Aadhaar Card: बदलना चाहते हैं आधार कार्ड की तस्वीर, इस टिप्स को अपनाकर लगाएं मनपसंद फोटो। जानिये पूरी प्रोसेस।
भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे ज़रूरी सरकारी पहचान प्रमाण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड को UIDAI द्वारा जारी किया जाता है।
इसमें कार्ड होल्डर की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक, दोनों जानकारियां होती हैं। लोगों के पास अपनी जानकारियों को अपडेट करने का विकल्प भी होता है।
आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के दो तरीके हैं। पहला तरीका तो यह है कि कोई भी व्यक्ति सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के ज़रिए (SSUP) जानकारी अपडेट कर सकता है।
इसके अलावा, दूसरा तरीका है कि आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर जानकारी अपडेट कराई जाए। आधार कार्ड की फोटो को आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर ही बदलवाया जा सकता है।
आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से आधार कार्ड में लगी फोटो बदलवा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये तरीका।
आधिकारिक वेबसाइट से Aadhaar Enrolment/Correction/Update Form डाउनलोड करें। फॉर्म लेकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
यहां आपकी लाइव तस्वीर ली जाएगी। अपडेशन के लिए 100 रुपये का शुल्क भरना होगा। भुगतान के बाद आपको अपडेट रिकवेस्ट नंबर (URN) मिलेगा और आधार रसीद दी जाएगी।