हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। यही वह दिन है जब हमारे देश भारत का संविधान लागू किया गया था।
साल 1950 को 26 जनवरी के दिन ही भारत का अपना एक संविधान लागू हुआ था। भारत के सरकारी दफ्तरों,स्कूलों ,प्राइवेट सेक्टर में इस दिन बड़े ही उत्साह के साथ में Republic Day को सेलिब्रेट किया जाता है।
आपको बता दें की 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वही भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा देश के नाम सन्देश दिया जाता है। इसी दिन दिल्ली के राजपथ से बड़ी ही आकर्षक तरीके से परेड निकाल जाती है
इस परेड में भारतीय जल, थल और वायु सेना भाग लेती है। परेड राजपथ से होते हुए इंडिया गेट तक निकाली जाती है। इन सभी सेनाओं को भारत के राष्ट्पति जी के द्वारा सलामी दी जाती है।
गणतंत्र दिवस सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्यूंकि इसी दिन से भारत का अपना संविधान लागू किया गया था। इसी दिन सभी जवानों को पुरस्कार और पदक दिए जाते हैं
उन्हें सम्मानित किया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री जी द्वारा इस दिन देश के बहादुर युवाओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने देश के विकास और मानव जीवन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया हो।
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यही वह दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी दिन ब्रिटिश कानूनों के चुंगल से भारतीयों को आजादी मिली थी
भारतीय संविधान के देश में लागू होने के बाद भारत एक लोकतान्त्रिक देश बना। इसी लोकतंत्र को आज हम सभी 26 जनवरी को एक त्यौहार के रूप में सेलिब्रेट करते हैं।
ब्रिटिश हुकूमत द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया न ही उन्होंने इसका कोई निर्णय लिया। इसके परिणाम स्वरुप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित किया।