एलआईसी धन वृद्धि योजना (869) 2023: एलआईसी ने लांच की नई बीमा पॉलिसी, LIC ‘Dhan Vriddhi’ जानिए पूरी डिटेल

आज हम आपको एलआईसी की नयी बीमा पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम LIC ने एक क्लोज़ -एंडेड स्कीम एलआईसी धन वृद्धि योजना (869) को लांच किया है।

एलआईसी धन वृद्धि योजना (869) 2023 : एलआईसी ने लांच की नई बीमा पॉलिसी, LIC 'Dhan Vriddhi' जानिए पूरी डिटेल
LIC ‘Dhan Vriddhi yojana

इस बीमा पॉलिसी की खास बात यह है की इसमें आपको गारन्टीड एडीशन का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही सेविंग और insurance कवर भी दिया जाता है।

LIC ‘Dhan Vriddhi’ scheme (869) 2023 के अंतर्गत आप अपनी सुविधानुसार कम या अधिक insurance कवर ले सकते हैं। एलआईसी द्वारा लांच की नई बीमा पॉलिसी योजना 23 जून से 30 सितंबर 2023 तक उपलब्ध है।

इस लेख में आप एलआईसी द्वारा लांच की गयी नई बीमा पॉलिसी LIC ‘Dhan Vriddhi योजना के बारे में मुख्य विवरण और एलआईसी की इस नयी स्कीम के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

एलआईसी धन वृद्धि (योजना संख्या 869) क्या है?

यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, सेविंग, Life Insurance Plan है। प्रस्तावक द्वारा एलआईसी धन वृद्धि योजना (869) 2023 के तहत आपको दो विकल्प दिए जाते हैं। इन विकल्पों में से आप कोई एक चुन सकते हैं –

  • Option 1 – इसके तहत आप जो भी प्रीमियम पे करते हैं उस प्रीमियम राशि का 1.25 गुना कवर ले सकते हैं।
  • Option 2 – दूसरे ऑप्शन में आप जो भी tabular premium चुनते है उसका 10 गुना insurance cover ले सकते है।

यदि आप कम insurance cover को चुनते हैं तो इसपर आपको सेविंग का अधिक लाभ प्राप्त होगा। इसके विपरीत यदि आप अधिक insurance cover लेते है तो इसपर आपको मेच्योरटी के समय सेविंग का कम लाभ प्राप्त होता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एलआईसी धन वृद्धि बीमा पॉलिसी टर्म

भारतीय जीवन बीमा निगम की इस नयी पॉलिसी के तहत आपको 3 विकल्प प्राप्त होते हैं। आप इन तीनों ही विकल्पों में से किसी एक का चुनाव कर सकते। LIC ‘Dhan Vriddhi (869) 10, 15 और 18 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है।

यदि आप 18 साल की पॉलिसी टर्म लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह शर्तें रखी गयी हैं –

  • यदि आप ऑप्शन -1 (1.25 गुना कवर) चुनते है तो इसके लिए Minimum entry age 90 दिन की रखी गयी है। इस कवर को लेने के लिए maximum entry age -60 वर्ष रखी गयी है। वही maximum maturity age 78 वर्ष है।
  • यदि आप दूसरा ऑप्शन (10 गुना insurance cover) चुनते हैं तो इसके लिए न्यूनतम प्रवेश वर्ष 90 दिन और maximum entry age – 32 वर्ष रखी गयी है। इसके अंतर्गत maximum maturity age 50 साल है।

condition for policy term 18 years

optionpolicy termminimum entry agemaximum entry agemaximum maturity age
option- 118 साल की पॉलिसी टर्म के लिए90 दिन60 वर्ष78 साल
option-218 साल की पॉलिसी टर्म के लिए90 दिन32 वर्ष50 साल

15 वर्ष के लिए पॉलिसी टर्म

यदि आप 15 वर्ष की पॉलिसी टर्म लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह शर्तें रखी गयी हैं –

  • आपको पहला विकल्प यानी प्रीमियम राशि पर 1.25 गुना कवर चुनने पर entry age 3 से 60 वर्ष रखी गयी है। इस कवर को लेने के लिए exit age 18 से 75 वर्ष है।
  • यदि आप दूसरा ऑप्शन -प्रीमियम राशि पर 10 गुना insurance cover चुनते हैं तो इसके लिए entry age 3 से 35 वर्ष रखी गयी है। और exit age 18 से 50 वर्ष रखी गयी है।
optionpolicy termentry ageexit age
option- 115 साल की पॉलिसी टर्म के लिए3 से 60 वर्ष18 से 75 वर्ष
option-215 साल की पॉलिसी टर्म के लिए3 से 35 वर्ष18 से 50 वर्ष

10 वर्ष के लिए पॉलिसी टर्म

यदि आप 10 वर्ष के लिए पॉलिसी टर्म लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह शर्तें रखी गयी हैं –

  • प्रीमियम राशि पर 1.25 गुना कवर चुनने पर 10 साल की पॉलिसी टर्म के लिए entry age 8 से 60 वर्ष रखी गयी है। इस कवर को लेने के लिए exit age 18 से 70 वर्ष है।
  • प्रीमियम राशि पर 10 गुना insurance cover चुनते हैं तो इसके लिए entry age 8 से 40 वर्ष रखी गयी है। और exit age 18 से 50 वर्ष रखी गयी है।
optionpolicy termentry ageexit age
option- 110 साल की पॉलिसी टर्म के लिए8 से 60 वर्ष18 से 70 वर्ष
option-210 साल की पॉलिसी टर्म के लिए8 से 40 वर्ष18 से 50 वर्ष

LIC ‘Dhan Vriddhi yojana में पॉलिसी की शर्तें

बीमा राशि ;-

  • न्यूनतम एलआईसी की धन वृद्धि योजना में आप कम से कम बीमा राशि 1,25,000 रुपये ले सकते हैं। इसके आधार पर ही आपका प्रीमियम कैलकुलेट किया जायेगा।
  • वही LIC ‘Dhan Vriddhi yojana में यदि अधिकतम बीमा राशि की बात करें तो इसके लिए सीमा नहीं रखी गयी है। आप अपनी आय के आधार पर इस insurance plan को ले सकते हैं।

न्यूनतम और अधिकतम आयु

  • न्यूनतम आयु -चयनित अवधि के आधार पर न्यूनतम प्रवेश आयु (Minimum entry age) 90 दिन से 8 वर्ष तक होती है।
  • अधिकतम आयु -चयनित अवधि के और आधार पर अधिकतम प्रवेश आयु (maximum entry age) 32 वर्ष से 60 वर्ष तक होती है।

ऐसे समझें एलआईसी धन वृद्धि योजना (869) की नई बीमा पॉलिसी

आप एलआईसी की इस नयी बीमा पॉलिसी को उदाहरण के तौर पर ऐसे समझ सकते हैं। –

  • मान लीजिये आपकी आयु 30 साल है। और आप 10 लाख रुपए का insurance cover लेना चाहते हैं।
  • आपको इस पॉलिसी में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा।
  • मान लीजिये आप प्रीमियम राशि का 1.25 गुना कवर वाले ऑप्शन का चुनाव करते हैं।
  • इसके बाद आपको एलआईसी की इस स्कीम के तहत मिलने वाली तीन पॉलिसी टर्म (10 ,15 और 18 साल की अवधि) में से किसी एक का चुनाव करना है।
  • मान लीजिये आप तीन पॉलिसी टर्म (10 ,15 और 18 साल ) में से 18 वर्ष की पॉलिसी टर्म का चुनाव करते हैं।

उपरोक्त उदाहरण को आधार मानते हुए यदि आपकी आयु 30 वर्ष हो चुकी है। पॉलिसी लेते समय आपको इस पॉलिसी के प्रीमियम की पेमेंट करनी होगी। 10 लाख रुपए का insurance cover लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 7,94,450 रुपए का प्रीमियम पे करना होगा।

यह प्रीमियम का आपको पॉलिसी लेते समय एक साथ भुगतान करना होगा। अब आपको अपनी पॉलिसी टर्म के अनुसार वेट करना होगा। यदि 18 साल की पॉलिसी टर्म को चुना है तो आपको 18 साल तक इंतजार करना होगा।

पॉलिसी टर्म के पूरे होने यानी इसकी maturity हो जाने पर आपको basic sum assured और guaranteed addition की राशि मिलती है।

guaranteed addition = (10,00,000 /1000)* 75 rs
=75,000* 18 year =13,50,000 rs
sum assured + guaranteed addition TOTAL Maturity =23,50,000 rs

इस प्रकार आपको 10 लाख रुपए का insurance cover को 18 साल की पॉलिसी टर्म पर लेने पर इसकी Maturity होने पर आपको sum assured + guaranteed addition को मिलकर 23,50,000 rs प्राप्त होंगें।

Dhan Vriddhi yojana guaranteed addition

option -1 के लिए एलआईसी की धन वृद्धि योजना गारंटीड एडिशन (per Rs 1000 basic sum assured)

basic sum assured18 साल15 साल10 साल
Rs. 1,25,000 से 2,45,000656560
Rs. 2,45,000 से 695000707065
Rs. 700000 से ऊपर757570

option -2 के लिए गारंटीड एडिशन (per Rs 1000 basic sum assured)

basic sum assured18 साल15 साल10 साल
Rs. 1,25,000 से 2,45,00030 3025
Rs. 2,45,000 से 695000 35 35 30
Rs. 700000 से ऊपर4040 35

एलआईसी धन वृद्धि रेट

नीचे दिए टेबल में आप एलआईसी के धन वृद्धि योजना के ऑप्शन 1 (प्रीमियम राशि का 1.25 गुना कवर) का चुनाव करने पर विभिन्न पॉलिसी टर्म पर 10 लाख के basic sum assured पर मिलने वाली maturity राशि के बारे में जान सकते हैं –

Dhan vridhi yojana maturity rate
Dhan vridhi yojana maturity rate

Leave a Comment