आजकल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया काफी सुर्ख़ियों में हैं। उनकी मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। शराब घोटाले में सीबीआई ने 20 अगस्त 2022 को

आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता Manish Sisodia के घर समेत उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई द्वारा 7 राज्यों में 21 से अधिक ठिकानों में छापेमारी की गयी थी।

मनीष सिसोदिया पर आरोप है की उन्होंने दिल्ली में 2021-22 की आबकारी नीतियों में भ्रष्टाचार कर करीबन 150 करोड़ का नुकसान किया है।

उनपर सबूतों को मिटाने का आरोप भी लगाया गया है। सिसोदिया को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। 2013 में दिल्ली में हुए चुनाव में आम जनता पार्टी की जीत हुई और इन्हें मंत्री पद मिला।

मनीष सिसोदिया का जन्म 05 जनवरी 1972 में हापुड़ ,उत्तर प्रदेश में हुआ था। सिसोदिया जी पत्रकार के रूप में ज़ी न्यूज़ और आल इंडिया रेडियो के लिए काम कर चुके हैं।

Manish Sisodia परिवर्तन नाम के NGO में भी कार्य कर चुके हैं। इन्होने साल 2011 में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे जी के साथ अपनी भूमिका निभाई थी।

मनीष जी आम आदमी पार्टी के राजनीतिक संबंध समिति के मेंबर के रूप में भी चुना गया। 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में इनका चुनाव विधानसभा के सदस्य के रूप में हुआ था।

मूल रूप से उत्तर -प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले मनीष जी ने अपनी उच्च शिक्षा नई दिल्ली से पूरी की थी। इन्होने journalism में डिप्लोमा किया है।

मनीष सिसोदिया के पास 93 लाख रुपए की कुल संपत्ति (Net Worth) है। इसमें इनकी पत्नी की अचल सम्पाती लगभग 65 लाख रुपए है। 

2017 :- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मनीष सिसोदिया जी को ”सर्वोत्तम शिक्षा मंत्री” (education minister award) अवार्ड से सम्मानित किया गया था।