UP College Grading System– उत्तर प्रदेश में ग्रेजुएशन की परीक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। छात्रों में परीक्षा को लेकर पैदा हुए तनाव को लेकर यह फैसला लिया गया है की यूपी कॉलेज में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जायेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और शिक्षा विभाग के बीच में बैठक हुई है। जिसके बाद यह निर्देश जारी किये गए है की अब UP College Grading System की प्रक्रिया को लागू किया जाये। निजी विश्वविद्यालयों में एवं राज्य के विश्वविद्यालयों में BA ,बीकॉम ,और बीएससी में अब ग्रेडिंग के तहत ही नंबर दिए जायेंगे। ग्रेडिंग व्यवस्था 10 पॉइंट्स की होगी। लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं का पर्सेंटज 33 प्रतिशत ही रहेगा। जिसमें से आंतरिक मूल्यांकन अंक 25 प्रतिशत एवं विश्वविद्यालय परीक्षा का अंक 75 प्रतिशत होगा।
Table of Contents
UP College Grading System
ग्रेडिंग सिस्टम कॉलेज में नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2022) के अंतर्गत लागू की जा रही है। अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग इस व्यवस्था को लागू करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद ही University Great Commission (UGC) के दिशा-निर्देशों के आधार पर बदलाव किये जायेंगे।
कॉलेज में ग्रेडिंग सिस्टम लागू होने से मुख्य और माइनर विषयों का हर कोर्स और पेपर में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अभ्यर्थी पास माने जायेंगे। curricular course और तीसरे वर्ष के माइनर प्रोजेक्ट में 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अभ्यर्थी पास होंगे। Four Skill Development Courses में भी 40 प्रतिशत अंक हासिल करने पास उन्हें पास माना जायेगा।
यूपी कॉलेज ग्रेडिंग सिस्टम प्वाइंट (grade point system)
लेटर ग्रेड | विवरण | अंक की सीमा | ग्रेड प्वाइंट |
O | सर्वश्रेष्ठ | 91-100 | 10 |
A+ | शानदार | 81-90 | 9 |
A | बहुत अच्छा | 71-80 | 8 |
B+ | अच्छा | 61-70 | 7 |
B | औसत से उपर | 51-60 | 6 |
C | औसत | 41-50 | 5 |
P | पास | 33- 40 | 4 |
F | फेल | 0-32 | 0 |
AB | अनुपस्थित | अनुपस्थित | 0 |