Salman Khan को जहरीले सांप ने 3 बार काटा: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को हाल ही में सांप ने काट दिया था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह घटना उस समय घटी जब वह अपने फार्म हॉउस पनवेल में मौजूद थे। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने के लिए पनवेल स्थित फार्म हॉउस पर गए थे। हालाँकि अभी एंटी वेनम की डोज देने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सांप काटने की खबर को खुद सलमान खान ने मिडिया को बताई है। आइये जानते है की बॉलीवुड एक्टर की सलमान खान ने मीडिया से क्या जानकारी साझा की है।
Table of Contents
Salman Khan को जहरीले सांप ने 3 बार काटा
सलमान खान के द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी गयी है की पनवेल स्थित फार्म हॉउस में सांप घुस गया था। जिसे वह लकड़ी के सहारे दूर फेकने की कोशिश कर रहे थे ,लेकिन वह सांप उनके हाथ में चढ़ गया ऐसे में सांप को बहार छोड़ने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया गया तो सांप ने सलमान के हाथ को 3 बार काट लिया सलमान के द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी गयी है की वह एक प्रकार जहरीला सांप था जिसके काटने पर वह अस्पताल में 6 घंटे भर्ती रहे है।
इसी के साथ बॉलीवुड एक्टर सलमान के द्वारा अस्पताल को लेकर भी यह जानकारी साझा की गयी की अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएँ मौजूद थी जिसकी बदौलत वह अभी स्वस्थ है। अस्पताल में सभी तरह के एंटी वेनम मौजूद थे ,क्रेट, वाइपर, कोबरा का एंटी वेनम लेने के बाद सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बर्थडे
क्रिसमस और अपने जन्म दिन को मनाने के लिए सलमान अपने फार्म हॉउस पनवेल गए थे। लेकिन सांप के काटने से सलमान को नवी मुंबई के अस्पताल में एडमिट करवाया गया हालाँकि अभी वह स्वस्थ है। वह अपने जन्मदिन के मौके पर फार्म हॉउस में ही मौजूद थे। अपने दोस्तों और परिवार के साथ सलमान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया है। जन्म दिन के मौके पर सलमान के बॉलीवुड के दोस्त भी मौजूद थे।
ऐसी ही और भी सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।