भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहाँ की मान्यता देश ही नहीं विदेशों में भी है। भारत अपने कई चमत्कारी मंदिरों और स्थानों के कारण विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुका है।

पंडोखर सरकार एक ऐसा दिव्य दरबार है जहां पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण का दावा इस दरबार में किया जाता है।

इस स्थान में यदि कोई भी मरीज अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर आता है तो वह खाली हाथ नहीं जाता। यहां पंडोखर सरकार के आशीर्वाद से लोगों के जीवन में कई चमत्कार देखने को मिले हैं।

ग्राम पंडोखर में हनुमान जी का मंदिर है और हर अमावस्या को यहां पर भक्तों का ताँता लगा रहता है। पंडोखर सरकार धाम के दरबार में दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों ही तरीकों की समस्याओं का समाधान होता है।

यह स्थान भक्तों की अर्जी सुनने के लिए काफी विख्यात है। देश के कोने -कोने से भक्त अपनी समस्या को लेकर इस दरबार में आते हैं। दरबार में भक्त अपनी कोई भी समस्या लेकर आ सकते हैं।

भारत में कई ऐसे स्थान हैं जहाँ की मान्यता देश ही नहीं विदेशों में भी है। भारत अपने कई चमत्कारी मंदिरों और स्थानों के कारण विश्व में ख्याति प्राप्त कर चुका है।

भक्तों को अपनी समस्या का समाधान एक पर्ची पर लिखकर बता दिया जाता है। पंडोखर सरकार धाम के पास से पुष्पवती नदी भी गुजरती है।

इस नदी में दूर दूर से आये हुए भक्त पहले स्नान करते हैं। स्नान के बाद भक्तों द्वारा यहाँ से पुष्पवती नदी का पानी हनुमान जी के मंदिर में ले जाया जाता है

Pandokhar Sarkar Dham का दरबार पहले अमावस्या से पंचमी तक ही लगता था। बाद में पंडोखर सरकार धाम को 365 दिन ही भक्तों के लिए खोल दिया गया।