भारत के उत्तर में बसा बहुत ही खूबसूरत राज्य उत्तराखंड जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड राज्य अपने पर्यावरणीय दशाओं और खूबसूरत वादियों की ओर सभी का मन मोह लेता है।

यहाँ बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग चार धाम यात्रा करने आते हैं। हर साल यहाँ लाखों की संख्या में भक्त चार धाम के दर्शन करने आते हैं।

यात्रा के दौरान बोतलबंद पानी का उपयोग करें। अपने साथ बुनियादी आपातकालीन दवाओं (basic emergency medications)का एक बेग जरूर रखें।

यात्रा में जाने से पूर्व यह सुनिश्चित करें की आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हों क्यूंकि यात्रा में 14000 फ़ीट की ऊंचाई पर ट्रैकिंग करनी पड़ती है।

चार धाम की यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है। यह यात्रा यमुनोत्री के बाद गंगोत्री ,गंगोत्री के बाद केदारनाथ और अंत में केदारनाथ से बद्रीनाथ तक की जाती है।

श्रद्धालु/भक्तजन सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री जाते हैं और अपने साथ यमुना और गंगा नदी का पवित्र जल लेकर केदारनाथ में इस जल से केदार /शिवजी का जलाभिषेक करते हैं।

केदार घाटी 3584 मीटर की ऊंचाई पर है। आप केदारनाथ ट्रैक ,दांडी ,कंडी या हेलीकाप्टर द्वारा पहुंच सकते हैं। केदारनाथ का ट्रैक रूट लगभग 18 किलोमीटर लंबा है।

गंगोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में है यह धाम 3048 मीटर की ऊंचाई पर है। गंगोत्री देहरादून (उत्तराखंड) से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सबसे पहले आपको चार धाम पंजीकरण के लिए उत्तराखंड टूरिज्म (tourist care uttrakhand) की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर विजिट करना होगा।