Bhulekh UP: यूपी भूलेख ऑनलाइन upbhulekh.gov.in खसरा खतौनी नकल

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की समस्त भूमि सम्बन्धी जानकारी अब ऑनलाइन कर दी है। अब प्रदेश का कोई भी आम नागरिक Bhulekh UP की डिजिटल जानकारी को कभी भी और कहीं से भी देख व पढ़ सकता है। ये सारी जानकारी पाने के लिए व्यक्ति को उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा। जहाँ पूरे प्रदेश की भूमि सम्बन्धी लिखित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

जो व्यक्ति अपनी जमीन या भूमि के बारे में जानकारी चाहता है अब उसे इसके लिए कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वो घर बैठे कभी भी अपनी भूमि से सम्बंधित सभी जानकारियों को यूपी भूलेख ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकता है।

UP Bhulekh Online सुविधा वर्ष 2016 में 2 मई को शुरू किया गया था। इस भूलेख वेब पोर्टल के माध्यम से आप अपनी भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bhulekh UP : यूपी भूलेख ऑनलाइन upbhulekh.gov.in खसरा खतौनी नकल
Bhulekh UP upbhulekh.gov.in

Table of Contents

Key Points of Bhulekh UP Naksha

आर्टिकल का नाम यूपी भूलेख ऑनलाइन
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
विभाग का नामराजस्व परिषद्, उत्तर प्रदेश
पोर्टल का नामयूपी भूलेख पोर्टल
लाभऑनलाइन भूमि सम्बन्धी जानकारी देखने की सुविधा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटभूलेख (upbhulekh.gov.in)

यह भी देखें: आप उत्तर प्रदेश भू -नक्शा को ऑनलाइन घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।

Bhulekh UP – यूपी खसरा खतौनी नक़ल कैसे देखें ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अगर आप भी अपनी ज़मीन की खतौनी (Bhulekh UP) देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप यहाँ बताये गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। –

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको दिए गए विकल्पों में से ‘खतौनी की नक़ल देखें’ पर क्लिक करना है।up-bhulekh-khatauni-check
  • नए पेज पर आपको कैप्चा कोड को भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।bhulekh uttar pradesh
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा। जो कुछ इस तरह होगा। नीचे दिए गए इमेज के माध्यम से समझें।उत्तर प्रदेश भूलेख
  • यहाँ आपको अपना जनपद, तहसील और फिर गांव का चुनाव करना होगा।
  • अगर ग्राम की लिस्ट लम्बी है, तो आप बगल में दिए गए ग्राम का पहला अक्षर चुन कर भी अपने ग्राम का चुनाव कर सकते हैं।
  • ग्राम के नाम पर क्लिक करना है। उसके बाद क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • आपको यहाँ खसरा / गाटा संख्या भरनी है। उसके बाद “खोजें” के विकल्प पर क्लिक कर दें।खतौनी उत्तर प्रदेश भूलेख
  • इसके अलावा भी आपके पास 3 विकल्प होंगे। जैसे की अगर आप खाता संख्या द्वारा ढूंढ़ना हो या खातेदार के नाम द्वारा इत्यादि। आप अपनी सुविधानुसार इसका चुनाव कर सकते हैं।
  • इसके बाद पूछी गयी जानकारी भरने के बाद खोजें पर क्लिक करें।
  • उसके बाद दिए गए विकल्पों में से अपना चुनाव करके उद्धरण देखें पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने सब जानकारी आ जाएगी। खतौनी विवरण देखना

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जाने?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहाँ दिए upbhulekh.gov.in पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • दिए गए सभी विकल्पों में से आपको “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानें” पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जनपद , तहसील और ग्राम के नाम का चुनाव करना होगा।
  • चुनाव पूरा होते ही आप के सामने सम्बंधित जानकारी आ जाएगी।

भूखंड /गाटे का यूनीक कोड जानना

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आर्टिकल में ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • आप को यहाँ कुछ विकल्प दिखेंगे जिनमे से आपको “भूखंड /गाटे का यूनीक कोड जाने पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको अपने जनपद का नाम, तहसील का नाम और फिर अपने ग्राम के नाम का चुनाव करना है।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको खसरा/ गाटा नंबर भरना है और “खोजें’ पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने भूखंड/ गाटे का यूनिक कोड आ जाएगा।

राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति देखें

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • डायरेक्ट लिंक के लिए upbhulekh.gov.in को फॉलो करें ।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आपको कुछ विकल्प दिखेंगे।
  • दिए गए विकल्पों में से आपको राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको अपने जनपद का नाम, तहसील का नाम और ग्राम के नाम का चुनाव करना होगा।
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको खसरा नंबर डालना होगा।
  • ये जानकारी भरते ही आपके सामने सम्बंधित जानकारी आ जाएगी।

भूखंड / गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने

  • भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए upbhulekh.gov.in को फॉलो करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
  • होम पेज पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • यहाँ आपको दिए गए विकल्पों में से आपको भूखंड / गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानें पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको अपना जनपद, तहसील और ग्राम का चुनाव करना होगा।
  • चुनाव पूरा होने के बाद अगले पेज पर आप देख सकते हैं की खसरा नंबर या गाटा नंबर भरना है।
  • इसे भरते ही आप “खोजें” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इच्छित जानकारी आ जाएगी।

भूखंड / गाटे की विक्रय स्थिति कैसे जानें

  • भूखंड की विक्रय स्थिति जानने के लिए आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं
  • आपके सामने उत्तर प्रदेश भूलेख ऑनलाइन पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिनमे से आपको भूखंड / गाटे की विक्रय की स्थिति जानें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहाँ पर अपने जनपद, तहसील और अपने ग्राम के नाम का चुनाव करना होगा।
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर आपके सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आपको गाटा / खसरा संख्या भरनी होगी। उसके बाद “खोजें” पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद विक्रय प्रस्थिति पर क्लिक करें और संबंधित जानकारी आपके सामने होगी।

Bhulekh UP – खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखें

  • खतौनी निर्धारण की नक़ल देखने के लिए आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपकी सुविधा के लिए हम यहाँ डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। कृपया upbhulekh.gov.in को फॉलो करें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब आपको यहाँ दिए गए विकल्पों में से ‘खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखें’ पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने जनपद का नाम , तहसील का नाम और अपने ग्राम के नाम का चयन करना होगा।
  • ये जानकारियां भरने के बाद अगले पेज पर आपको खसरा संख्या भरनी होगी और खोजें पर क्लिक कर दें।
  • अंत में आपको चुनाव के बाद उद्धरण देखें पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने सम्बंधित जानकारी खुल जाएगी।

निष्क्रांत संपत्ति कैसे देखें

  • निष्क्रांत संपत्ति के बारे में जानकारी पाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा।
  • उत्तर प्रदेश भूलेख के होम पेज पर आपको दिखने वाले विकल्पों में से “निष्क्रांत संपत्ति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको यहाँ अपने जनपद के नाम का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद तहसील का चुनाव करें। तहसील का चुनाव करते ही आपके सामने उस तहसील में सभी निष्क्रांत संपत्ति का विवरण खुल जाएगा।
    निष्क्रांत संपत्ति उत्तरप्रदेश भूलेख

शत्रु संपत्ति का विवरण देखें।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • डायरेक्ट लिंक के लिए कृपया upbhulekh.gov.in को फॉलो करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक पोर्टल होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर आपको कुछ विकल्प दिखायी देंगे जहाँ आपको शत्रु संपत्ति के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को अपने जनपद के नाम और फिर अपने तहसील के नाम को भरना है।
    भूलेख उत्तर प्रदेश शत्रु संपत्ति
  • तहसील के नाम पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ शत्रु संपत्ति से सम्बन्घित सभी विवरण आप के सामने खुल जाएगा।

राजकीय आस्थान कैसे देखें

  • राजकीय आस्थान संपत्ति देखने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • दिए गए विकल्पों में से आपको राजकीय आस्थान का चुनाव करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को अपने जनपद के नाम का चुनाव करना होगा और फिर तहसील का चुनाव करना होगा।
  • तहसील के नाम पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको सम्बंधित विवरण या रिपोर्ट मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश के जिला, तहसील और परगना की सूची कैसे देखें ?

अगर आप को भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसीलों और परगना की सूची के बारे में जानना है तो यहाँ बताये जा रही प्रक्रिया के माध्यम से आप देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आकर आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  • यहाँ आपको भूलेखों का कम्प्युटरीकरण के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से जिला के विकल्प पर क्लिक करना होगा। भूलेख जिला सूची
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची आ जाएगी। उत्तर प्रदेश जिला सूची

उत्तर प्रदेश तहसील सूची

  • सबसे पहले आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर स्क्रॉल करके आपको दिए गए विकल्पों में से तहसील का चुनाव करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलो और जिलों के नाम भी देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही माध्यमों में दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश तहसील सूचि

उत्तर प्रदेश परगना सूची

  • परगना की सूची देखने हेतु सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर जाएँ।
  • होम पेज पर स्क्रॉल करके नीचे आएं और यहाँ दिख रहे विकल्पों में से आप परगना वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप जिलों का नाम, तहसील का नाम और परगना के नाम आदि की सूची हिंदी भाषा में देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश परगना सूची

राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर कैसे देखें ?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख के आधिकारिक पोर्टल पर आना होगा।
  • होम पेज पर आकर थोड़ा स्क्रॉल करने पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको जिले का नाम, कुल चकबंदी ग्राम खतौनी, कुल सर्वे ग्राम खतौनी, ग्राम खतौनी और कुल ग्राम खतौनी जैसी जानकारी आपकी स्क्रीन पर मिल जाएगी।

Bhulekh UP ऑनलाइन का उद्देश्य

आज की डिजिटल दुनिया में अधिकतर कार्य ऑनलाइन ही होते जा रहे है। अब धीरे धीरे सभी सरकारी विभाग और अन्य महत्वपूर्ण योजनाए व सुविधाएं भी ऑनलाइन हो गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इन सभी जानकारियों को पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह यूपी सरकार द्वारा भी वर्ष 2016 में सभी भूलेख, खाता-खतौनी सम्बन्धी जानकारियां भी ऑनलाइन कर दी थी।

इस का उद्देश्य इन सभी सरकारी जानकारी को आम नागरिकों की पहुँच में लाना है। ताकि इसका उपयोग वो अपनी आवश्यकता के अनुसार कभी भी आसानी से कर सके।

इसके अलावा उन्हें पहले की तरह तहसील के बार बार चक्कर लगाने से भी निजात मिल जाएगी साथ ही वहां होने वाले भ्रष्टाचार की समस्या भी कम हो जाएगी।

Bhulekh UP ऑनलाइन से लाभ

  • UP Bhulekh पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए अपनी ज़मीन की लिखित जानकारी देखना बहुत आसान हो गया है।
  • जमाबंदी ,जमीन का नक्शा और खाता खतौनी जैसी जानकारी अब आसानी से उपलब्ध होगी। उनकी भूमि से जुडी जानकारियों का सारा ब्यौरा अब ऑनलाइन ही मिल जाएगा।
  • जैसे की सभी जानते हैं की पहले अपनी जमीन का अभिलेख व नक्शा इत्यादि निकलने के लिए नागरिकों को तहसील जाना होता था, लेकिन अब ये सभी जानकारी भूलेख यूपी के माध्यम से ऑनलाइन होने से इसकी आवश्यकता ख़त्म हो गयी है।
  • ये जानकारी ऑनलाइन होने से पूर्व तहसील से निकलते वक्त नागरिकों को जानकारी के लिए पैसे देने पड़ते थे। जिनमे से कुछ रिश्वत के तौर पर लिए जाते थे। अब भूलेख यू पी में डिजिटल जानकरी के चलते भ्रष्टाचार पर रोक लग गयी है।
  • इसका फायदा किसानों और उन लोगों को हुआ है,जो लोग ज़मीन लेने के इच्छुक हैं। वो सभी यूपी भूलेख वेब पोर्टल के माध्यम से आसानी से उस ज़मीन से संबंधित और उसके आस पास के इलाकों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • भू माफियाओं द्वारा ज़मीन हड़पने और किसी भी तरह की धोखेबाज़ी का पता अब आसानी से चल सकता है। और इनसे बचा जा सकता है।
  • भू सम्बन्धी सभी ऑनलाइन जानकारी को आप कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। ये सुविधा आप कहीं से भी ले सकते हैं।
  • ये एक कंप्यूटराइज्ड प्रणाली है जो कि पारदर्शी होने के साथ साथ व्यवस्थित भी है।

Bhulekh UP शिकायत दर्ज़ करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएँ।
  • अब आप के सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आप शिकायत पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को सभी पूछी गयी जानकारी भरनी होगी। साथ ही आप को अपनी शिकयत भी इस प्रपत्र में भरनी होगी।
  • अब आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप की शिकायत दर्ज़ करने की प्रक्रिया पूरी होती है।

Bhulekh UP से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (FAQs)-

उत्तर प्रदेश भूलेख ऑनलाइन पोर्टल से क्या लाभ है ?

भूलेख पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से अब उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए अपनी ज़मीन की लिखित जानकारी देखना बहुत आसान हो गया है। जमाबंदी ,जमीन का नक्शा और खाता खतौनी जैसी जानकारी अब आसानी से उपलब्ध होगी। उनकी भूमि से जुडी जानकारियों का सारा ब्यौरा अब ऑनलाइन ही मिल जाएगा।
अधिक जानने के लिए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

खाता खतौनी की नक़ल ऑनलाइन कैसे देखें ?

खता खतौनी की नक़ल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर आपको खतौनी की नक़ल देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। पूछी गयी जानकारी का चुनाव करने के बाद आप इच्छित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए कृपया हमारे आर्टिकल को पढ़ें।

उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक बताइये ?

आपकी सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं।
कृपया upbhulekh.gov.in को फॉलो करें।

Leave a Comment