सरकार देश के हर एक नागरिक के लिए सभी तरह की सुविधाएं देने का हर एक प्रयास करती रहती है। वह नागरिकों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू करती रहती है।
इसी तरह पंजाब सरकार ने ई-लेबर ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है। NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) और श्रम विभाग द्वारा पोर्टल को संचालित किया जाता है।
इस पोर्टल के तहत राज्य के जितने भी मजदूर व श्रमिक लोग है वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और अपना लेबर कार्ड भी बनवा सकते है।
पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा बनाया गया है। इसका निर्माण राज्य में रह रहे श्रमिकों के लिए किया गया है उनके जीवन को और अधिक बेहतर बनाना सरकार का लक्ष्य है।
यह ई-लेबर पोर्टल राज्य के श्रमिकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। राज्य के कर्मचारियों व श्रमिकों को पंजीकरण करवाना है जिसके बाद जो भी पंजीकृत लाभार्थी होंगे वह इसका लाभ पा सकते है।
राज्य में ऐसे कई श्रमिक लोग है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है उन सभी के लिए लेबर कार्ड को बनाया गया है। आवेदक 5 साल के लिए मजदूर कार्ड रजिस्टर्ड करवा सकते है।
आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर वार्षिक रिटर्न दाखिल करना, स्व-प्रमाणीकरण योजना के ऑप्शन, फैक्ट्री विंग की तरफ से सारा निरिक्षण आदि जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
सबसे पहले आवेदक को ई-लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।