Places To Visit Near Shimla: शिमला पर्यटन स्थल जिन्हें एकटक देखते आप थकेंगे नहीं। इन जगहों पर है प्रकृति मेहरबान, हैं सुंदरता का प्रतीक।
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी व यहाँ का सबसे मशहूर पहाड़ी इलाक़ा है। यह अपनी हैरान करने वाली सुंदरता को चारों ओर बिखेरता है। शायद तभी लोग इसके दीवाने हैं।
शिमला पर्यटन स्थल हर साल भारी भीड़ को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहाँ का वातावरण आपको कैद करके रखेगा जिससे आप खुद भी नहीं निकलना चाहेंगे।
1. मशोबरा: ये निश्चित रूप से शिमला से नजदीक के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां आप कैम्पिंग, पक्षियों को देखना, शॉपिंग करना जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।
2. नारकंडा: 9000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सेब के खूबसूरत बागों के लिए पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। उष्णकटिबंधीय जंगलों और राजसी पहाड़ियों से घिरी एक सुन्दर जगह है।
3. सोलन: सोलन को देश की मशरूम राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। सोलन को लाल सोने का शहर भी कहा जाता है, क्योंकि यहां टमाटर का उत्पादन काफी होता है। शिमला से सोलन की दूरी 46 किमी है।
4. कसौली: आपको अंग्रेजों द्वारा निर्मित भव्य विक्टोरियन इमारतें देखने को मिल जाएंगी। कसौली के लोकप्रिय आकर्षणों में क्राइस्ट चर्च, सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट, मंकी टेम्पल और सनसेट पॉइंट शामिल हैं।
5. शोझा: शोझा एक छोटा गांव है, जो जंगल और शांत वातावरण के बीच स्थित है। यह गांव किला, झील और झरने जैसे पर्यटकों के आकर्षण से भरा हुआ है।