किसी भी देश का विकास तभी संभव हो सकेगा जब उस देश की आर्थिक ,सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार होगा। मानव विकास ही किसी देश के विकास की पहली सीढ़ी है।
विश्व में कई ऐसे देश हैं जिनके द्वारा समूह निर्माण कर विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निपटान और उसके निदान हेतु कई नीतियों को अमल में लाया जाता है।
UNDP को साल 1965 में स्थापित किया गया था। इस संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम को EPTA यानी Expanded Programme of Technical Assistance और 1958 में स्पेशल फण्ड को विलय कर की गयी थी।
EPTA की स्थापना 1949 में विकासशील देशों को आर्थिक और राजनीतिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए की गयी थी। UNDP 170 से अधिक देशों में काम करता है।
United Nations Development Programe अंतराष्ट्रीय विकास के लिए यह एक प्रमुख एजेंसी है। इसका कार्य विश्व के लगभग सभी देशों और उनके क्षेत्रों में गरीबी और असामनता में कमी लाना है।
UNDP द्वारा सभी देशों के विकास के लिए उचित प्रयास किये जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का उद्देश्य सभी देशों की नीतियों, उनके नेतृत्व कौशल और क्षमताओं को का विकास करना
और उन्हें उनके लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक सहायता प्रदान करना है।इसका मुख्य लक्ष्य गरीबी उन्मूलन ,क़ानूनी शासन और संस्थानों का निर्माण तथा लोकतान्त्रिक शासन के निर्माण में अपनी भागीदारी देना है।
साल 1949 में बनाए गए तकनीकी सहायता के संयुक्त राष्ट्र विस्तारित कार्यक्रम EPTA और 1958 में गठित संयुक्त राष्ट्र विशेष कोष दोनों को मर्ज कर यूएनडीपी को बनाया गया था।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा किये जाने वाले कार्य– सतत विकास– मानव विकास– विकास चुनौतियों का समाधान– रणनीति अगुवाई
साल 1951 से United Nations Development Programe यानी UNDP ने भारत में मानव विकास के लिए कई क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है।