आय दिन किसी न किसी विवाद को सुलझाने और न्याय व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कोर्ट में सुनवाई होती है। भारत में नागरिकों को विधिवत तरीकों से न्याय दिलाने हेतु विभिन्न स्तर के न्यायालय स्थापित किये हैं
जिन्हें हम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ,सिविल सर्विस कोर्ट, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट आदि नाम से जानते हैं। कोर्ट में किसी भी प्रकार के केस में न्याय के लिए आपको कई लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
लेकिन अब ऐसा नहीं है देश में न्याय व्यवस्था में तीव्रता लाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। भारत सरकार ने Digitalization Scheme के तहत कोर्ट व्यवस्था को नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।
court से जुडी गतिविधियों जैसे पेशी ,सुनवाई ,और कोर्ट केस स्टेटस आदि को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आप घर बैठे eCourt Case Status Online Check आसानी से कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने इस समस्या की और अपना ध्यान दिया और देश में Court Case से जुड़े कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल services.ecourts.gov.in को लांच किया।
भारत सरकार द्वारा ecourt services app को भी Court Case Status को जानने और अन्य Court Case से जुडी जानकरियों और सेवाओं का लाभ लेने के लिए शुरू किया गया है।
यदि आपका केस सुप्रीम में चल रहा है या आपने अपने केस को उच्चतम न्यायालय (Supreme court) में रजिस्टर किया है और आप अपने SC Case Status को online घर बैठे ही चेक करना कहते हैं
तो आपको इसके लिए नीचे दिए गये प्रोसेस को फॉलो करना होगा –– सबसे पहले आपको SC में दर्ज किये गए केस का स्टेटस जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर विजिट करना होगा।
– उच्चतम न्यायालय (Supreme court) किअधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर इसका होम पेज ओपन होगा।– होम पेज पर आपको मेनूबार में Case Status का लिंक दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक करना है।
जैसे ही आप Case Status का लिंक पर क्लिक करेंगे अब आपको आगे की प्रक्रिया के लिए इसी स्क्रीन में नीचे की ओर अपने केस की स्थिति को जानने के लिए निम्नलिखित विकल्प मिलते हैं