यदि आप UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपने ऑनलाइन शिक्षक और यूट्यूबर अवध ओझा सर का नाम तो जरूर सुना होगा।

अवध ओझा सर का अपना खुद का कोचिंग संस्थान है जिसमे वह देश भर के हजारों बच्चों को मोटिवेट करने के साथ साथ एग्जाम की तैयारी भी कराते हैं। उनके पढ़ाने का तरीका सबसे अलग है।

सिविल सर्विसेज कोचिंग टीचर अवध ओझा सर upsc की तैयारी करने वाले छात्रों को ऑफलाइन पढ़ाने के साथ साथ ऑनलाइन क्लास भी देते हैं।

इन्होने साल 2020 में यूट्यूब पर पढ़ाना शुरू किया। वह लगभग 1000 से भी अधिक छात्रों को अपने अलग अंदाज में ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से सिविल सर्विसेज की तैयारी करा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में जन्में अवध ओझा खुद भी एक IAS बनना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।

जिंदगी के उतार चढाव को पार कर कैसे अवध प्रताप ओझा सभी UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए डिअर ओझा सर हो गए चलिए जानते हैं।

अवध ओझा सर जिनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है उनका जन्म 13 जुलाई 1984 को उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में हुआ था।

इनके पिता का नाम (Father Name) ‘श्रीमाता प्रसाद ओझा’ है। इनकी माता और इनके पिता दोनों ही सरकारी नौकरी वाले थे।

फातिमा स्कूल , गोंडा जिला उत्तर -प्रदेश से अवध ओझा जी ने अपनी ग्रैजुएशन (स्नातक) की पढ़ाई की थी। उन्हें गोंडा से बहराइच पढ़ने के लिए भेजा गया।