दिवाली पर निबंध: क्लास 2, 3, 4, 5, 6, और 7 के बच्चों के लिए, यहाँ पढ़े

वैसे तो भारत में विभिन्न प्रकार के त्यौहार मनाये जाते है लेकिन दिवाली का त्यौहार हिन्दुओं का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। Diwali का त्यौहार आने से पहले ही बाजारों में हर्ष और उमंग की लहर दिखाई देती है। बाजारों में रंग बिरंगे दिये, बच्चों के लिए फुलझड़ी और अन्य प्रकार के पटाखे दिखाई देते है। बच्चे कुछ दिन पहले से ही पटाखे खरीदने लगते है। सभी लोग दिवाली के लिए खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुँचते है। इस दिनों बाजार में काफी भीड़ दिखाई देती है।

दिवाली पर निबंध: क्लास 2, 3, 4, 5, 6, और 7 के बच्चों के लिए, यहाँ पढ़े

यह भी पढ़ें – दिवाली पर निबंध (Essay on Diwali in Hindi)

इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। भारत में दिवाली का त्यौहार 2 दिवस तक मनाया जाता है। इस पर्व पर स्कूलों के छात्र/छात्रों को दिवाली पर निबंध लिखने को दिया जाता है। बहुत से छात्र इंटरनेट से सर्च करके निबंध लिखते है। आज हम आपको दिवाली के निबंध लिखने से जुडी जानकारी दे रहे है। आप दिवाली से जुडी सभी जानकारी हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से प्राप्त कर सकते है।

दिवाली पर निबंध

दीपावली हिन्दुओं धर्म के लोगों का त्यौहार है जिसे सभी धर्मों के लोग बहुत ही धूमधाम से मिल-जुलकर मनाते है। दीपावली का त्यौहार भगवान राम के वापस लौटने की ख़ुशी में मनाया जाता है। कहा जाता है कि- इस दिन भगवान श्री राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान श्री राम के घर वापस लौटने की ख़ुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या नगरी को दीपक जलाकर स्वागत किया था। Diwali का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है। तभी से हर साल इस दिन को बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली के त्यौहार को ‘प्रकाश का महोत्सव’ भी कहा जाता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

दिवाली का पर्व हर साल (अक्तूबर या नवंबर) कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली से कुछ दिन पहले ही सभी लोग अपने घरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, आदि करना शुरू देते है। सभी लोग दिवाली के दिन अपने कार्यालय, घर में सजावट करते है। इस दिन सभी दफ्तर, स्कूल आदि की छुट्टी होती है स्कूलों में दिवाली के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। दीपावली के दिन सभी लोग बच्चे व बढ़ें नए कपडे पहनते है। सभी लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को मिठाई बांटते है और दिवाली की बधाई देते है। इस दिन सभी लोग बहुत ही खुश मिजाज नजर आते है। रात के समय सभी लोग अपने घरों में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते है। घर में चारों को दीपक जलाकर घर को पूरी तरह से रोशन किया जाता है। इस दिन चारों को दीपक जगमगाते है। बच्चे मिठाई खाते और पटाखे नजर आते है।

Diwali Essay in English for Class 4, 5, and 8th For Students & Kids

दीपावली पर निबंध 10 लाइनें हिंदी में

  1. दीपवाली या दीपावली का शब्द दीपा + अवली से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ दीपों की अवली अर्थात दीयों की कतार या पंक्ति से है।
  2. इस दिन भगवान् श्री राम 14 साल का वनवास पूरा करके वापस घर लौटे थे, इसी ख़ुशी में दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है।
  3. दिवाली हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों ने से एक है।
  4. यह सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का त्यौहार है।
  5. यह त्यौहार हर वर्ष अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाया जाता है।
  6. यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  7. इस दिन पूरे घर में दीपक जलाये जाते है।
  8. बच्चें, बूढें व सभी लोग इस दिन नए कपडे पहनते है।
  9. रात के समय गणेश जी और लक्ष्मी माता की पूजा करते है।
  10. इस दिन सभी लोग एक दूसरे को मिठाई बाँटते है।
  11. बच्चे व बड़े सभी लोग पटाखे व फुलझड़ियां जलाते है।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment