आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जन्म प्रमाण पत्र सभी व्यक्तियों के जीवन में वह आवश्यक दस्तावेज है
जिसके माध्यम से वह अपनी जन्म से संबंधित सभी जानकारी को स्पष्ट कर सकते है। यह सभी नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण दस्तावेज है
Birth Certificate सभी व्यक्तियों के जीवन में वह जरुरी दस्तावेज है जिसके आधार पर वह अपने जन्म से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी को प्रमाणित कर सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के समय उनके माता-पिता को दिया जाता है, इस दस्तावेज में बच्चे के माता-पिता से जुड़ी जानकारी, जन्म के समय अस्पताल
से संबंधित जानकारी एवं बच्चे के जन्म स्थान, जन्म तिथि और उसके राष्ट्रीयता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विवरण को जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज किया जाता है। आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र
बच्चे के जन्म के 21 दिन बाद बनवा सकते हैं। Birth Certificate को आप अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल या कार्यालय से बनवा सकेंगे।
इस दस्तावेज के आधार पर व्यक्ति भविष्य में अन्य प्रकार के डाक्यूमेंट्स बनाने के लिए भी आवेदन कर सकते है। यह राज्य सरकार के Authority द्वारा एक वैध दस्तावेज के रूप में जारी किया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक को केंद्र सरकार की Birth & Death Registration की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।