उत्तराखंड के ये 6 हिल स्टेशन नहीं हैं किसी जन्नत से कम। देशभर में उत्तराखंड एक ऐसी जगह है, जहां के लिए बहुत से लोग झट से वेकेशन प्लान करने में ज्यादा सोचते नहीं हैं।
यहां 2 दिन की छुट्टी मनाकर ही मन को बेहद शांति मिलती है, रोज की भागदौड़ से छुटकारा मिल जाता है। बल्कि ये जगह काफी बजट फ्रेंडली भी है।
आज हम आपको उत्तराखंड के पास उन हिल स्टेशनों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप शायद ही कभी घूमे होंगे। अगर आपको पहाड़ों और ट्रेकिंग का शौक़ है, तो उत्तराखंड के ये 6 हिल स्टेशन्स आपको जरूर पसंद आएंगे।
1. चोपता -मिनी स्विट्जरलैंड: उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में चोपता (Chopta) एक छोटा मगर खूबसूरत हिल स्टेशन है। अल्पाइन घास के मैदानों और सदाबहार वनों से घिरा चोपता, लोगों को बहुत पसंद आता है।
2. अस्कोट: हिमालय की गोद में बसा सुन्दर हिल स्टेशन अस्कोट, अपने सुन्दर नजारों और नदियों के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए आप उत्तराखंड के काठगोदाम तक के लिए ट्रेन ले सकते हैं।
3. धनौल्टी: धनौल्टी हिल स्टेशन मसूरी से ज्यादा दूर नहीं है। यहां से आप बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे देख सकते हैं। आप देहरादून से यहां आराम से पहुंच सकते हैं।
4. ग्वालदम हिल स्टेशन: यहां चाय और सेब के बागानों की खूशबू दिल व दिमाग को ताज़ा कर देती है। भारत के उत्तराखण्ड के चमोली का यह शानदार हिल स्टेशन विदेशी पर्यटकों को भी पसंद आता है।
5. शीतलाखेत: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक शीतलाखेत भी है। यह चारों ओर से लगभग 1800 हेक्टेयर वन क्षेत्र से घिरा हुआ है।
6. मुनस्यारी: मुनस्यारी, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी यह जगह, इतनी सुन्दर है कि इसे उत्तराखंड के ‘छोटे कश्मीर’ के नाम से भी जाना जाता है।