देश के जवान जो हमेशा देश की रक्षा करते है सरकार ने उनके लिए एक छोटा सा प्रयास किया है जिससे उन्हें और अच्छी सुविधा प्रदान हो सके।
सरकार ने इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की है, जिसका नाम हिमवीर पोर्टल (Himveer Login) है।
पुलिस अधिकारियों को अब अपनी सैलरी स्लिप की जानकारी जानने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर से ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन कर सकेंगे।
वह आसानी से पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। पुलिसकर्मी हिमवीर पोर्टल की मदद से हर महीने पे स्लिप डिटेल्स देख सकेंगे।
ITBP एक सेंट्रल आर्मी फाॅर्स है जिसका कार्य नागरिकों की बॉर्डर पर रह कर रक्षा करना है। केंद्र सरकार इन सभी के पे-स्केल अपनी बनायीं गयी नीतियों के अनुसार तय करती है।
जब से सरकार ने 7वे वेतन आयोग को लागू किया तब से ITBP के जवानों के वेतन में वृद्धि की गयी है। इसमें कुल 14 रैंक है जिसमे सबसे उच्च मूल्य वेतन 80 हजार और सबसे कम वेतन 6460 है।
पुलिस कर्मचारियों का वेतन उनके रैंक (पद) के अनुसार प्रदान किया जाता है। सैलरी से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आवेदक आसानी से हिमवीर पोर्टल पर जाकर देख सकते है
यदि आप भी अपनी सैलरी स्लिप (ITBP Salary Slip) देखना या डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
सबसे पहले आवेदक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाएं। – यहाँ आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।