vaad.up.nic : राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, RCCMS UP

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को vaad.up.nic ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से राजस्व न्यायालय से सम्बंधित सभी सेवाओं और सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

अब राज्य के सभी नागरिक बिना किसी समस्या के ऑनलाइन अपने मोबाइल या अपने लेपटॉप की सहायता से राजस्व न्यायालय (Revenue Court ) से सम्बंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं यहाँ से आप वाद सूची, न्यायलय आदेश, गाटे पर दर्ज वादों का विवरण आदि देख सकते हैं। RCCMS पोर्टल को राज्य की ANO IO कम्पनी द्वारा विकसित किया गया है।

RCCMS UP
RCCMS UP

आज हम आपको vaad.up.nic : राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली यानी RCCMS UP के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप भी राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, RCCMS UP ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से घर बैठे राजस्व न्यायालय से जुड़े मुद्दों को आसानी से देख सकेंगे।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली vaad.up.nic

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उत्तर प्रदेश राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली को उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किया गया है। इसके द्वारा राज्य के लोग राजस्व न्यायालय से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को ऑनलाइन देना है। राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अदालतों या न्यायालयों में की गयी कार्यवाही की जानकारी वादियों ,अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को मिल सकेगी। साथ ही साथ vaad.up.nic पर नागरिक राजस्व न्यायालय में ,नायब तहसीलदार न्यायलय से लेकर राजस्व परिषद के न्यायालयों सहित कुल लंबित या निपटाए गए मामलों से सम्बन्धित जानकारी, वाद सूची, निपटाए गए मामलों या लंबित पड़े मामलों की नियत तारीखों की जानकारी ,अदालतों में की गयी कार्यवाही या पारित आदेश को ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

राज्य के नागरिक अब देय तिथि ,मामले की स्थिति ,और मामले से सम्बंधित कोई भी जानकारी को ऑनलाइन बिना किसी परेशानी के देख सकेंगे।

नागरिकों को इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए सिर्फ RCCMS(UP) – vaad.up.nic Portal पर विजिट करना होगा। अब नागरिकों को न्यायलय से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

RCCMS UP Highlights

आर्टिकलराजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली
पोर्टल का नामRCCMS UP
पोर्टल लॉन्च किया गया2013
राज्यउत्तरप्रदेश
लाभार्थीयूपी राज्य के सभी नागरिक
पोर्टल का उद्देश्यराजस्व न्यायालय (रेवेन्यू कोर्ट) से जुडी सभी सेवाओं और सुविधाओं को राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
साल2022
राजस्व न्यायलय ईमेल आईडीborlko@nic.in
RCCMS UP ईमेल आईडीrccms-up@gov.in
ऑफिसियल वेबसाइट का नामvaad.up.nic
सेवाएंवाद सूची ,न्यायालय आदेश,वाद खोज विधि ,राजस्व विभाग लॉगिन ,चकबन्दी न्यायलय
पत्राचार का पता राजस्व परिषद केसरबाग लखनऊ – 226001
दूरभाष नंबर91-522-2217155

vaad.up.nic (उद्देश्य)

उत्तर-प्रदेश के सभी रेवेन्यू कोर्ट के कम्प्यूटरीकरण राजस्व न्यायालयों की सभी कार्यवाही में 100 प्रतिशत पारदर्शिता लाना साथ ही वादों से सम्बन्धित सूचना, तिथि /तारीखों, आदेशों, न्यायालय की कार्यवाही से सम्बन्धित जानकारी /सूचनाओं को वादकारियों, जन सामान्य और अधिवक्ताओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

इस पोर्टल की सहायता से राजस्व न्यायालय की सभी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लायी जा सकेगी। नागरिकों को इन सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिलेगा और उन्हें अब इन सेवाओं की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइज्ड मैनेजमेंट सिस्टम UP पर मिलेगा इन सेवाओं का लाभ –

राज्य के नागरिक अब RCCMS UP Portal (vaad.up.nic) की सहायता से राजस्व न्यायालय से सम्बंधित जानकारी को आसानी से ले सकेंगे। नागरिकों को ऑनलाइन रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइज्ड मैनेजमेंट सिस्टम उत्तर -प्रदेश पर इन सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा –

  1. वाद सूची
    • दैनिक वाद तालिका
    • परिपक्व/अपरि. तालिका
  2. वाद खोज विधि
    • कंप्यूटरीकृत वाद सं०
    • वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने
    • भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने
    • राजस्व ग्राम कोड
    • कैविएट खोजें
    • वाद संख्या
    • पंजीकरण वर्ष
    • वादी / प्रतिवादी
    • पंजीकरण तिथि
    • नवीन वाद(राजस्व परिषद)
    • सुनवाई तिथि
    • अधिनियम
    • विवादित भूमि के ग्राम द्वारा
  3. न्यायालय आदेश
    • आदेश तिथि
    • वाद संख्या
  4. लॉगिन (राजस्व परिषद)
    • लॉगिन (राजस्व परिषद)
    • मण्डल सहायक लॉगिन
  5. लॉगिन (एन.टी. से मण्डलायुक्त)
  6. ऑनलाइन आवेदन
    • ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया
    • धारा “34”
    • धारा “80”
    • उत्तराधिकार / वरासत
    • कैविएट पंजीकरण
  7. फोलियो
    • एकल खिड़की प्रणाली
    • लॉगिन (लेखपाल/रा.नि.)
    • लेखपाल/राजस्व निरीक्षक लॉगिन
    • आर. आर. के. लॉगिन
  8. चकबन्दी न्यायालय
    • चकबन्दी न्यायालय

UP RCCMS Statistics (आंकड़ा)

कुल न्यायालय की संख्या (Total Courts)2787
कुल वाद (Total Cases)16.41 M
कुल निस्तारित (Disposed Cases)14.52 M
कुल विचाराधीन (Total Pending Cases)1.90 M
एक वर्ष से अधिक कुल विचाराधीन (Total Pending Cases More Than one year)0.37 M
तीन वर्ष से अधिक कुल विचाराधीन (Total Pending Cases More Than three year)0.31 M
पांच वर्ष से अधिक कुल विचाराधीन (Total Pending Cases More Than five year))0.25 M
कुल अनअद्यतनीकृत वाद (Total Un-Updated Cases)0.66 M

नोट – इन आंकड़ों में समय समय पर बदलाव होते हैं ऊपर दिए गए आंकड़े इस समय के है जिस समय यह आर्टिकल लिखा गया है। आप यदि आंकड़ों का नया विवरण चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा।

ऑनलाइन मुकदमे की स्थिति ऐसे देखें (RCCMS UP Case Status Check)

यदि आप भी किसी मुक़दमे की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो आप आसानी से वाद की स्थिति को ऑनलाइन RCCMS UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें –

  1. RCCMS UP Case Status Check कैसे करें इसके लिए सबसे पहले आपको रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइज्ड मैनेजमेंट सिस्टम (RCCMS UP) की आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in पर जाना होगा।
  2. जैसे ही आप इस वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपके सामने इस वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ यानि home page ओपन हो जायेगा। यहाँ आपको वाद खोज विधि के सेक्शन में क्लिक करना है।
  3. वाद खोज विधि का सेक्शन आपको स्क्रीन स्क्रोल करने पर नीचे की साइड मिल जायेगा जो इस प्रकार होगा-
  4. rccms up computerized vaad sankhya
  5. अब यहाँ से आपको कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या का ऑप्शन /विकल्प चुन लेना है।
  6. अब नया पेज खुलेगा यहाँ आपको कंप्यूटरीकृत वाद संख्या को भरना होगा।
  7. जैसे ही आप कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या भर लेंगे आपको इसके नीचे प्रदर्शित करें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  8. जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने नए पेज पर मुकदमे से संबंधित सारा विवरण खुल कर आ जायेगा।
  9. इस प्रकार आप कुछ ही स्टेप्स में राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अपने मुकदमे की स्थिति (RCCMS UP Case Status Check) को देख सकेंगे।

RCCMS मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें ?

आप रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइज्ड मैनेजमेंट सिस्टम UP की मोबाइल एप्लीकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना नहीं होगा आपको वेबसाइट के होम पेज पर ही मोबाइल एप्लीकेशन करने के लिए लिंक दिखाई देगा। आपकी सुविधा के लिए हमने आपको यही पर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड का लिंक दिया हुआ है –

आप इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर नीचे दी गयी सुविधा का लाभ ले सकेंगे –

  • CASE AUTONUMBER SEARCH
  • CASE NUMBER/YEAR WISE SEARCH
  • CASE FILING DATE WISE SEARCH
  • CASE LISTING DATE WISE SEARCH
  • PETITIONER/RESPONDENT NAME WISE SEARCH

महत्वपूर्ण लिंक्स (vaad.up.nic) RCCMS up

Revenue Court Computerized Management System (RCCMS) मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड लिंकराजस्व परिषद उत्तर प्रदेश
राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UPऑफिसियल वेबसाइट)दैनिक वाद तालिका (public cause list) यहाँ से देखें
न्यायिक कार्य से सम्बन्धित परिषदादेशदैनिक वाद तालिका परिपक्व /अपरिपक्व (Ready/Not Ready Cases)
कम्प्यूरीकृत वाद संख्या (computerized No) से खोजेंराजस्व सहिंता की धारा 33 (1) के अंतर्गत उत्तराधिकारी की जाँच हेतु लेखपाल लॉगिन
वाद संख्या सुनवाई तिथि जिला अनुसार

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP) से सम्बंधित कुछ प्रश्नोतर –

RCCMS UP क्या है ?

यह उत्तर प्रदेश राज्य का राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली है। जिसे नागरिकों के लिए तैयार किया गया है। जिसका उद्देश्य राजस्व न्यायालय से जुड़े सभी कार्यवाही ,आदेश ,देय तिथि ,वाद (case) आदि की जानकारी आम नागरिकों ,अधिवक्ताओं ,वादियों को ऑनलाइन उपलब्ध करना है। और राजस्व न्यायालय से जुडी कार्यवाही में 100 प्रतिशत पारदर्शिता लाना है। नागरिकों को ऑनलाइन सेवा का लाभ देना है।

RCCMS का पूरा नाम क्या है ?

आरसीसीएमएस का पूरा नाम Revenue Court Computerized Management System है। जिसे हिंदी में राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है।

आरसीसीएमएस की ऑफिसियल साइट क्या है ?

Revenue Court Computerized Management System जिसे शार्ट में RCCMS खा जाता है इसकी वेबसाइट vaad.up.nic है।

vaad.up.nic क्या है ?

यह उत्तर प्रदेश राज्य का राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के लिए एक ऑफिसियल वेबसाइट है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन रेवेन्यू कोर्ट (राजस्व न्यायलय ) से जुड़े सेवा और सुविधा का लाभ घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन या लेपटॉप से ले सकेंगे।

Leave a Comment