यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव जी ने 10 अक्टूबर 2022 सोमवार सुबह 8:16 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली।
मुलायम सिंह यादव ब्लड प्रेशर ,यूरिन संक्रमण के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ के कारण 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराये गए थे
राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढाव देखने वाले मुलायम सिंह यादव जी देश के उन प्रसिद्ध नेताओं में से हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित किया है।
उत्तर- प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री पद पर रह चुके मुलायम सिंह जी देश के रक्षा मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।
मुलायम सिंह यादव जी का जन्म इटावा जिले के सैफई गाँव में एक किसान परिवार में 22 नवंबर 1939 में हुआ था। इनकी माता का नाम मूर्ति देवी और पिता सुघर सिंह यादव थे।
3 बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह जी की 2 पत्नियां थी। उन्होंने दो विवाह किये थे उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था और दूसरी पत्नी साधना था।
4 अक्टूबर 1992 में मुलायम सिंह द्वारा नयी पार्टी का एलान लखनऊ में किया गया और इस पार्टी का नाम रखा गया – समाजवादी पार्टी।