UP Police SI Result 2022-यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे वह uppbpb.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन एवं फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। आइये जानते है की यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट को उम्मीदवार कैसे चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया नीचे साझा की गयी है।
Table of Contents
ऐसे करें डाउनलोड यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर का रिजल्ट
- UP Police SI Result 2022 चेक करने के लिए UTTAR PRADESH POLICE RECRUITMENT AND PROMOTION BOARD (uppbpb.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट के होम पेज में पंजीकरण संख्या के क्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की सूची के लिंक में क्लिक करें।
- अब नए पेज में लिखित परीक्षा में पास हुए सभी कैंडिडेट की पीडीऍफ़ सूची खुलकर आएगी।
- जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में शामिल होगा उन्हें फिजिकल टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए लिए आमंत्रित किया जायेगा।
- इस पीडीऍफ़ सूची को आप डाउनलोड भी कर सकते है।
UP Police SI 2022 हेतु कटऑफ लिस्ट
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर हेतु श्रेणी के आधार पर उम्मीदवारों की कटऑफ लिस्ट भी जारी की गयी है। विभिन्न श्रेणी के अंतर्गत अभिलेखों की स्क्रूटनी एवं स्टैण्डर्ड टेस्ट हेतु बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ मार्क्स निम्नवत है। कटऑफ सिमिलर अंक प्राप्त अंक वाले सभी अभ्यर्थियों को रिकॉर्ड की स्क्रूटनी एवं स्टैण्डर्ड टेस्ट में शामिल किया जा रहा है।
श्रेणी | लम्बवत श्रेणी | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित | भू.पू सैनिक | महिला |
अनारक्षित | 302.09405 | 228.79907 | 236.24463 | 278.32091 |
आर्थिक रूप से कमजोर | 285.56168 | |||
अन्य पिछड़ा वर्ग | 287.51425 | 200.26923 | 206.43679 | 263.12721 |
अनुसूचित जाति | 260.14439 | 207.89724 | 200.54294 | 233.12820 |
अनुसूचित जनजाति | 223.33388 | 215.17564 | 200.05192 |
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर का रिजल्ट घोषित होने के बाद अगला चरण पीएसटी व डीवी का
लिखित परीक्षा में पास होने वाले सभी अभ्यथियों को physical standard test (PST) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। पीएसटी और डिवी में सफल हुए अभ्यर्थियों को physical efficiency test के लिए बुलाया जायेगा। को की केवल qualifying होगी।
25 अप्रैल 2022 से अगला चरण डीवी और पीएसटी जोनल मुख्यालयों के जनपदों (मेरठ, कानपुर नगर, आगरा, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी) के लिए होगा। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर शेड्यूल अलग से जारी होगा।
Physical Standard Test शारीरिक मानक परीक्षा पीएसटी में ये चीजें होंगी चेक
- कद-काठी संबंधी योग्यता
- ऊंचाई
- सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के लिए – कम से कम 168 सेमी
- एसटी वर्ग के लिए – 160 सेमी
ऐसी ही और भी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।