भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन हर वर्ष 14 नवम्बर को मनाया जाता है। जिसे हम बाल दिवस (Childrens Day) के रूप में मनाते हैं

क्यूंकि नेहरू जी का बच्चों के प्रति बहुत स्नेह व लगाव था और बच्चे भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। सभी स्कूलों में बाल दिवस को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस दिन अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है, जैसे- खेल-कूद, वाद-विवाद, नृत्य-संगीत, निबंध, चित्रकला आदि। जिसमें बच्चे भाग लेते हैं

नेहरू जी ने अपने भाषण में कहा था- आज के बच्चे कल का भारत होंगे, जिस प्रकार से हम उनका पालन पोषण करेंगे, उसी से देश का भविष्य तय होगा।

– जवाहरलाल नेहरू जी को उनके शांति कार्य के लिए को वर्ष 1950 और 1955 के बीच 11 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन उन्हें कभी भी लोबेल पुरस्कार नहीं मिला।

– नेहरू जी अगस्त 1912 में भारत आए और इलाहबाद उच्च न्यायालय में एक वकील की रूप में नामांकन करके स्वयं को एक बैरिस्टर के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया।

हमें इस दिन यह प्रण लेना चाहिए कि हमें नेहरू जी के आदर्शों पर कहरा उतरना है और पढ़-लिखकर कामयाबी की ऊंचाइयों को छूना है जिससे हमारे देश का कल्याण हो सके।