RRB Group D Admit Card- रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हेतु जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार RRB ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में आयोजित होने की संभावना है। एडमिट कार्ड को उम्मीदवार www.rrbcdg.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के अंतर्गत ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास लॉगिन आईडी उपलब्ध होनी चाहिए। इसी के आधार पर वह RRB Group D Admit Card को ऑनलाइन प्रक्रिया के अनुसार डाउनलोड कर सकते है।
RRB Group D Syllabus: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का सिलेबस जारी किया
Table of Contents
RRB Group D Admit Card
रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन उम्मीदवारों के लिए विभिन्न केन्द्रो में किया जायेगा। इस भर्ती परीक्षा में लाखो संख्या में उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किया गया है। यह परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड आधारित (CBT) मोड में उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जाएगी प्रथम चरण की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा हेतु योग्य माना जायेगा। परीक्षा शुरू होने के कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के लिए RRB Group D Admit Card आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड किया जायेगा। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत डाउनलोड कर पाएंगे।
परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट
पहले यह परीक्षा 19 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी और एनटीपीसी रिजल्ट विवाद कई अन्य कारणों से परीक्षा को रद्द कर दिया गया। ऐसे में ग्रुप डी परीक्षा आयोजित करने को लेकर जल्द ही बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। परीक्षा तिथि की घोषणा होने के बाद जल्द ही एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी दी गयी है की जुलाई माह में परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए www.rrbcdg.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में SUBJECT के सेक्शन में जाएँ।
- यहाँ आपको RRB Group D Admit Card के विकल्प में क्लिक करना है।
- अब नए पेज में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट विकल्प में क्लिक करें।
- अब रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में प्रदर्शित होगा।
- इस तरह से आप इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रखे।