भारत त्योहारों का देश माना जाता है। ऐसा देश जहाँ हर धर्म,जाति, समुदाय द्वारा विशेष पर्व और त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाये जाते हैं।

देश में तक़रीबन 2000 से भी अधिक त्यौहार हर साल विभिन्न समुदाय धर्म या जाति विशेष द्वारा मनाये जाने की परंपरा है।

भारत में मनाये जाने वाले सभी प्रकार के त्यौहार किसी विशेष घटना या पौराणिक कथाओं पर आधारित होते हैं। देश भर में कई प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं

उसी प्रकार जनवरी माह में खासकर पंजाब के इलाकों में पंजाबी समुदाय द्वारा लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।

लोहड़ी पर्व हर साल जनवरी माह में मनाया जाता है। जैसे की आप सभी जानते हैं भारत में हर माह कोई न कोई विशेष पर्व /त्यौहार जरूर मनाया जाता है।

उसी प्रकार से जनवरी माह में भी मकर संक्रांति (14 जनवरी) को मनाई जाती है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को विशेष रूप से पंजाब राज्य में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है।

पंजाब क्षेत्र की बात की जाए तो पंजाबियों के लिए लोहड़ी के त्यौहार (Lohri Festival) खास महत्त्व रखता है।

लोहरी पर्व के 20 से 25 दिन पूर्व छोटे बच्चों द्वारा लोहड़ी का गीत गया जाता है और गीत गाते बच्चों द्वारा लोहड़ी हेतु लकड़ियों ,रेवड़ियों, मूंगफली,मेवे और मिठाईयां इकठ्ठा की जाती हैं।

लोहड़ी वाले दिन शाम को आग जलाकर लोग उस आग की परिक्रमा करते हैं। सभी लोग आग के चारों ओर नाचते गाते हुए आग में मूंगफली रेवड़ी ,खील ,मक्के के दाने आदि की आहुति देते हैं