प्रतिभा किरण स्कालरशिप 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, यहाँ जानें

सरकार सभी नागरिकों के हित के लिए कई योजनाओं को जारी करती है। सरकार ने देश की बेटियों के लिए प्रतिभा किरण स्कालरशिप को शुरू किया है जिससे बेटियों को शिक्षा प्राप्त हो सके। कई ऐसे छात्राएं है जो होनहार और प्रतिभाशाली है परन्तु उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण उनके परिवार वाले उनकी आगे की शिक्षा जारी नहीं रखवा पाते है इससे उन्हें अपनी पढाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर लड़कियों के लिए शिक्षा से जुडी योजनाओं को जारी करती है।

जिसके माध्यम से लड़कियों को पढाई पूरी करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा शुरू की गयी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के माध्यम से लड़कियों को हर साल आर्थिक सहायता के रूप में स्कालरशिप दी जाएगी। अगर आप भी छात्रवृति पाना चाहते है तो इसके लिए आपको आवेदन करना आवश्यक है इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

प्रतिभा किरण स्कालरशिप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, यहाँ जानें
प्रतिभा किरण स्कालरशिप

Pratibha Kiran Scholarship Yojana से मिलने वाली छात्रवृति राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए आवेदक के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए जो की आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य होगा। आज हम आपको योजना से जुडी सभी जानकरियों जैसे: प्रतिभा किरण स्कालरशिप क्या है, मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजाना अप्लाई कैसे करें, MP प्रतिभा किरण स्कालरशिप से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं, Pratibha Kiran Scholarship का उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि के बारे में बताने जा रहे है। योजना से जुडी जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Table of Contents

प्रतिभा किरण स्कालरशिप आवेदन प्रक्रिया

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

प्रतिभा किरण स्कालरशिप को मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा शुरू किया है। यह योजना बालिकाओं के लिए बहुत ही लाभकारी है। योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार की छात्राओं को हर साल स्कालरशिप दी जाएगी। राज्य की सभी शहर में रहने वाली बालिकाएं इस योजना का लाभ ले सकती है। योजना के अंतर्गत बालिकाओं को 500 रुपये प्रति महीने (10 महीने तक) यानि कुल 5 हजार रुपये दिए जायेंगे जिससे वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

यह योजना उन छात्राओं को प्रदान की जाएगी जो कक्षा 12 वी में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्राएं योजना का आवेदन करना चाहती है उन्हें इधर-उधर कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन कर सकती है इससे उनका समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।

राज्यमध्य प्रदेश
योजना नामप्रतिभा किरण स्कालरशिप
के द्वारामध्यप्रदेश सरकार
लाभ लेने वालेराज्य की प्रतिभशाली छात्राएं
उद्देश्यबालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना
स्कालरशिप राशि5 हजार रुपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in

Pratibha Kiran Scholarship Yojana का उद्देश्य

योजना का उद्देश्य यह है कि राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे कई परिवार है जो आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण अपनी बालिका की पढाई पूरी नहीं करा पाते और लड़कियों को अपनी पढाई छोड़नी पढ़ जाती है लेकिन योजना के माध्यम से उन्हें पढाई को जारी रखने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी। जिससे वह अपनी पढाई जारी कर सकेंगी। उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर होकर नहीं रहना पड़ेगा और वह पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बन कर अपने पैरो पर खड़ी हो पाएंगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

MP प्रतिभा किरण स्कालरशिप से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • प्रतिभा किरण स्कालरशिप को सरकार ने लड़कियों के लिए शुरू किया है।
  • लाभार्थी को हर महीने 500 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाली छात्रओं को स्कालरशिप दी जाएगी।
  • सरकार स्कालरशिप 10 महीने तक लड़कियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर करेगी।
  • आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये आसानी से पोर्टल पर जाकर छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है।
  • राज्य की सभी शहर में रहने वाली अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, OBC, व सामान्य वर्ग बालिकाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।

 Pratibha Kiran Scholarship हेतु पात्रता

सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं नागरिकों के लिए निर्धारित की गयी है। बताई गयी पात्रता के अनुसार ही आप योजना का आवेदन कर पाएंगे। हम आपको पात्रता के बारे में बताने जा रहे है। पात्रता जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फोल्लो करें।

  • जो छात्राएं मध्य प्रदेश राज्य की मूलनिवासी होंगे वह छात्रवृति हेतु आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक महिला 12 वी में 60% से अधिक अंक प्राप्त करेंगे वह इस छात्रवृति हेतु पात्र समझे जायेंगे।
  • आवेदक के पास आवेदन करते समय जरुरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
  • BPL श्रेणी के परिवार की होनहार बालिका छात्रवृति राशि का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगी।
  • जब बालिका कॉलेज में प्रवेश कर लेंगी तभी वह छात्रवृति प्राप्त कर सकेंगी।
प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी छात्रवृति प्राप्त करना चाहती है तो इसके लिए आपको जरुरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी होनी बहुत जरुरी है। आवश्यक दस्तावेज जानने के लिए दी गयी तालिका को पढ़े।

आधार कार्डशहरी आवासीय प्रमाणपत्रइनकम सर्टिफिकेट
10 वी व 12वी कक्षा की मार्कशीटBPL प्रमाणपत्रपासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पास बुकबैंक अकाउंट नंबररजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
जन्म प्रमाणपत्रजाति प्रमाणपत्रकॉलेज/विश्वविधालय से प्रवेश प्रमाण्पत्र
जन्म प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना अप्लाई कैसे करें?

  • आवेदक को सबसे पहले प्रतिभा किरण स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (scholarshipportal.mp.nic.in) पर जाना है।
Pratibha Kiran Scholarship
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको स्टूडेंट कार्नर पर रजिस्टर योरसेल्फ के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और डिक्लेरेशन पर टिक करके कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा। MP प्रतिभा किरण योजना
  • इसके बाद आपको प्रोसीड के दिए गए बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा। आपको उसे बॉक्स में भरना है।
  • जिसके बाद वेरीफाई OTP पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन होने के पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: अपना नाम, पता, माता का नाम, ईमेल ID, समग्र ID, मोबाइल नंबर, केटेगरी आदि को भरना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को अटैच करना होगा जिसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आवेदक के मोबाइल नंबर पर आपको रेफ़्रेन्स नंबर प्राप्त होगा। जिसके माध्यम से आप आवेदन स्थिति जान सकेंगे।
  • जिसके बाद आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी।

MP प्रतिभा किरण योजना आवेदन स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले प्रतिभा किरण स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (scholarshipportal.mp.nic.in) पर जाएं ।
प्रतिभा किरण स्कालरशिप
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको ट्रैक एप्लीकेशन स्टेटस के दिए गए ऑप्शन पर जाना है। यहाँ आपको दिए गए ऑप्शन में से ट्रैक प्रतिभा किरण योजना एप्लीकेशन स्टेटस (Track Pratibha Kiran Yojana Application Status) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप एप्लिकेंट ID, एकेडमिक ईयर और कैप्चा कोड को भर देना है।
  • इसके बाद आपको शो माय एप्लीकेशन बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर योजना से जुडी सम्बंधित जानकारी आ जाएगी।

स्टूडेंट लॉगिन कैसे करें?

प्रतिभा किरण स्कालरशिप

स्टूडेंट लॉगिन करने के लिए आवेदक को प्रतिभा किरण स्कालरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (scholarshipportal.mp.nic.in) पर विजिट करना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा। होम पेज पर आपको स्टूडेंट लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर जाना है। यहाँ आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है। जिसके पश्चात आप स्टूडेंट लॉगिन हो जायेंगे।

MP प्रतिभा किरण योजना से जुड़े प्रश्न/उत्तर

MP प्रतिभा किरण योजना क्या है?

सरकार द्वारा शुरू की गयी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के माध्यम से लड़कियों को हर साल आर्थिक सहायता के रूप में स्कालरशिप दी जाएगी। यह राशि गरीबी रेखा से नीचे आने वालें परिवार की बेटियों को ही मिलेंगे।

योजना का आवेदन कौन-कौन कर सकते है?

योजना का आवेदन राज्य की होनहार बालिकाएं ले सकती है। बालिकाओं को तभी इसका लाभ मिलेगा जब वह 12 वी में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगी।

क्या इस योजना का आवेदन कर अन्य राज्य की बालिकाएं भी छात्रवृति प्राप्त कर सकती है?

जी नहीं, प्रतिभा किरण योजना का आवेदन कर अन्य राज्य की बालिकाएं छात्रवृति प्राप्त नहीं कर सकती है, केवल मध्यप्रदेश राज्य के मूलनिवासी मेधावी छात्राएं योजना का आवेदन कर सकती है।

प्रतिभा किरण योजना के तहत बालिकाओं को कितनी छात्रवृति राशि प्रदान की जाएगी?

प्रतिभा किरण योजना के तहत बालिकाओं को 5 हजार रुपये की छात्रवृति राशि 10 महीने तक प्रदान की जाएगी। स्कालरशिप राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

MP Pratibha Kiran Yojana का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना का आवेदन करने के लिए आधिकारिक scholarshipportal.mp.nic.in वेबसाइट है। आवेदक अपने मोबाइल व पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

क्या प्रतिभा किरण स्कालरशिप का लाभ राज्य की सभी श्रेणी की प्रतिभाशाली बालिकाएं ले सकती है?

जी हां, प्रतिभा किरण स्कालरशिप का लाभ राज्य की सभी श्रेणी जैसे: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य जाति की प्रतिभाशाली बालिकाएं ले सकती है।

हमने आपको अपने आर्टिकल में प्रतिभा किरण स्कालरशिप के बारे में सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक हिंदी भाषा में बता दिया है। यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और इसके अलावा यदि आपको कोई भी समस्या या योजना से जुड़े सवालों के जवाब जानने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेगी।

Leave a Comment