देश में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के शैक्षिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए सरकार नियमित योजनाएं लाती है। जिससे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है

श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। लेकिन वर्ष 2022 में इस योजना का संसोधन किया गया। जिसका नाम बदलकर बाद में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रखा गया।

बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए राज्य ने इस योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

झारखण्ड सरकार ने अपने राज्य की बालिकाओं के शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरम्भ किया है।

इस योजना के माध्यम से राज्य में पढ़ रही कक्षा 8वीं एवं 9 वीं की बालिकाओं को 2500रुपए दिए जाएंगे और कक्षा 10वीं, 11वीं और 12 वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000₹ की आर्थिक सहायता दी जाएगी

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए राज्य की जनगणना 2011 के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्रोदय कार्ड धारकों के परिवारों की बालिकाओं को यह लाभ दिया जाएगा।

जो भी इच्छुक बालिकाएं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर वहां के संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।