UPJEE BEd 2022 Notification : जो भी उत्तर प्रदेश के युवा बीएड करने के इच्छुक हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले रोहिलखण्ड यूनिवर्सिटी बीएड एडमिशन (MJPRU UPBEd Admission 2022) एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए नोटिफिकेशन (UPJEE BEd 2022 Notification) जारी किया गया है। यूपी बीएड हेतु आयोजित कराये जाने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (UPJEE BEd 2022) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी। सभी इच्छुक उमीदवार जो यूपी बीएड में एडमिशन (UPBEd Admission 2022) कराना चाहते हैं वो यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। आप की जानकारी के लिए बता दें की इस बार योगी सरकार ने यूपी जेईई बीएड की रजिस्ट्रेशन फीस 33 % कम कर दी है।
Table of Contents
15 अप्रैल से 20 मई 2022 तक किए जा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
UPJEE BEd 2022 में प्रवेश हेतु आयोजित किये जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपना पंजीकरण करवाने के लिए सभी उम्मीदवारों को 15 अप्रैल 2022 से आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 20 मई 2022 है। यूपी बीएड की परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित कराई जाएगी। इस बार उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को आयोजित करने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को दी गयी है।
इग्नू बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
UPJEE BEd 2022 Notification : कम हुई यूपी जेईई बीएड की रजिस्ट्रेशन फीस
इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा का शुल्क भी कम किया है जिससे सभी अभ्यर्थियों के लिए सुविधा हो जाए। बताते चलें की इस बार UPJEE BEd 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी के लिए 1000 रुपये और विलम्ब शुल्क के साथ 1600 रूपए निर्धारित किये गए हैं। वहीँ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के 500 रूपए जो कि विलम्ब फीस के साथ 800 रूपए निर्धारित की गयी है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर UPJEE BEd के लिए यहाँ क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद UPJEE BEd Form के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप को New User Registration के ऑप्शन पर क्लीक करें।
- यहाँ आप निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं और मैं सहमत हूँ के आगे टिक मार्क करें।
- अब आप को अगले पेज पर पूछी गयी सभी जानकारी को भरना है। इसके बाद जनरेट ओटीपी पर क्लिक कर दें।
- इस के बाद आवेदन पत्र भरने के लिए आप को लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- अब आप आवेदन पत्र में सभी जानकारी को भरें , आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।