कांग्रेस पार्टी जो की अपने नए अध्यक्ष की खोज में थी अब उनकी खोज पर पूर्ण विराम लग चूका है। कांग्रेस पार्टी द्वारा Mallikarjun Kharge को अपना अध्यक्ष चयनित कर लिया गया है।

Mallikarjun Kharge कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है जो कांग्रेस के प्रति काफी वफादार नेताओं में से एक हैं। इन्होने कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर पर काम किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे जी 21 जुलाई 1942 में बीदर जिले (कर्नाटक) के भालकी तालुका के वरवत्ती गांव में एक दलित परिवार में जन्में थे। इनके पिता का नाम  मपन्ना खड़गे और माता का नाम सबव्वा खड़गे था।

13 मई 1968 में इनकी शादी राधाबाई खड़गे के साथ हुई थी। मल्लिकार्जुन जी के परिवार में उनकी पत्नी और 5 बच्चे हैं जिनमें से 3 बेटे और 2 बेटियां है।

इनके तीन बेटों का नाम प्रियांक,राहुल और मिलिंद है और 2 बेटियों का नाम प्रियदर्शनी और जयश्री है। इन्होने अपने बच्चों का नाम भी गाँधी और नेहरू परिवार से प्रभावित होकर रखे थे।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर 2022 को पदभार ग्रहण करेंगें। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 98 वें और वर्तमान अध्यक्ष है।