सरकार देश के श्रमिकों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू करती है जिससे उन्हें कई सारी सुविधाएं प्राप्त हो सके। असंगठित व संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड बनाये जा रहे हैं।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रमिक पोर्टल की शुरुवात की है क्यूंकि कई ऐसे श्रमिक होते है जो योजना के पात्र तो होते है परन्तु किसी कारण से उन्हें योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता
पोर्टल पर श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन (E Shramik Registration) करवाना होगा जिसके बाद उन्हें ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जायेगा। जिसके बाद ही वह सरकार द्वारा जारी योजनाओं का श्रमिक वर्ग लाभ ले सकेंगे।
श्रमिकों का 1 साल का PMSBY के तहत बीमा भी मिलेगा। पोर्टल पर निर्माण मजदूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी और घरेलु मजदूर, ट्रक चालक, दूधवाले, कृषि श्रमिक व अन्य श्रमिक आदि रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
आपको सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट(eshram.gov.in) पर जाना है। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी भरनी है।
इसके बाद आपको सेंड OTP पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आप उसे बॉक्स में भर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
जिसके बाद अगले पेज पर आपको आधार नंबर भरना है और नियम और शर्तों पर टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।अगले पेज पर आपकी सारी जानकारी स्क्रीन पर आपको दिखाई देगी।
इन सभी जानकारियों के भरने के बाद कंटिन्यू टू अदर एंटर डिटेल्स पर क्लिक करना है।आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी भरनी है और सेव एंड कंटिन्यू पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आप पूछी गयी जानकारी भरके सेव एंड कंटिन्यू करें, जिसके बाद अगले पेज पर पूछी गयी अन्य जानकारियों को भर के सेव एंड कंटिन्यू कर दें।
अगले पेज पर आपके पंजीकरण फॉर्म की सारी जानकारी आजायेगी, जानकारी को सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आपको SMS द्वारा UAN नंबर प्राप्त हो जायेगा। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
इन सब के बाद आपकी ई-श्रमिक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस प्रकार आप इ -श्रम योजना का लाभ ले सकते हैं।