अब लगभग सभी घरों में खाना बनाने के लिए LPG गैस का उपयोग होता है ,इंडेन गैस सलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करते हैं ..तो आइये जानते हैं 

यदि आप इंडेन गैस ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो  यहाँ हम आपको इंडेन गैस सिलेंडर कैसे ऑनलाइन बुक करना है उसके बारे में बताएँगे।

सबसे पहले आपको इण्डेन गैस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

 इस होम पेज पर आपको Place Order Online का सेक्शन दिखाई देगा आपको इस सेक्शन में से आपको Online का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस लॉगिन फॉर्म के नीचे Registration Now का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

 इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम , मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी कैप्चा कोड आदि भरना होगा।

सभी जानकारी भरने के बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा। राजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूज़र नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

Arrow

 लॉगिन करने के बाद आपके सामने डेशबोर्ड खुलेगा | इस पर LPG का लिंक दिखाई देगा| लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलने पर Book Your Cylinder पर क्लिक करना होगा |

इसके पश्चात् आपके सामने  आगे का पेज खुलेगा उसके बाद online के विकल्प पर क्लिक करना होगा  |विकल्प पर क्लिक करने के बाद बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा |फिर सभी जानकारी भरकर Book Now  पर क्लिक करे|

Arrow

 बुकिंग होने के बाद बुकिंग नंबर सामने आएगा उसे नोट कर ले |इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS में आपको बुक होने की जानकारी  मिल जाएगी |