सभी राज्य सरकार द्वारा जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने भी Bihar Apna Khata पोर्टल का आरंभ किया है।

Bihar Apna Khata Portal पर बिहार की भूमि से संबंधित सभी जानकारी लिखित रूप में प्राप्त की जा सकती है। 

भूलेख को विभिन्न नामों से भी जाना जाता है जैसे कि जमाबंदी, भूमि अभिलेख, भूमि का ब्यौरा, खेत के कागजात, खाता आदि। इस पोर्टल को राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।

बिहार के वह सभी नागरिक जो भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें Bihar Apna Khata की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और संबंधित सुविधा का चयन करना होगा।

इस पोर्टल पर बिहार के नक्शे से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। बिहार अपना खाता पोर्टल पर से डाउनलोड किए हुए दस्तावेजों को लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से से आपको Bihar Land Records की कॉपी में जमीन के मालिक का नाम ,क्षेत्रफल ,खाता, संख्या,भूमि वर्गीकरण ,तहसील ,गांव , हर जगह की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

बिहार भूलेख खसरा-खतौनी नकल ऑनलाइन देखने के लिए आपको  सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ पर इसका होम पेज खुल जायेगा |

होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखे का ऑप्शन दिखाई देगा |आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा |

अब आपको यहाँ जानकारी जैसे हल्का नंबर ,मोजा नंबर आदि सभी भरनी होगी | फिर आपको सभी जानकारी  भरने के बाद आपको सर्च के बटन  पर क्लिक करना होगा |

सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको बिहार भूलेख खसरा-खतौनी नकल” देखें इस प्रकार से आप अपना भू -नक्शा ऑनलाइन देख सकेंगे।