उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एप्लीकेशन स्टेटस चेक- Shramik Card Panjikaran

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण हेतु राज्य के उन सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है जो श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आते है। श्रमिक पंजीकरण के आधार पर नागरिक राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ प्राप्त आसानी से प्राप्त कर सकते है। उत्तराखंड सरकार के द्वारा श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु Labour card registration प्रक्रिया को शुरू किया गया है। अब सभी मजदूर श्रेणी के नागरिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से Uttarakhand Shramik Panjikaran 2024 की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है एवं सरकार के द्वारा योजनाओं के माध्यम से दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधी अधिक जानकारी हेतु आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

यह भी देखें :- उत्तराखंड राशन कार्ड, ऑनलाइन फॉर्म

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | एप्लीकेशन स्टेटस चेक- Shramik Card Panjikaran
Shramik Card Panjikaran

Uttarakhand Shramik Panjikaran 2024

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राज्य के श्रमिक वर्ग के सभी नागरिक विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ को प्राप्त करने हेतु श्रम विभाग में अपना पंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण की प्रक्रिया को नागरिक अपने नज़दीकी CSC Common service center के माध्यम कर सकते है। इसके साथ ही श्रमिक व्यक्ति श्रम विभाग का दौरा करके भी आसानी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने में सक्षम हो सकते है। मजदुर श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को सभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने हेतु उत्तराखंड सरकार के द्वारा उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नागरिकों के लिए उपलब्ध की गयी है।

श्रमिक नागरिक बिना किसी समस्या के अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है। पंजीकृत कामगार व्यक्तियों को पेंशन योजना, उनके बच्चों को छात्रवृति योजना, एवं महिलाओं को प्रसूति से लेकर सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आर्टिकल उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण
विभागभवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड,
श्रम विभाग, उत्तराखंड शासन
श्रमिक पंजीकरण प्रक्रिया
शुरू की गयी
उत्तराखंड राज्य के द्वारा सरकार
उद्देश्यपंजीकृत सभी श्रमिक कामगार व्यक्तियों को
सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
लाभार्थी उत्तराखंड राज्य के श्रमिक
लाभसभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं से लाभान्वित
पंजीकरणऑनलाइन
वेबसाइटwww.uklmis.in

Uttarakhand Labor Registration के लाभ

  • श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को लेबर कार्ड प्राप्त होगा। इस कार्ड के आधार पर श्रमिक व्यक्ति सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे।
  • 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी श्रमिक व्यक्ति उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
  • uttarakhand labor registration के अंतर्गत श्रमिक श्रेणी वाले परिवार विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते है।
  • श्रम विभाग में पंजीकृत कामगार श्रमिक व्यक्ति की पत्नी लेबर कार्ड के अंतर्गत प्रसूति योजना से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है साथ ही बच्चे श्रमिक श्रेणी की छात्रवृति योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • Shramik Card का उपयोग मज़दूर नागरिक एक वैध दस्तावेज के रूप में कर सकते है।
  • श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को आर्थिक सहायता एवं अन्य प्रकार की सुविधा प्रदान करने हेतु कई प्रकार की योजना संचालित की जाएगी।

श्रमिक पंजीकरण करने हेतु पात्र कामगार नागरिक

श्रमिक श्रेणी की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु श्रमिक पंजीकरण हेतु वह सभी कामगार व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है जो नीचे दिए निम्न प्रकार के कार्य करते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
क्र संख्या कामगार श्रमिक व्यक्ति
1पाइप लाईन
2बांध, नहर बनाने का कार्य करने वाले
3टावर का कार्य करने वाले श्रमिक
4जलाशय के अंतर्गत कार्य करने वाले
5पलम्बर इलैक्ट्रिशियन
6टेलीविजन, टेलीफोन-मोबाइल टावर
7तेल एंव गैस इन्स्टालेशन का कार्य करने वाले मजदूर
8पारेषण एंव वितरण का कार्य करने वाले श्रमिक
9जल-कल में काम करने वाले श्रमिक
10पुल बनाने वाले
11हवाई-पट्टी बनाने वाले
12सड़क बनाने वाले
13विधुत उत्पादन में कार्य करने वाले श्रमिक
14तटबन्ध बांध पुस्ता बनाने वाले
15सिंचाई पानी निकासी करने वाले
16सुरंग का कार्य करने वाले
17बाढ़ नियन्त्रण का कार्य करने वाले

श्रमिक श्रेणी हेतु संचालित योजनाओं का विवरण

उत्तराखंड सरकार की ओर से मजदुर वर्ग के नागरिकों को लाभान्वित करने हेतु नीचे दिए गए निम्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गयी है।

  1. प्रसूति सहायता योजना के माध्यम से श्रमिक श्रेणी की कामगार महिलाओं को पुत्री के जन्म के समय में 25 हजार रूपए की राशि एवं पुत्र के जन्म के समय में 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  2. महिला श्रमिक की पुत्री के विवाह हेतु सहायता राशि – इस योजना के अंतर्गत पुत्री या स्वयं की शादी हेतु महिला श्रमिक को 1 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  3. चिकित्सा सहायता के माध्यम से श्रमिक परिवार को स्वास्थ्य योजनाओं के पात्रता के आधार पर सुविधा प्रदान की जाएगी।
  4. मकान निर्माण हेतु 1 लाख रूपए की ऋण राशि श्रमिक व्यक्ति को प्राप्त होगी।
  5. पेंशन योजना के अंतर्गत श्रमिक व्यक्तियों को 60 वर्ष की अवस्था के बाद निर्धारित की गयी राशि के आधार पर पेंशन प्रदान की जाएगी।
  6. मृत्योपरांत सहायता कामगार श्रमिक व्यक्ति को 5 लाख रूपए की राशि दुर्घटना में मृत्यु होने पर एवं 3 लाख रूपए की राशि सामान्य रूप से मृत्यु होने की दशा में प्रदान किया जायेगा।
  7. अंत्येष्टि सहायता इसके माध्यम से कामगार व्यक्ति की मृत्यु होने के पश्चात दाह संस्कार हेतु परिवार को 10 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  8. औजार उपयोगी उपकरण वितरण के अंतर्गत पंजीकृत कामगार श्रमिक को टूल किट हेतु 10 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही गैस चूल्हा, वस्त्रों की गर्मकिट, छाता ,सिलाई मशीन, साईकिल, सोलर लालटेन, श्रमिक व्यक्ति को बोर्ड के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
  9. शौचालय निर्माण सहायता के माध्यम से श्रमिक परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सभी लाभार्थी पंजीकृत श्रमिक परिवार को प्रदान किया जायेगा। दो किस्त के माध्यम से श्रमिक नागरिक इस सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  10. निःशक्त्तः पेंशन योजना दुर्घटना में या फिर कुष्ठ रोग से पीड़ित या लकवा से ग्रस्त सभी श्रमिक कामगारों को निशुल्क पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। पेंशन के रूप में 15 सौ रूपए की राशि एवं आर्थिक सहायता हेतु 50 हजार रूपए की राशि श्रमिक नागरिकों को इस योजना हेतु प्रदान की जाएगी।

Shramik Card Panjikaran पात्रता एवं मानदंड

मजदूर वर्ग के नागरिक श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को नीचे दिए गए शर्तों का पालन करना होगा।

  • श्रमिक पंजीकरण हेतु केवल उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी मज़दूर नागरिक ही रजिस्ट्रेशन हेतु पात्र होंगे।
  • श्रमिक परिवार के एक सदस्य व्यक्ति को ही लेबर कार्ड प्रदान किया जायेगा।
  • 18 वर्ष की आयु से लेकर 60 वर्ष की अवस्था वाले सभी श्रमिक नागरिक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
  • 1 वर्ष की अवधि में यदि 90 दिन कार्य किया गया है तो वह पंजीकरण करने हेतु पात्र है।

पंजीकृत कामगार श्रमिक व्यक्ति के बच्चों को शिक्षा हेतु लाभ

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण के माध्यम से पंजीकृत सभी श्रमिक श्रेणी के बच्चों को सरकार के द्वारा शिक्षा हेतु विशेष प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। शिक्षा हेतु मिलने वाली सहायता राशि का विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

क्र संख्या पाठ्यक्रम का विवरणदेय आर्थिक सहायता
1कक्षा 1 से कक्षा 5 तक200 रूपए की राशि प्रतिमाह के आधार पर
2कक्षा 6 से कक्षा 8 तक300 रुपये की राशि प्रतिमाह
3कक्षा 9 से कक्षा 10 तक400 रुपये की राशि प्रतिमाह
4कक्षा 11 से कक्षा 12 तथा ITI500 रुपये की राशि प्रतिमाह
5ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट और उसके
सामान डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए
800 रुपये की राशि प्रतिमाह
6पॉलिटैक्निक के लिए1000 रुपये की राशि प्रतिमाह
7उच्च शिक्षा हेतु (उच्च व्यावसायिक शिक्षा)2,500 रुपये की राशि प्रतिमाह

Uttarakhand Shramik Panjikaran हेतु दस्तावेज

  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • श्रमिक नागरिक का आधार कार्ड
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • बैंक पासबुक विवरण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड
  • शुल्क रसीद
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें ?

मजदूर वर्ग के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड राज्य के वह सभी श्रमिक नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से सरलता से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • uttarakhand labor registration online registration हेतु अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC ) में जाएँ।
  • जन सेवा केंद्र में श्रमिक व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन हेतु सभी प्रकार के अपने दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा।
  • CSC संचालक से आवेदन पंजीकरण हेतु सम्पर्क करें।
  • इसके बाद संचालक के पास अपने सभी दस्तावेजों को जमा कराए।
  • सीएससी संचालक के माध्यम से डिजिटल सेवा पोर्टल के अंतर्गत श्रमिक व्यक्ति का पंजीकरण किया जायेगा।
  • पंजीकरण सफल होने के उपरान्त श्रमिक व्यक्ति को संचालक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन संख्या प्रदान की जाएगी।
  • इस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर नागरिक अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है।
  • इस तरह से आप अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑफलाइन आवेदन ऐसे करें ?

  • ऑफलाइन माध्यम से श्रमिक पंजीकरण करने हेतु श्रम विभाग में विजिट करें।
  • विभाग के अधिकारी से श्रमिक पंजीकरण हेतु आवेदन फॉर्म को प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • जैसे -श्रमिक व्यक्ति का नाम, रोजगार का प्रकार, माता पिता का नाम, ज़िला, मोबाइल नंबर, ब्लॉक, आधार कार्ड संख्या, जाति, शिक्षा, जन्म तिथि, आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदक नागरिक को अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे -आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ सलंग्न करनी होगी।
  • इसके पश्चात अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को फॉर्म के साथ अटैच कर श्रम विभाग में आवेदन पत्र को जमा कराएं।
  • आवेदन सफल होने के बाद व्यक्ति के मोबाइल नंबर में पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी।
  • इस तरह से उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण ऑफलाइन करने की प्रक्रिया आवेदक व्यक्ति की पूर्ण हो जाएगी।

श्रमिक पंजीकरण फॉर्म को यहाँ से भी नागरिक डाउनलोड कर सकते है।

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण फॉर्म

Shramik Card Panjikaran से संबंधित प्रश्न उत्तर

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.uklmis.in है

श्रमिक व्यक्ति उत्तराखंड श्रमिक पंजीकरण हेतु किस प्रकार आवेदन कर सकते है ?

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में श्रमिक व्यक्ति पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते है।

श्रम विभाग में पंजीकृत होने पर श्रमिक नागरिक किस प्रकार की सुविधा प्राप्त कर सकते है ?

पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को श्रमिक श्रेणी की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

श्रमिक पंजीकरण के अंतर्गत मजदुर परिवार कौन सी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है ?

पेंशन योजना ,प्रसूति सहायता योजना ,शिक्षा हेतु छात्रवृति योजना ,शौचालय निर्माण हेतु सहायता योजना ,मकान निर्माण सहायता योजना ,पुत्री के विवाह हेतु सहायता राशि ,चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधा योजना ,अन्तयेष्टि सहायता योजना आदि योजनाओं का लाभ शपंजीकृत कामगार श्रमिक नागरिक का परिवार प्राप्त कर सकता है।

क्या पंजीकृत कामगार श्रमिक नागरिकों को ही श्रमिक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा ?

हाँ केवल पंजीकृत कामगार श्रमिक नागरिकों को विभिन्न श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

Leave a Comment