते हैं

  • उपयोगकर्ता को अपना फ़ोन नंबर जो की उपयोग में हो वह डालना होगा।
  • आप मोबाइल नंबर की जगह वैलिड ईमेल आई.डी को भी डाल सकते हैं।
  • पासवर्ड वाले ऑप्शन में आपको अपना पासवर्ड भरना होता है।
  • पासवर्ड के बाद आपको कैप्चा कोड को भरना होता है।
  • कैप्चा कोड के बाद आप साइन इन कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास उपयोगकर्ता का खाता नहीं है तो आप साइन अप कर सकते हैं।
  • (यदि आप जन सेवा केंद्र से आवेदन करते हैं तो आपको पंजीकरण करने की जरुरत नहीं होगी।)

Apuni Sarkar Portal पर रजिस्ट्रेशन निम्न प्रकार से किया जा सकता है

  1. सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अपणि सरकार पोर्टल पर जाने के लिए आपको इनकी वेबसाइट e-services(uk.gov.in) पर जाना होगा।
  3. आपके पास यह विकल्प आएगा – व्यक्तिगत लॉगिन, इ.डी. सी लॉगिन, सी.एस.सी लॉगिन, विभाग लॉगिन का ऑप्शन आएगा।
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन
  • यदि आप अपना व्यक्तिगत पंजीकरण करना चाहते हैं, तो आपको व्यक्तिगत लॉगिन पर जाना होगा और साइन अप करना होगा।
  • यदि आपका पहले इस पोर्टल में कोई पंजीकरण नहीं हुआ है तो आपको पंजीकरण करना है इसके लिया आप जब साइन अप पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने नया पंजीकरण का फॉर्म आएगा।
Apuni Sarkar Portal Uttarakhand
  • इस फॉर्म में आपको अपनी डिटेल्स (ईमेल आई डी, लिंग, अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, जिला तहसील, आवेदक का पता) भरनी होती है।
  • डिटेल्स भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन – क्या है अपणि सरकार पोर्टल?
  • आपको इसमें अधिसूचना भाषा (नोटिफिकेशन लैंग्वेज) का विकल्प मिलता है, हिंदी या इंग्लिश में जिसमे भी आप सहज महसूस कर सके आप उस भाषा का चयन कर सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल (उत्तराखंड) के लाभ आप कैसे ले सकते हो-

अपणि सरकार पोर्टल” से सम्बंधित लाभ उत्तराखंड की जनता के लिए निम्न प्रकार से हैं –

  • यदि आप इस पोर्टल का लाभ लेने के इच्छुक हैं तो सबसे पहले आपको अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) इस पोर्टल में करना होगा।
  • आप इस पोर्टल पर जाकर आवश्यक सेवाओं का ऑनलाइन आवेदन घर बैठे कर सकते हैं ,जिससे आपका कीमती समय बच पायेगा।
  • कुल 243 सेवाओं को अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा चुका है जिनका आप लाभ घर बैठे ले पाएंगे ।
  • आपको अपने छोटे मोटे काम के लिए पहले कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे जो कि अब इस पोर्टल से घर बैठे हो सकेंगे अनावश्यक आपको कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही साथ आवेदन शुल्क भी अब नहीं पड़ेगा।
  • इस महामारी में भीड़ से बचा जा सकेगा।
  • इस पोर्टल की सहायता से उत्तराखंड के नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • समय और पैसे दोनों की बचत आप कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल की सहायता से चरित्र प्रमाण पत्र की जाँच आसानी से की जा सकेगी, क्यूंकि इसमें काफी फर्जीवाड़ा होता था जो अब नहीं हो पाएगा।
  • कई प्रमुख विभागों की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

निम्नलिखित प्रमुख सेवाओं का लाभ आम नागरिको को इस पोर्टल पर मिल सकेगा

  • चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य तथा ठेकेदारी)
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पर्वतीय प्रमाण पत्र
  • उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  • परिवार संशोधन
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की प्रति
  • नया परिवार जोड़ना
  • परिवार पृथक्करण परिवार संशोधन
  • शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण (एक माह के भीतर)
  • जन्म पंजीकरण (एक माह बाद व एक वर्ष के)
  • दिव्यांगता रखरखाव
  • बिजली और पानी कनेक्शन शिकायत दर्ज करना
  • किसान पेंशन
  • वृद्धावस्था पेंशन, आदि

अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन FAQ’s

अपणि सरकार पोर्टल क्या है ?

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड सरकार के द्वारा उत्तराखंड के नागरिकों को जरुरी सेवाओं तथा सरकारी योजनाओं के बारे में उचित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराती है। उत्तराखंड के नागरिक जरुरी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे और अपने दस्तावेजों में करेक्शन घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे।

अपणि सरकार पोर्टल का लाभार्थी कौन कौन हो सकता है ?

उत्तराखंड के सभी आम नागरिक इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।

अपणि सरकार पोर्टल किसके द्वारा शुरू की गयी है?

यह पोर्टल उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

अपणि सरकार पोर्टल कब शुरू किया गया ?

ये पोर्टल 2021 में उत्तराखंड की सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

इस पोर्टल में कितनी सेवाओं को जोड़ा जा चुका है ?

इस पोर्टल में सरकार द्वारा लगभग 243 सेवाओं को जोड़ा गया है।

अपणि सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) कैसे कर सकते हैं?

अपणि सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है आपको पोर्टल की ऑफिसियल साइट पर जाकर लॉगिन करना होता है अगर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो आपको साइन अप ऑप्शन पर जाकर अपनी डिटेल्स भरनी होगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके ईमेल या फ़ोन पर पासवर्ड आएगा और आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आप इस पासवर्ड की सहायता से इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे ।

इस पोर्टल से आवेदक को कैसे लाभ मिलेगा ?

उत्तराखंड का कोई भी नागरिक इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट e-services(uk.gov.in) पर लॉगिन करके अपना पंजीकरण करने के बाद लाभ प्राप्त कर सकता है। आवेदक प्रमुख प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेगा और साथ ही साथ आवेदन कहाँ तक पहुंच पाया है यह भी घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन की सहायता से जान सकेगा।

Leave a Comment