इसमें आप की लाखों करोड़ों की कमाई हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें की चन्दन का पेड़ दुनिया का सबसे महंगा पेड़ माना जाता है।
आप की जानकारी के लिए बता दें की चन्दन के पेड़ की खरीद फरोख्त पर सरकार द्वारा बैन लगाया गया है। किसान इन पेड़ों को बेच नहीं सकते। सिर्फ सरकार ही इन पेड़ों को किसान से डायरेक्ट खरीद सकती है।
जैसे की आप को जानकारी होगी की चन्दन का उपयोग इत्र से लेकर दवाइयां बनाने तक होता है। अंत्तराष्ट्रीय बाज़ार में इसकी मांग बहुत अधिक है जबकि इसका उत्पादन दुनियाभर में मिलकर भी मांग को पूरी नहीं कर पाता।
जिस कारण इसकी कीमत और बढ़ जाती है। इस पेड़ की खेती में सरकार भी सब्सिडी देती है। जिसके चलते यदि कोई चन्दन की खेती करता है तो उसे आगे चलकर बहुत फायदा होने वाला है।
बता दें की चन्दन के पौधे 12 से 15 साल में परिपक्व हो जाते हैं। 12 वर्ष बाद 15 किलो (पूरे पेड़ का वजन नहीं , सिर्फ चन्दन के पाउडर का ) वजन का चन्दन प्राप्त होता है।
वहीँ 15 वर्षों में 20 किलो मिल जाता है। एक्सपर्ट के अनुमान के अनुसार, प्रति हेक्टेयर चंदन की खेती की लागत पूरे फसल चक्र (15 सालों) के लिए लगभग 30 लाख रुपये है,