नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जेएनवी एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 9 जारी कर दिया है, जल्द ही कक्षा 6 के लिए भी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

नवोदय प्रवेश पत्र 2022 कक्षा 6 और 9 navodaya.gov.in पर ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। 

नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र 2022 में उम्मीदवार का नाम, जेएनवीएसटी 2022 परीक्षा केंद्र, तिथि और समय जैसे विवरण शामिल हैं

परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 कक्षा 6 और 9 की आवश्यकता होगी।

कक्षा 9 की परीक्षा 9 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जानी है तथा कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा।

जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी

एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करना होगा। 

navodaya.gov.in के मुखपृष्ठ पर, महत्वपूर्ण समाचार अनुभाग में 'जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2022 कक्षा 6' लिंक पर क्लिक करें। 

अब छात्रों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड ,कैप्चा कोड दर्ज करना है  और लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है। 

लॉगिन बटन क्लिक करते ही छात्र डैशबोर्ड पर, एनवीएस एडमिट कार्ड 2022 कक्षा VI लिंक पर क्लिक करें और डिवाइस पर हॉल टिकट डाउनलोड हो जाएगा।

जेएनवी एडमिट कार्ड 2022 कक्षा 6 को डाउनलोड करें और परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए इस एडमिट कार्ड को  सुरक्षित रखें।